• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वर्ल्ड कप के बाद BCCI में मचा हाहाकार, चेतन शर्मा समेत पूरी सेलेक्शन कमेटी बर्खास्त

Writer D by Writer D
18/11/2022
in खेल
0
BCCI

BCCI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup) के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने शुक्रवार (18 नवंबर) को चेतन शर्मा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया। बीसीसीआई ने अब चीफ सेलेक्टर समेत कुल पांच पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बीसीसीआई ने कहा, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) राष्ट्रीय चयनकर्ताओं (सीनियर पुरुष टीम) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करती है। जो उम्मीदवार उक्त पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अपने आवेदन पर विचार करने के लिए मानदंडों को पूरा करना होगा।’

वही पूर्व क्रिकेटर सेलेक्टर्स पद के लिए आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने कम से कम 7 टेस्ट या 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 वनडे और 20 फर्स्ट क्लास मैच खेले हों। साथ ही कम से कम 5 साल पहले क्रिकेट से संन्यास लिया हो। यही नहीं कोई भी पूर्व क्रिकेटर जो कुल 5 वर्षों के लिए किसी भी क्रिकेट समिति का सदस्य रहा है, वह पुरुषों की चयन समिति का सदस्य बनने के लिए पात्र नहीं होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर (शाम 5 बजे तक) है।

खिलाड़ियों के चयन पर उठे थे सवाल

भारत टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गया था। हार-जीत होती रहती है लेकिन जब 10 विकेट से कोई टीम इतने बड़े मैच में हार जाए तो सवाल खड़े होना लाजिमी है। सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद टीम चयन पर भी कई तरह के सवाल उठे थे। साथ ही चहल को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलना, पार्ट टाइम गेंदबाजों की कमी और पावरप्ले के दौरान स्लो बैटिंग जैसे मुद्दे भी छाए रहे। भारत ने आखिरी बार 2013 में एमएस धोनी के नेतृत्व में कोई आईसीसी टूर्नामेंट जीता था। उसके बाद से उसे खिताब का इंतजार है।

Tags: BCCIbcci selection committeecrciket news in hindicricket newssports newssports news in hindi
Previous Post

Zomato में शुरू हुआ इस्तीफे की डिलीवर, अब को-फाउंडर ने भी छोड़िए कंपनी

Next Post

कोऑपरेटिव बैंक से 146 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने वाला 50 हजार का इनामी हैकर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
Abishek Porel
खेल

IPL क्रिकेटर गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप का लगा आरोप

11/08/2026
Next Post
Cooperative bank

कोऑपरेटिव बैंक से 146 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने वाला 50 हजार का इनामी हैकर गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

mahila aayog

महिला आयोग में “पोषण अभियान से संबन्धित जागरूकता कार्यक्रम’ पर हुई कार्यशाला

22/09/2021
Theft

रियल स्टेट व्यापारी के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV खंगाल रही है पुलिस

28/11/2020
cm yogi

सीएम योगी ने बलिया को दी मेडिकल कॉलेज व स्मारक की सौगात

19/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version