• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुल्हन को विदा कराकर लौट रही बारात पर हमला, CRPF जवान घायल

Writer D by Writer D
04/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मऊ
0
Marriages

Marriages

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ जिले में शनिवार को दुल्हन को विदा कराकर वापस लौट रही बरात पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। हमले में दूल्हे का चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मनबढ़ दूल्हा- दुल्हन के आभूषण तथा 70 हजार रुपये नकद छीनकर फरार हो गए।

घटना के पीछे वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे तथा पार्किग को लेकर हुए विवाद की बात सामने आ रही है। मामले में घायल दूल्हे के चाचा ने छह नामजद सहित चार अज्ञात के विरुद्ध घोसी कोतवाली में तहरीर दी है।

घोसी कस्बा खास निवासी आंजेश कुमार सीआरपीएफ का जवान है वर्तमान में वह असम में तैनात है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को उसके भतीजे आदित्य पुत्र कौशल प्रसाद की शादी थी। बरात खानपुर खुर्द गांव गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे पर डांस तथा पार्किंग को लेकर बरात में आए भीखमपुर गांव निवासी एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई।

तब लोगों के हस्तक्षेप से बात रात में ही सलट गई। किंतु घटना से नाराज मनबढ़ और उसके नौ साथी मझवारा मोड़ स्थित रेलवे क्रासिंग के पास बरात के वापसी का इंतजार करने लगे। शनिवार की सुबह बरात दुल्हन को विदाकर लौट रही थी तो मनबढ़ों ने अचानक हमला कर दिया। जो भी आगे आया उसे मारपीट कर घायल कर दिया। मनबढ़ों ने दूल्हे की गाड़ी पर हमला कर उससे भी मारपीट की व उसके गले से चेन, दुल्हन के आभूषण तथा 70 हजार रुपये नकद छीनकर फरार हो गए।

पति को फंसाने के लिए कर दी 6 साल की बेटी का कत्ल, मां गिरफ्तार

घटना के बाद पीड़ित ने घोसी कोतवाली में छह नामजद तथा चार अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। इस संबंध में घोसी एसओ नागेश उपाध्याय ने बताया कि घटना संज्ञान में है, घायल का मेडिकल कराने के साथ मामले की जांच की जा रही है।

मनबढ़ों के हमले में घायल दूल्हे का चाचा आंजेश कुमार सीआरपीएफ का जवान है। वर्तमान में उसकी तैनाती असम में है। अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए वह अवकाश पर आया हुआ है।

Tags: crime newsmau newsup news
Previous Post

29 साल बाद राष्ट्र गीत से सत्र समापन की परम्परा शुरू, स्पीकर को बधाई – सुशील

Next Post

उत्तराखंड का विकास, डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है : मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

mehndi
Main Slider

मेहंदी को डार्क और सुंदर बनाने लिए करें ये आसान उपाय

09/05/2026
Filaria
Main Slider

फाइलेरिया बना सकता है जिन्दगी भर के लिए दिव्यांग

09/05/2026
30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Earthquake
क्राइम

सुबह-सुबह घाटी में कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Next Post

उत्तराखंड का विकास, डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है : मोदी

यह भी पढ़ें

Atal Bihari Vajpayee

अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती आज, पीएम मोदी ने ‘सदैव अटल’ पहुंच दी श्रद्धांजलि

25/12/2022
arrested

नाबालिग भतीजी ने की थी चाचा की हत्या, प्रेमी संग गिरफ्तार

22/10/2021
Ajay Devgan recovered huge amount for the famous web series Rudra

अजय देवगन ने बहुचर्चित वेब सीरीज रूद्रा के लिए वसूली मोटी रकम

20/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version