• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुंछ में एक और आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश,हथियार, गोला बारूद और ग्रेनेड बरामद

Desk by Desk
03/01/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, ख़ास खबर, जम्मू कश्मीर, नई दिल्ली
0
पुंछ में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश terrorist module

पुंछ में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के साथ मिलकर पुंछ जिले के मेंधर इलाके में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को एक और आतंकी माॅड्यूल का पर्दाफाश किया है। आतंकियों के एक ठिकाने से हथियार, गोला बारूद और ग्रेनेड बरामद किये।

पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमेश अंग्राल ने रविवार को बताया कि नियंत्रण रेखा पर स्थित बालाकोट के डाब्बी गांव में आज सुबह एक अभियान के दौरान यह बरामदगी की गयी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 28 दिसंबर को नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार किया था तथा उनके पास से छह हैंड ग्रेनेड बरामद किये गये थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में गलूटा निवासी मुस्तफा खान तथा मोहम्मद यासीन और रईस अहमद (दोनों डाब्बी बालाकोट के निवासी) शामिल थे। श्री अंग्राल ने बताया कि गिरफ्तार लाेगों से पूछताछ के दौरान कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे जिसके आधार पर मेंधर के एसडीपीओ जहीर जाफरी के नेतृत्व में पुलिस टीम और सेना ने डाब्बी गांव में संयुक्त अभियान चलाया जहां से हथियार, गोला बारूद और ग्रेनेड बरामद किये गये।

उन्होंने बताया कि ताजे अभियान के तहत एक पिस्तौल, तीन पिस्तौल मैग्जीन, 35 गोलियां तथा पांच हैंड ग्रेनेड बरामद किये गये। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा के पास यह तीसरा आतंकी मॉड्यूल है जिसका पर्दाफाश किया गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स एक आतंकवादी संगठन है जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से इस आतंकी मॉड्यूल का संचालन करता है।

रूसी हैकरों की करतूत, हैक की अमेरिका की 250 सरकारी एजेंसिया और कंपनियां

जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स आतंकवादी गतिविधियों के अलावा अब जम्मू क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धार्मिक स्थानों को लक्षित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगों के पास से छह हैंड ग्रेनेड की पहली बरामदगी से यह स्पष्ट है कि पुंछ जिले के अरी और मेंधर शहर के इलाकों में धार्मिक स्थलों पर ग्रेनेड फेंके जाने थे।

दूसरी बरामदगी डाब्बी गांव से की गयी जिसमें दो पिस्तौल, 70 गोलियां और दो ग्रेनेड बरामद किये गये। इस प्रकार अब तक 13 ग्रेनेड, तीन पिस्तौल, पांच पिस्तौल मैग्जीन, पिस्तौल की 105 गोलियां, पाकिस्तान निर्मित चार बैलून, जम्मू-कश्मीर तहरीक उल मुजाहिदीन का झंडा तथा गजनवी फोर्स के 18 पोस्टर जब्त किये जा चुके हैं। श्री अंग्राल ने बताया कि सीमा पार से हैंडलर विभिन्न खुफिया ठिकानों पर सामानों को भिजवा देते थे और आतंकवादियों के सहयोगी कंसाइनमेंट काे आगे ले जाने के लिए उन्हें अपने ठिकानों पर छुपा कर रखते थे।

 

Tags: ammunition and grenade recovered in PoonchAnother terrorist module bustedarmsPoonchterrorist moduleपुंछ में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश
Previous Post

ऑटोमोबाइल : Hyundai i20 की बुकिंग का आंकड़ा 35,000 के पार पहुंचा

Next Post

केरल : पहले अपने नाबालिग बेटों की हत्या की फिर शख्स ने दी जान

Desk

Desk

Related Posts

hair fall
Main Slider

बढ़ रहा है बालों का झड़ना, तो इन आसान टिप्स से करें उनका बचाव

12/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
mayawati
Main Slider

UP की कानून-व्यवस्था पर मायावती का हमला, ब्राह्मण समाज को बताया असुरक्षित

11/05/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

प्रचार ऑफलाइन, अब WFH की सलाह? अखिलेश का मोदी सरकार पर वार

11/05/2026
Next Post
man found dead

केरल : पहले अपने नाबालिग बेटों की हत्या की फिर शख्स ने दी जान

यह भी पढ़ें

rupali ganguly

अनुपमा हुई हादसे की शिकार, माथे पर आई गंभीर चोट

16/11/2024
श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने दर्ज कराया देवमुरारी बापू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस

21/08/2020
Farmers protest

फिर दिल्ली कूच की तैयारी में किसान, जानें कौन सी मांग रह गई अधूरी

13/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version