• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में टला बड़ा विमान हादसा, डिंपल यादव सहित 151 यात्री थे सवार

Writer D by Writer D
14/09/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Indigo's plane could not take off from Lucknow airport

Indigo's plane could not take off from Lucknow airport

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। यहां दिल्ली के लिए उड़ान भरने जा रहे इंडिगो (Indigo)के फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत की वजह से टेकऑफ से पहले ही इमर्जेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सहित 151 यात्री सवार थे।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को उस वक़्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली जा रहा इंडिगो (Indigo) एयरलाइंस का विमान 6E-XXXX में अचानक खताबी आ गई। प्लेन में समाजवादी पार्टी की सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सहित 151 यात्री सवार थे। टेकऑफ से ठीक पहले विमान हवा में उड़ान भरने में नाकाम रहा।

विमान (Indigo) के कैप्टन की सतर्कता और त्वरित निर्णय के चलते फ्लाइट को रनवे के अंतिम छोर से ठीक पहले रोक लिया गया, जिससे एक भयानक दुर्घटना को रोका जा सका। इस फ्लाइट में 151 यात्रियों में समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव, पूर्व मंत्री पंडित सिंह के भतीजे और सपा नेता सूरज सिंह समेत कई प्रमुख हस्तियां भी सवार थीं। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है, जब लखनऊ से दिल्ली रवाना होने वाली इंडिगो की यह फ्लाइट रनवे पर तेज रफ्तार भर रही थी।

एयरपोर्ट सूत्रों की मानें तो फ्लाइट सुबह 11 बजे उड़ान भरने के लिए रनवे पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि फ्लाइट के रफ्तार भरते ही असमान्य सी आवाज सुनाई दी। फ्लाइट को पर्याप्त थ्रस्ट नहीं मिला, जिसके चलते उसे हवा में उठाने की स्थिति नहीं बन सकी।

सपा नेता सूरज सिंह ने बताया कि इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट टेक्निकल फॉल्ट बताकर फ्लाइट को चेंज करना पड़ा। विमान ने पर्याप्त स्पीड हासिल कर ली थी और टेकऑफ की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी, लेकिन अचानक विमान ऊपर की ओर नहीं उठा। संभावित रूप से तकनीकी खराबी या इंजन की समस्या के कारण यह सब हुआ। कैप्टन ने तुरंत ब्रेक लगाते हुए विमान को रनवे पर ही रोक लिया, जो अंतिम सीमा से महज कुछ मीटर पहले रुक गया।

क्या कहा इंडिगो (Indigo) एयरलाइंस ने?

लखनऊ एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया- घटना के तुरंत बाद रनवे को चेक किया गया और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल फॉलो किए गए। इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर कहा- हमारी प्राथमिकता हमेशा यात्री सुरक्षा रहती है। कैप्टन की त्वरित कार्रवाई ने किसी भी संभावित खतरे को टाल दिया। प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट्स या पूर्ण रिफंड का विकल्प दिया जा रहा है। कंपनी ने जांच के आदेश भी दिए हैं, जिसमें तकनीकी खराबी की पड़ताल शामिल है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Tags: IndiGo flightlucknow-airportluknow news
Previous Post

आपके लुक को ट्रेडीशनल बनाएंगे ये फुटवियर, आजमाकर देखें

Next Post

नेपाल के बाद अब इस देश में विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लाखों प्रदर्शंकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
Next Post
Anti-immigration protest in London

नेपाल के बाद अब इस देश में विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लाखों प्रदर्शंकारी

यह भी पढ़ें

ram mandir nirman

राम मंदिर निर्माण में लगेंगे 12 लाख घनफुट के पत्थर, नींव भराई का कार्य अप्रैल से शुरू

10/03/2021
पत्रकार रत्न सिंह की हत्या

बलिया : सहारा समय चैनल के पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या

24/08/2020
Aamir Khan's visit to Turkey has become controversy

आमिर खान का तुर्की जाना बन गया है बड़ा विवाद, सुब्रमण्यम स्वामी ने भी कसा तंज़

18/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version