• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टेकऑफ करते ही विमान का पहिया हुआ अलग, पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

Writer D by Writer D
06/05/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
flight accident

flight accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक एयर एंबुलेंस जो मरीज को लेकर नागपुर से हैदराबाद जा रही थी, उसे बीच में मुंबई की तरफ डाइवर्ट करना पड़ गया। जानकारी मिली है कि फ्लाइट जब नागपुर से टेक ऑफ करने जा रही थी, तब उसका एक टायर अलग हो कर जमीन पर गिर गया। ऐसे में उस फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

C-90 एयरक्राफ्ट को नागपुर से हैदराबाद जाना था। एयर एंबुलेंस में कुल पांच लोग मौजूद थे, जिसमें 2 क्रू मेंबर, एक डॉक्टर और मरीज शामिल थे। लेकिन जैसे ही वो एयर एंबुलेंस नागपुर से टेकऑफ हुई, उसमें कुछ दिक्कत आने लगी। पता चला कि नागपुर एयरपोर्ट पर ही जब टेकऑफ की तैयारी थी, तब एक व्हील ही अलग होकर ग्राउंड पर गिर गया। परिस्थिति की गंभीरता को समझते हुए फ्लाइट में मौजूद पायलट ने सूझबूझ दिखाई और  बैली लैंडिंग करने का फैसला लिया गया। नतीजा ये हुआ कि समय रहते वो फ्लाइट मुंबई में सुरक्षित लैंड करवाई गई। अब मरीज को मुंबई के ही एक अस्पताल में एडमित करवा दिया गया है।

CM योगी का दावा: नहीं होगी वैक्सीन की कमी, निर्माताओं को दिए एडवांस रुपये

जानकारी मिली है कि फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री एकदम सुरक्षित हैं। इस हादसे की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जिन्हें देख समझा जा सकता है कि अगर समय रहते बैली लैंडिंग नहीं करवाई जाती, तो कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। लेकिन क्योंकि पायलट समझदार था, ऐसे में ठीक समय पर ठीक फैसला लिया गया और तमाम यात्रियों को सुरक्षित मुंबई में लैंड करवाया गया।

इस घटना के बाद मुंबई एयरपोर्ट की तरफ से भी एक बयान जारी किया गया है. बयान में बताया गया है कि एक एयर एंबुलेंस की गुरुवार को रात 9 बजकर 9 मिनट पर मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवाई गई थी। यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पहले से ही हर जरूरी टीम को स्टैंड बाय पर रखा गया था।  CISF, रेस्क्यू और मेडिकल टीम भी मौके पर मौजूद थीं। सिर्फ इस बात पर जोर दिया गया था कि तमाम यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

CM योगी के प्रयासों से PM मोदी की काशी ऑक्सीजन के लिए हो रही आत्मनिर्भर

बताया गया है कि सुरक्षित लैंडिंग के लिए रनवे पर ‘फोम’ तक डाल दिया गया था। ऐसा कहा गया है कि वो एयर एंबुलेंस आग भी पकड़ सकती थी, ऐसे में पहले से ही सभी सावधानियां बरती गई थीं। अब ना आग लगी और ना ही किसी तरह का कोई नुकसान हुआ है। विमान भी दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया है और तमाम यात्री भी सुरक्षित हैं। लेकिन इस घटना से सभी हैरान हैं। एक एयर एंबुलेंस के संग ऐसा कुछ हो जाना कई तरह के सवाल खड़े कर जाता है। अब लापरवाही किसके स्तर पर रही है, ये जांच का विषय है।

Tags: flight accidentkozhikode flight accident
Previous Post

CM योगी का दावा: नहीं होगी वैक्सीन की कमी, निर्माताओं को दिए एडवांस रुपये

Next Post

दूसरे राज्यों से लखनऊ आने वाले श्रमिकों की संख्या में आई कमी

Writer D

Writer D

Related Posts

Azam Khan
Main Slider

मुझे राजनीति छोड़ देनी चाहिए थी, लेकिन अब तो… आजम खान का छलका दर्द

03/10/2025
Idli Chaat
Main Slider

यह डिश नाश्ते में लगा देगी चार चांद, रोज होगी बनाने की डिमांड

03/10/2025
Papankusha Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा पापांकुशा एकादशी व्रत, जानें इसका महत्व

03/10/2025
Panchak
Main Slider

आज से लग रहे है चोर पंचक, गलती से भीं करें ये काम

03/10/2025
Sharad Purnima
Main Slider

कब मनाई जाएगी शरद पूर्णिमा? जानें पूजा विधि और मुहूर्त

03/10/2025
Next Post
migrant workers

दूसरे राज्यों से लखनऊ आने वाले श्रमिकों की संख्या में आई कमी

यह भी पढ़ें

Abdul Malik

दिल्ली से दबोचा गया हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड

24/02/2024
acid attack

चलती बस में महिला पर फेंका तेजाब, आरोपी देवर गिरफ्तार

11/02/2021
Indigo's plane could not take off from Lucknow airport

लखनऊ में टला बड़ा विमान हादसा, डिंपल यादव सहित 151 यात्री थे सवार

14/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version