• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मंदिर में अराजक तत्वों की तोड़फोड़ से हिंदूवादी नेताओं में आक्रोश

Writer D by Writer D
18/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, झाँसी
0
Temple land sold illegally for Rs 6 crore

Temple land sold illegally for Rs 6 crore

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में झांसी के बबीना थानाक्षेत्र में माता मंदिर में अराजक तत्वों के मां काली की प्रतिमा और शिवलिंग की खंडित किये जाने से आक्रोशित हिंदू नेताओं ने शनिवार को कहा कि अगर इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा नहीं किया गया तो इस बारे में मुख्यमंत्री से मिलकर जानकारी देंगे और वापस आकर आगे आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी।

बबीना थाना क्षेत्र के भेल सिमराबारी स्थित माता मंदिर के प्रांगण में अराजक तत्वों द्वारा माँ काली की मूर्ति एंव शिवलिंग को शुक्रवार रात खंडित किया गया। मंदिर के पुजारी ने आज सुबह मंदिर खोला तो प्रतिमा सहित शिवलिंग को खंडित पाया और इसकी सूचना तुरंत ही गांववासियों और पुलिस को दी। पुलिस ने मंदिर के पुजारी हरिमोहन लिटोरिया की तहरीर पर अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसी बीच मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों के नेताओं ने अराजकता फैलाने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

झांसी ललितपुर मुख्य राजमार्ग पर भेल क्षेत्र के सिमराबारी में माता का मंदिर स्थित है । मंदिर के पुजारी हरिमोहन लिटोरिया ने बताया मंदिर लगभग 50 साल से भी ज्यादा समय का है लेकिन जो मूर्तियां खंडित की गई है वह लगभग 10 साल पहले स्थापित हुई थी। बीती रात करीब 8 बजे वह पूजा अर्चना के बाद मंदिर बंद कर घर चले गये। सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो प्रागंण में स्थापित शिवलिंग को खंडित देखकर भौचक्के रह गये। इसी बीच जब माता मंदिर की तरफ गये तो वहां भी काली जी की प्रतिमा खंडित मिली। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और पुलिस को दी।

दानिश की मौत पर तालिबन ने जताया शोक, आतंकी संगठन ने कहा- ‘जर्नलिस्ट हमें बताकर वार जोन में आये’  

सूचना पाकर बबीना थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा मौके पर पहुंच गये और मंदिर के पुजारी के अलावा गांव वालो से मामले की जानकारी ली। मंदिर के पुजारी हरिमोहन लिटोरिया की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बबीना थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मंदिर में स्थापित शिवलिंग और काली जी की मूर्ति को खंडित करने का मामला सामने आया है जिसमें अज्ञात लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है । वहीं मौके पर पहुंचें हिंदू संगठनों के नेताओं ने अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की भेल चौकी प्रभारी सोमेश यादव ने बताया कि मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों के सहयोग से पुनः दोनो मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा किये जाने का सर्व सम्मति से फैसला किया गया जो जल्द अमल में लाया जायेगा।

दूसरी ओर हिंदूवादी नेता अंजल अड़जरिया ने कहा कि झांसी में लगातार माहौल को खराब करने के लिए ऐसे घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। हाल ही में धर्मांतरण के मामले भी सामने आये हैं। इस मंदिर में तोड़फोड से पहले बड़ागांव गेट बाहर और उससे पहले सैंयर गेट बाहर ,ऐसी ही एक घटना हुई थी जिसमें शिवलिंग तोड़ा गया और दस दिन बाद पुन: तोड़ा गया और यह सब हो इसलिए रहा है कि मुकदमें तो दर्ज कर दिये जाते हैं लेकिन गिरफ्तारी नहीं होती।उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि फौरी कार्रवाई तो पुलिस द्वारा तुरंत कर दी जाती है लेकिन मंदिरों में अराजकता करने वालों की पकड़ नहीं हो पाने से ऐसे शरारती तत्वों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं।

खड़े कंटेनर में कार टकराने से चार की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

इसी कारण सनातन संस्कृति पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। हमने इस मामले सहित धर्मांतरण और दूसरे मामलों के खुलासे को लेकर पुलिस को सात दिन का समय दिया है यदि इस दौरान इन मामलों का खुलासा नहीं किया जाता तो बुधवार को हम लोग मुख्यमंत्री से मिलकर जनपद में हो रही इन घटनाओं के बारे में चर्चा के लिए मुख्यमंत्री से मिलने निकल जायेंगे और वापस आकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर आगे बढ़ेंगे।

Tags: crime newsJhansi newsup news
Previous Post

देवभूमि के सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने को बचाए रखने लिए उठाने होंगे कुछ जरुरी कदम

Next Post

एक करोड़ की कीमत के गांजे के साथ दो मादक तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
CM Yogi reviewed the situation after visiting Maa Shakumbhari.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर में मां शाकुम्भरी का दर्शन के बाद की समीक्षा

01/06/2026
Next Post
smuggler arrested

एक करोड़ की कीमत के गांजे के साथ दो मादक तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

अखिलेश, जयंत समेत सहित 400 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप

04/02/2022
Epstein Files

Epstein Files विवाद: ट्रंप के लिए मुश्किलें बढ़ीं, एलन मस्क भी घेरे में

31/01/2026
रेलवे

किसान आंदोलन के चलते रेलवे ने की कई ट्रेनें कैंसल, चेक कीजिये लिस्ट

11/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version