• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीनी मिल में आग लगाने के बाद सेना ने प्रदर्शनकारियों को गोलियों भूना

Writer D by Writer D
15/03/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम, ख़ास खबर
0
Army fires bullets at protesters

प्रदर्शनकारियों को गोलियों से भूना

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

म्यांमार में तख्तापलट होने के बाद से ही हालात बेकाबू हो गए हैं। रविवार को यंगून इलाके में प्रदर्शनकारियों के द्वारा एक चाइनीज़ फैक्ट्री को आग लगा दी गई, जिसके बाद म्यांमार की सेना ने खुलेआम गोलियां बरसाईं। इस गोलीकांड में 51 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई, बीते 6 हफ्ते से जारी प्रदर्शन का ये अबतक का सबसे खतरनाक एक्शन रहा।

यंगून की गोलीबारी में 51 लोगों की जान गई, तो उससे अलग-अलग शहरों में भी 12 लोग रविवार को ही अपनी जान गंवा बैठे। म्यांमार के एक संगठन के मुताबिक, अभी तक के प्रदर्शन में मारे गए लोगों की संख्या 125 का आंकड़ा पार कर चुकी है।

जानकारों की मानें तो अभी म्यांमार में प्रदर्शनकारियों की मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। क्योंकि अभी भी कई जगह ऐसी हैं, जहां लाशें पड़ी हैं लेकिन उनकी सुध नहीं ली गई है।

काशी विद्यापीठ के छात्रनेता को घर के बाहर बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

म्यांमार में जारी इस खूनी खेल को लेकर दुनिया लगातार चिंता में हैं। रविवार की घटना के बाद ब्रिटिश सरकार ने चिंता व्यक्त की है, तो वहीं संयुक्त राष्ट्र की ओर से भी अपील की गई है कि म्यामांर की सेना को तुरंत सत्ता वापस चुनी हुई सरकार को सौंप देनी चाहिए।

आपको बता दें कि म्यांमार में एक फरवरी को सेना ने तख्तापलट कर दिया था। और म्यांमार की चुनी हुई सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया। आंग सान सू की समेत कई बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया और उनकी आवाज़ दबा दी गई। इसी के बाद से ही म्यांमार की सड़कों पर प्रदर्शन हो रहा है और लोग आंग सान सू की को रिहा करने की मांग कर रहे हैं।

पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए नवनीत सिकेरा को बनाया गया चुनाव पर्यवेक्षक

हालांकि, बीते कुछ दिनों में सेना ने आक्रामक रुख अपनाया है और प्रदर्शनकारियों पर खुलेआम गोलियां चलाई जा रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर भी एक्शन हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, अभी तक म्यांमार के प्रदर्शन में कुल 2156 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Tags: Army fires bullets at protesterscrime newsinternational News
Previous Post

काशी विद्यापीठ के छात्रनेता को घर के बाहर बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Next Post

सपा ने लगाए अखिलेश बनाम योगी के होर्डिंग्स, मुकदमा लिखवाने-हटवाने पर रार

Writer D

Writer D

Related Posts

Gajkesari Yog
Main Slider

इस दिन बनेगा गजकेसरी योग, इन 3 राशि वालों का चमकेगा भाग्य!

09/11/2025
Shami
Main Slider

शमी के साथ लगाएं यह प्लांट, करियर में मिलेगी सफलता

09/11/2025
silk sari
Main Slider

आपकी फेवरेट साड़ी की खो गई है चमक, ऐसे लाए वापस

09/11/2025
makeup brush
Main Slider

चांद से निखार के लिए मेकअप किट में शामिल करें ये ब्रश

09/11/2025
Dahi Paneer
Main Slider

किसी के भी साथ खाएं ये टेस्टी डिश, खाने का बढ़ जाएगा जायका

09/11/2025
Next Post
poster war in lucknow

सपा ने लगाए अखिलेश बनाम योगी के होर्डिंग्स, मुकदमा लिखवाने-हटवाने पर रार

यह भी पढ़ें

23 नवंबर को आंवला नवमी, जानें पौराणिक महत्व और पूजा विधि

23/11/2020

मिग-21 लड़ाकू विमान हादसे में शहीद हुआ लखनऊ का लाल

25/12/2021

कोरोना के नए वेरिएंट के उभरने से दुनिया में बढ़ी अनिश्चितता- IMF

15/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version