• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अरुण जेटली स्टेडियम में अमित शाह ने किया अरुण जेटली प्रतिमा का अनावरण

Writer D by Writer D
28/12/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
Arun Jaitley Stadium

अरुण जेटली प्रतिमा का अनावरण

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत अरुण जेटली की प्रतिमा का सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में अनावरण किया।

अमित शाह ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की आज 68वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर डीडीसीए के मौजूदा अध्यक्ष और अरुण जेटली के पुत्र रोहन जेटली तथा उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। अमित शाह ने इस अवसर पर अरुण जेटली के राजनीति और क्रिकेट प्रशासन में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश के विकास के लिये लगातार काम किया था तथा अहम भूमिका निभाई था।

राजधानी के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का गत वर्ष नाम अरुण जेटली स्टेडियम रखा गया था। अमित शाह गत वर्ष जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के हॉल में अरुण जेटली स्टेडियम का नाम रखे जाने के समय में हुए विशेष समारोह के विशेष अतिथि थे। अमित शाह अरुण जेटली की प्रतिमा का अनावरण किये जाने के समारोह में भी विशेष अतिथि थे। समारोह में शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू , वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली, भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र ध्रुव बत्रा, बीसीसीआई के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और डीडीसीए की कोषाध्यक्ष शशि खन्ना मौजूद थीं।

कोहली बने दशक के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर, धोनी को विशेष सम्मान की घोषणा

अनावरण समारोह में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेंदर खन्ना और मदन लाल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर, भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह और सुरेश रैना, पूर्व चयनकर्ता शरणदीप सिंह, अंतर्राष्ट्रीय अम्पायर अनिल चौधरी, दिल्ली के क्रिकेटर परविंदर अवाना, रोबिन सिंह और डीडीसीए के पूर्व और मौजूदा पदाधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के पिछले वर्ष निधन के बाद डीडीसीए ने पिछले वर्ष ही स्टेडियम का नाम बदलने का फैसला किया था। अरुण जेटली 14 साल तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे थे, वहीं अब उनके बेटे रोहन जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष हैं। हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने अरुण जेटली स्टेडियम में अरुण जेटली की प्रतिमा स्थापित करने का विरोध करते हुए डीडीसीए के अध्यक्ष और अरुण जेटली के पुत्र रोहन जेटली को पत्र लिख कर कहा था कि फिरोज शाह कोटला के एक स्टैंड से उनका नाम हटा दिया जाये और साथ ही वह डीडीसीए की प्राथमिक सदस्य्ता से इस्तीफा दे रहे हैं। लेकिन स्टेडियम के एक स्टैंड पर बिशन सिंह बेदी का नाम अभी पहले की तरह मौजूद है।

Tags: Arun Jaitley Statue UnveiledArun Jateli Stadiumcricket newssports newsअरुण जटेली का स्टेडियमअरुण जेटली प्रतिमा का अनावरण
Previous Post

अब फराह ख़ान का ट्विटर एकाउंट हुआ हैक, इंस्टाग्राम एकाउंट भी हो चुका है हैक

Next Post

महामारी को मात देते हुए किसान रेल नेटवर्क में हुआ विस्‍तार: प्रधानमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

jan jan ki sarkar jan jan ke dwar
Main Slider

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल

05/02/2026
CM Abhyudaya Yojana
Main Slider

अभ्युदय योजना से जुड़े 77 अभ्यर्थी यूपीपीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा में सफल

05/02/2026
cm yogi
Main Slider

चाइनीज मांझे से मृत्यु हत्या जैसी: सीएम योगी

05/02/2026
CM Yogi
Main Slider

किसानों को अब 5 मिनट में ई-केसीसी से ऋण: सीएम योगी

05/02/2026
CM Dhami
Main Slider

सनातन संस्कृति और राष्ट्र चेतना के प्रतीक थे ब्रह्मगिरी महाराज : मुख्यमंत्री धामी

05/02/2026
Next Post
कोरोना वैक्सीनेशन Corona vaccination

महामारी को मात देते हुए किसान रेल नेटवर्क में हुआ विस्‍तार: प्रधानमंत्री

यह भी पढ़ें

chargesheet

विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए योगी सरकार का बड़ा निर्णय, 27 जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त

18/06/2023
PM Modi

रुद्रपुर में शंखनाद से मोदी का स्वागत, देवभूमि पर मोदी-मोदी की गूंज

02/04/2024
UP Teacher Recruitment

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के चार दशक की सबसे बड़ी भर्ती करेगा उत्तर प्रदेश 

30/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version