• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपने समय की बोल्ड एक्ट्रेस रह चुकी है अर्चना पूरन सिंह

Desk by Desk
26/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
archana puran singh husband

अर्चना पूरन सिंह

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह का जन्म 26 सितंबर को देहरादून में हुआ था। उन्होंने साल 1987 में आदित्य पंचोली के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि पहली बार अर्चना को निकाह फिल्म के एक गाने में 10 सेकेंड के लिए देखा गया था। अर्चना ने अपने एक्टिंग करियर में सपोर्टिग रोल ज्यादा निभाए। तब से अब तक अर्चना ने अभिनय क दम पर खूब नाम कमाया है। हालांकि उनकी निजी जिंदगी में अड़चने आती रही हैं।

अनुष्का शर्मा को लेकर की गई टिप्पणी पर कंगना रनौत ने कही ये बात

अर्चना ने 1992 में परमीत सेठी से शादी की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले भी अर्चना की शादी हो चुकी थी? इतना ही नहीं अर्चना का तो तलाक के बाद प्यार पर से ही विश्वास उठ चुका था। परमीत से अर्चना की लव स्टोरी एक इवेंट के दौरान शुरू हुई थी। दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर डूब गए कि यह रिश्ता सात जन्मों के लिए बंध गया।

अर्चना परमीत के गुड लुक्स पर दिल हार बैठीं तो वहीं परमीत अर्चना की सुंदरता और विचारों की स्पष्टता पर दिल दे बैठे। एक दूसरे से प्यार का इजहार करने के बाद परमीत और अर्चना ने लिव-इन रिलेशनशिप में जाने का फैसला लिया। जिस वक्त इन दोनों ने यह फैसला लिया था उस वक्त दोनों का इस तरह शादी के पहले एक साथ रहना अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। कुछ वक्त तक इन लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 30 जून, 1992 में शादी कर ली।

रवीना टंडन : लोकल अथॉरिटी के आशीर्वाद के बिना कोई भी ड्रग नहीं हो सकता सप्लाई

शादी के कई साल बाद अर्चना ने एक इंटरव्यू में कहा था- ‘शादी एक नाम है जो किसी रिलेशनशिप को मिलता है। यह एक प्यार का बंधन है जिसमें दो लोग एक दूसरे के लिए सब कुछ कर सकते हैं। जब हम दोनों ने लिव-इन में जाने का फैसला लिया था तो हम दोनों एक दूसरे के साथ खड़े थे। अपने बच्चों को एक पहचान देने के लिए हमने शादी करने का फैसला किया।’

आज कल अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा शो में जज की भूमिका निभाती हैं। उनका नाम सीरियल ‘श्रीमान श्रीमती जी’ से फेमस हुआ था। वह 18 साल की उम्र में मुंबई आईं थी जिसके बाद उन्होंने विज्ञापनों में काम करना शुरू किया। अर्चना फिल्म लव स्टोरी 2050, मोहब्बतें, कृष, कुछ कुछ होता है, मस्ती और बोल बच्चन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Tags: Archana Puran Singharchana puran singh birthdayarchana puran singh first marriagearchana puran singh husbandArchana Puran Singh Instagram
Previous Post

रवीना टंडन : लोकल अथॉरिटी के आशीर्वाद के बिना कोई भी ड्रग नहीं हो सकता सप्लाई

Next Post

अभिनेत्री लिली कोलिंस ने निर्देशक चार्ली मैकडॉवेल संग की सगाई

Desk

Desk

Related Posts

CM Vishnu Dev
Main Slider

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

01/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, ‘काशी कोतवाल’ के चरणों में झुकाया शीश

01/03/2026
Yogi Baba is equally dear to the 'pure mind'.
Main Slider

‘निश्छल मन’ को भी उतने ही प्रिय हैं योगी ‘बाबा’

01/03/2026
CM Yogi
Main Slider

शरारतन माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई ऐसी हो, जो नजीर बने: मुख्यमंत्री योगी

01/03/2026
CM Dhami
Main Slider

होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान – मुख्यमंत्री धामी

01/03/2026
Next Post
Lily Collins

अभिनेत्री लिली कोलिंस ने निर्देशक चार्ली मैकडॉवेल संग की सगाई

यह भी पढ़ें

CBSE board exam dates

जेईई परीक्षा पर सुब्रमण्यम स्वामी के सवाल का निशंक ने दिया ये जवाब

10/09/2020
Geeta Press

गीताप्रेस के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी

18/05/2023
Road Accident

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए चाचा-भतीजे की मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार

29/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version