• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Asia Cup: भारत-पाक मैच का वो आखिरी छक्का, जिस पर उछल पड़ा पूरा भारत

Writer D by Writer D
30/08/2022
in खेल
0
Asia Cup

Asia Cup

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 (Asia Cup) के दूसरे दिन हुए भारत-पाकिस्तान के बीच हुए रोमांचक मैच में खेल के अंतिम ओवर में 6 गेंदों पर 7 रन की जरूरत थी। लोग देखते ही देखते हाथ जोड़कर भगवान से भारत की जीत की प्रार्थना करने लगे। फिर कुछ सेकेंडों के लिए सन्नाटा छा गया और देखते ही देखते मैच देख रहा हर एक इंसान खुशी से उछल पड़ा। यह खुशी भारत को उपहार में दी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने, जिनके बल्ले ने चौथी गेंद में ऐसा जादू चलाया कि प्रतिद्वंदी टीम के छक्के छूट गए। भारत के मैच जीतने के बाद आलम यह था कि भारत के झंडे हाथों में लिए लोग गली-मोहल्लों में रैली लेकर बड़ी तादाद में निकलते दिखे। देश में इस जीत के बाद दिवाली की तरह माहौल था और जमकर आतिशबाजी की गई।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में यह 15वीं भिड़ंत थी। भारतीय टीम इस मैच को मिलाकर 9 और पाकिस्तान 5 मैच जीती है। एक मैच बेनतीजा रहा है। स्वदेशी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, कू ऐप पर इस ऐतिहासिक जीत का वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है, जो स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने अपने हैंडल के माध्यम से पोस्ट किया है।

स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने कू एप पर लिखा, “वह पल, जब टीम इंडिया के सभी फैंस खुशी से झूम उठे!”

वहीं, आकाश चोपड़ा और पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने कू एप पर अपने-अपने यूट्यूब वीडियो का लिंक पोस्ट किया, जिसमें वह भारत और पाकिस्तान के मैच से जुड़ी कुछ खास और बड़ी बातें दर्शकों से शेयर कर रहे हैं।

एशिया कप 2022 के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। या यों कह लें कि टी20 वर्ल्ड कप 2021 की हार का बदला टीम इंडिया ने पूरा कर लिया है।

गुलाम नबी का कांग्रेस को बड़ा झटका, 64 वरिष्ठ नेता भी हुए पार्टी से ‘आजाद’

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पाकिस्तान की टीम 147 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए और मैच जीत लिया। हार्दिक पांड्या ने 33 रन बनाकर नाबाद मैच विनिंग पारी खेली और रविंद्र जडेजा ने भी 29 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली।

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मोहम्मद नवाज की गेंद पर विजयी छक्का जड़ा। हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 3 विकेट लिए और 33 रन की अपनी नाबाद पारी में 4 चौके भी जमाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब मिला। विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने 35-35 रन का योगदान दिया। इस प्रकार हार्दिक, विराट और रवींद्र सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

Tags: asia cupAsia Cup 2022cricket newsCricket News in HindiIndiaINDvsPAKPakistansports newssports news in hindi
Previous Post

गुलाम नबी का कांग्रेस को बड़ा झटका, 64 वरिष्ठ नेता भी हुए पार्टी से ‘आजाद’

Next Post

सिख विरोधी दंगों पर बनी फिल्म ‘जोगी’ का जबरदस्त ट्रेलर आउट, दमदार रोल में दिखे दिलजीत दोसांझ

Writer D

Writer D

Related Posts

Ajinkya Rahane
खेल

वरुण चक्रवर्ती को सलाम, दर्द में भी टीम के लिए खेले: अजिंक्य रहाणे

25/05/2026
Vinesh Phogat
खेल

WFI को फटकार, विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल में खेलने की छूट

22/05/2026
hockey
Main Slider

भारतीय हॉकी में मचा हड़कंप, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कोच पर हुई सख्त कार्रवाई

16/05/2026
Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Next Post
Jogi

सिख विरोधी दंगों पर बनी फिल्म 'जोगी' का जबरदस्त ट्रेलर आउट, दमदार रोल में दिखे दिलजीत दोसांझ

यह भी पढ़ें

Suresh Khanna

कर्मचारी हितों की चिंता हो तो राष्ट्रीय पेंशन योजना की बारीकियों को जानते अखिलेश

01/02/2022
shooters arrested

मुम्बई में दो व्यक्तियों पर जानलेवा हमले के आरोपी दो शूटरों को STF ने दबोचा

23/06/2022
अमृत योजना Amrit Yojana

हर परिवार में कम से कम एक गोल्डन कार्ड अवश्य हो : तिवारी

01/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version