• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा ने लगाए अखिलेश बनाम योगी के होर्डिंग्स, मुकदमा लिखवाने-हटवाने पर रार

Writer D by Writer D
15/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
poster war in lucknow

अखिलेश-योगी की लगी होर्डिंग्स

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर केस दर्ज किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजधानी लखनऊ की सड़कों पर आज एक पोस्टर लगा है, जिसमें एक तरफ अखिलेश की तस्वीर है, जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर है। इस बहाने सपा ने बीजेपी पर निशाना साधा।

लखनऊ के 1090 चौराहे पर सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की एक साथ वाली होर्डिंग लगाई गई है। मुरादाबाद में अखिलेश यादव पर हुई एफआईआर के प्रकरण के बाद होर्डिंग लगाया गया है। होर्डिंग में अखिलेश यादव पर मुकदमे लिखवाने और सीएम योगी पर मुकदमे हटाने की बात का जिक्र है।

काशी विद्यापीठ के छात्रनेता को घर के बाहर बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर फर्जी एनकाउंटर की जांच होगी। उन्होंने कहा कि फर्जी एनकाउंटर के साथ ही हिरासत में मौतों की जांच भी होगी, मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट और पीड़ित परिवारों की शिकायत पर जांच होगी. अखिलेश यादव ने कहा कि आज संविधान पर हमले हो रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नेताओं पर झूठे मुकदमों और जांच एजेंसियों के छापे के साथ शारीरिक हमले भी हो रहे हैं। भाजपा के राजनीतिक कुत्सित इरादों का परिणाम ऐसी स्थितियां है। उन्होंने कहा कि दूसरों पर सिंडिकेट से संचालित होने का आरोप लगाने वाले वास्तव में संघीकेट हैं।

चीनी मिल में आग लगाने के बाद सेना ने प्रदर्शनकारियों को गोलियों भूना

मुरादाबाद में पत्रकारों की पिटाई के मामले में अखिलेश यादव के साथ 20 अन्य सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद केस दर्ज हुआ है। ये एफआईआर मुरादाबाद के थाना पकबारा में दर्ज की गई है। वहीं, अखिलेश यादव पर दर्ज मुकदमे के बाद अब पत्रकारों पर भी मामला दर्ज कराया गया है।

यूपी के मुरादाबाद में अखिलेश यादव की मौजूदगी में उनके सुरक्षाकर्मियों और पत्रकारों के बीच हुई धक्कामुक्की के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। अखिलेश के खिलाफ धारा 147, 342 और 323 के तहत FIR दर्ज हुई। सपा सुप्रीमो के साथ ही 20 अन्य सपा नेताओं पर भी मुकदमा दर्ज किया गया।

Tags: akhilesh yadavcm yogiLucknow Newspolitical newsposter war in lucknowSamajwadi partyUP Politics
Previous Post

चीनी मिल में आग लगाने के बाद सेना ने प्रदर्शनकारियों को गोलियों भूना

Next Post

अजित हत्याकांड में शामिल 50 हजार का इनामी शूटर दिल्ली से गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

खाटू श्याम जाने की थी तैयारी, फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे बाप-बेटा; मौत

30/10/2026
Next Post
Ajit Murder Case

अजित हत्याकांड में शामिल 50 हजार का इनामी शूटर दिल्ली से गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण

10/08/2026
Gang rape accused arrested after encounter

एक्शन मोड में लखनऊ पुलिस: नाबालिग से दरिंदगी करने वाले आरोपी का हाफ एनकाउंटर!

12/10/2025
crook arrested

एसटीएफ ने फरार हत्यारोपी इनामी अपराधी को जौनपुर से किया गिरफ्तार

21/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version