• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जमीनी विवाद में चाची को गाड़ी से रौंदा, हत्यारोपी भतीजा फरार

Writer D by Writer D
04/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, रायबरेली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में जिले रायबरेली में जमीनी विवाद  में एक भतीजे ने अपनी चाची पर बिना नम्बर की स्कॉर्पियों चढ़ा दी। गाड़ी की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि वारदात का मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

दरअसल, रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के कोडरस गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो सगे भाइयों राम मूरत सिंह और दिनेश सिंह में लंबे समय से चल रहा जमीनी विवाद शुक्रवार को फिर भड़क गया। घर के सामने अपने जमीन पर दिनेश सिंह कुछ लकड़ी गाड़ने की तैयारी कर रहा था। तभी उनके सामने रहने वाले भाई राम मूरत सिंह को यह नागवार गुजरा और देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद और मारपीट शुरू हो गई। दोनों परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि इस विवाद में राम मूरत सिंह के दो बेटे आकाश सिंह और तरुण सिंह भी अपने चाचा चाची दिनेश सिंह और लक्ष्मी सिंह से लड़ने लगे।

किसान आंदोलन पर कनाडा के पीएम की टिप्पणी पर भड़का भारत, बोला-आंतरिक मामलों में बर्दाश्त नहीं

विवाद और लड़ाई से तैश में आये राम मूरत सिंह के बेटे तरुण ने अपनी बिना नम्बर की नई स्कॉर्पियो अपनी चाची लक्ष्मी सिंह पर चढ़ा दी। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतका लक्ष्मी सिंह के पति दिनेश सिंह की मानें तो उनका अपने भाई राम मूरत सिंह से घर के सामने की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद था। भतीजे ने अपनी नई गाड़ी पत्नी पर चढ़ा दी जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं जमीनी विवाद में दिनदहाड़े हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया . आनन-फानन में एरिया पुलिस गांव पहुंची और मामले की छानबीन और आरोपियों की तलाश में जुट गई। मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि कोड़रास गांव में राम मूरत सिंह और दिनेश सिंह के बीच जमीनी विवाद में लाठी-डंडे चले। लक्ष्मी सिंह घायल हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई. परिजन जो तहरीर देंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newscrime news in hindiLatest Uttar Pradesh News in Hindimurdermurder for land disputeup newsup news in hindi
Previous Post

बुंदेलखंड के किसान कृषि बिल के खिलाफ समर्थन करने दिल्ली पहुंचे

Next Post

यूपी में कोरोना के 1985 नये मामले, 5.20 लाख मरीज रोगमुक्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Next Post

यूपी में कोरोना के 1985 नये मामले, 5.20 लाख मरीज रोगमुक्त

यह भी पढ़ें

Yogi government completes eight years

योगी सरकार के आठ साल पूरे, सीएम ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, गिनाई उपलब्धियां

24/03/2025
सेना का जवान अगवा

जम्मू-कश्मीर : ईद पर घर जा रहे सेना के जवान का आतंकियों ने किया अपहरण

03/08/2020
AK Sharma

‘उपभोक्ता देवो भवः’ की नीति सर्वोपरि, अब लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग, शटडाउन व अनावश्यक बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी: ऊर्जा मंत्री

27/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version