Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमबांदा

नाबालिग भतीजी ने की थी चाचा की हत्या, प्रेमी संग गिरफ्तार

बांदा जनपद के अतर्रा क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुई रिक्शा चालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या में शामिल उसकी सगी भतीजी को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी के पास एक नाजायज तमंचा भी बरामद हुआ है।

इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि किशोरी का अपने ही घर के समीप ओमप्रकाश पुत्र रामचंद्र निवासी गुठिला पुरवा कृष्ण नगर अतर्रा का बाल अपचारी कु.उषा पुत्री शिरोमणि निवासी मूसानगर से नाजायज संबंध थे। इन्हें रामखेलावन पुत्र बसंता ने आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था।

उषा को इस बात का डर था कि कहीं वह घर के लोगों को इस बारे में कुछ बता न दे। इसी से भयभीत होकर उसने अपने प्रेमी ओमप्रकाश के साथ मिलकर सोते समय चाचा रामखेलावन (50) की ईंट से कुच हत्या कर दी थी और लाश को घटनास्थल से दूर फेंक दिया था। पुलिस ने सर्विलांस के जरिये मोबाइल पर की गई बातचीत के आधार पर प्रेमी प्रेमिका को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

बतातें चलें कि बताते चलें इसी माह 13 अक्टूबर को पुलिस ने रिक्शा चालक रामखेलावन पुत्र बसंता निवासी मूसानगर थाना अतर्रा की लाश बरामद की थी और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतक की सगी भतीजी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या काण्ड का खुलासा कर दिया है।

Related Articles

Back to top button