• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोऑपरेटिव बैंक से 146 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने वाला 50 हजार का इनामी हैकर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Cooperative bank

Cooperative bank scam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की राजधानी के बहुचर्चित यूपी कोऑपरेटिव बैंक (Cooperative bank) में 146 करोड़ रुपए के फंड ट्रांसफर मामले में यूपी सायबर सेल ने हैकर ज्ञान देव पाल को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। वारदात में उसकी अहम भूमिका था। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था। जेल भेजे गए पूर्व बैंककर्मी आरएस दुबे के साथ ज्ञान देव कॉपरेटिव बैंक के डाटा सेंटर में पहुंचा था।

डाटा सेंटर में हैकिंग डिवाइस और logger लगाकर रिमोट एक्सेस करने वाला ज्ञानदेव पाल ही था। आरएस दुबे अपने साथ ज्ञानदेव पाल को लेकर यूपी कोऑपरेटिव बैंक (Cooperative bank) की आठवीं मंजिल पर पहुंचे थे। इसके बाद यहां से 146 करोड़ रुपए का फंड ट्रांसफर किया गया था।

यूपी पुलिस की साइबर टीम ने ज्ञानदेव को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। मामले में पांच आरोपियों की पहले ही लखनऊ से गिरफ्तारी हो चुकी है।

18 महीने की प्लानिंग के बाद की थी वारदात  

बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के लिए 18 महीने की प्लानिंग की थी। इसके लिए एक करोड़ रुपए खर्च किए और आठ बार असफल हुए। आखिरकार इसके बाद 146 करोड़ की धोखाधड़ी करने में वे सफल हो गए थे। हालांकि, समय रहते इसका पता चल गया और फंड ट्रांसफर को रोक दिया गया था।

मगर, आपको जानकर हैरानी होगी कि आरोपियों का टारगेट 300 करोड़ रुपए पार करने का था। साइबर क्राइम पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उनमें वारदात का मास्टर माइंड रामराज है। वह लोक भवन लखनऊ में अनुभाग अधिकारी है।

दूसरा मास्टर माइंड ध्रुव कुमार श्रीवास्तव है। तीसरा आरोपी कर्मवीर सिंह यूपी को-आपरेटिव बैंक के महमूदाबाद कार्यालय में भुगतान विभाग में तैनात था। चौथा आरोपी आकाश कुमार और पांचवा आरोपी भूपेंद्र सिंह है। आरोपियों पर धारा 419, 420, 452, 467, 468, 471, 120 बी और 43, 66, 66 सी सूचना प्रोद्यौगिकी अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।

Tags: cooperative bank scamLucknow News
Previous Post

वर्ल्ड कप के बाद BCCI में मचा हाहाकार, चेतन शर्मा समेत पूरी सेलेक्शन कमेटी बर्खास्त

Next Post

नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा और विकास प्राथमिकता: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
CM Yogi

नेपाल सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा और विकास प्राथमिकता: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.69 करोड़ के पार, 8.80 लाख कालकवलित

07/09/2020
Gold-Silver

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई नरम

27/04/2026
pitru paksha

100 साल बाद पितृ पक्ष पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, ग्रहण के साये में पितरों को मोक्ष

29/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version