• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्यावासी 22 जनवरी के लिए अभी से करें तैयारी : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
11/11/2023
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। अयोध्या भगवान श्रीराम की प्रिय नगरी है और इसे दुनिया की सबसे सुंदर नगरी के रूप में विकसित करने के लिए डबल इंजन की सरकार संकल्पबद्ध है। आज अयोध्या में जितने पर्यटक आ रहे हैं, उससे 10 गुना ज्यादा पर्यटक आगामी मकर संक्रांति और 22 जनवरी 2024 को भव्य राममंदिर के उद्घाटन के बाद यहां आने लगेंगे। इसलिए अयोध्यावासी अभी से अतिथि देवो भव: के संकल्प के साथ जुड़ जाएं। अयोध्यावासी उस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। ये बातें शनिवार को दीपोत्सव के अवसर पर रामकथा पार्क में प्रभु श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण जी के वंदन अभिनंदन एवं प्रतीकात्मक राज्याभिषेक कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कही।

अयोध्या में ऐतिहासिक होना चाहिए पीएम मोदी का स्वागत

अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि 2017 में जब दीपोत्सव (Deepotsav) का कार्यक्रम यहां प्रारंभ हुआ था तक अयोध्यावासियों में उत्साह के साथ तमन्ना भी दिखती थी। एक नारा गूंजता था कि ”योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो…”। आज 500 वर्षों के बलिदानों, आंदोलनों, अभियानों के उपरांत प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। अब अयोध्यावासियों की जिम्मेदारी बनती है कि जब 22 जनवरी को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान श्रीराम को उनके भव्य मंदिर में विराजमान करने के लिए आएं, तब अयोध्या में उनका स्वागत भी ऐतिहासिक होना चाहिए।

हम सब नई अयोध्या को बनते हुए देख रहे हैं

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने दीपावली की सभी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम यहां दीपोत्सव (Deepotsav)  के साक्षी बन रहे हैं। यह दीपोत्सव दुनिया के 100 से अधिक देशों में लाइव हो रहा है। दुनिया देख रही है कि कैसे भगवान श्रीराम हजारों साल पहले पुष्पक विमान से अयोध्या आए होंगे और कैसे देवताओं ने आकाश से पुष्पवर्षा की होगी। हमने सात साल पहले इस कार्यक्रम को जब शुरू किया तो असमंजस की स्थिति थी।

फिल्म स्टार धर्मेंद्र से सीएम योगी ने की मुलाकात, सीएम आवास पर हुई मुलाकात, तस्वीरें

उस वक्त पूज्य संतों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यहां जिस कार्यक्रम को शुरू किया गया, वो आज प्रधानमंत्री के एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा है। हम सब नई अयोध्या को बनते हुए देख रहे हैं। अयोध्या में इस वक्त 30 हजार 500 करोड़ से विकास की 178 परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। अगर निजी क्षेत्र की भी भागीदारी जोड़ लें तो आने वाले वक्त में यहां 50 हजार करोड़ की परियोजनाएं मूर्त रूप लेती दिखेंगी। इससे लाखों की संख्या में रोजगार का सृजन होगा।

रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रहे प्रधानमंत्री

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि भगवान श्रीराम के रामराज्य की परिकल्पना को प्रधानमंत्री ने बीते साढ़े 9 साल में पुष्ट किया है। चाहे दैविक आपदा रही हो, आतंकवाद की समस्या हो या अन्य समस्याओं और भय को खत्म करते हुए गरीबों के कल्याण के लिए कार्य किया गया है। गरीबों को आवास, शौचालय, बिजली कनेक्शन, उनके इलाज के लिए 5 लाख का बीमा की मुफ्त व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं कोरोना काल से अबतक फ्री टेस्ट, फ्री उपचार, फ्री वैक्सीन और फ्री खाद्यान उपलब्ध कराने का कार्य हो रहा है।

भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के वाहक हैं श्रीराम : राज्यपाल

इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि यह दिव्य दीपोत्सव भगवान राम की अयोध्या को पूरी दुनिया में प्रतिष्ठापित कर रहा है। भगवान श्रीराम और रामायण भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के वाहक हैं। हर घर में रामायण होती है। भारत सहित विश्व के अतीत में किसी ना किसी रूप में प्रभु श्रीराम रचे बसे हुए हैं। भगवान श्रीराम आदिवासियों और वनवासियों के भी पूज्यनीय हैं। यहां अयोध्या में मंदिर निर्माण के फलस्वरूप यहां रोजगार और आर्थिक रूप से बड़ा बदलाव आएगा।

पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम, माता सीता और भइया लक्ष्मण

इस अवसर पर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जयवीर सिंह, राकेश सचान, अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह के अलावा विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, साधु-संत एवं विभिन्न मठों के महंतगण, भाजपा, विहिप एवं विभिन्न सांस्कृति सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण व प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

Tags: Ayodhya Deepotsavayodhya newscm yogideepotsavDeepotsav 2023Yogi News
Previous Post

पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम, माता सीता और भइया लक्ष्मण

Next Post

दीपपर्व पर तारणहार की अगवानी को वनटांगिया गांव बेकरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Jal Jeevan Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जल जीवन मिशन को मिल रहा भरपूर बजट, जल्द पूरा होगा लक्ष्य

10/05/2026
IGRS Portal
उत्तर प्रदेश

IGRS की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे

10/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Next Post
CM Yogi

दीपपर्व पर तारणहार की अगवानी को वनटांगिया गांव बेकरार

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव ने महामृत्युंजय मंदिर और बाबा काल भैरव के दरबार में लगाई हाजिरी

05/03/2022
NVS has issued 9th admit

NVS ने जारी किया 9वीं का एडमिट कार्ड, ऐसे करे डाउनलोड

13/03/2022

शायर मुनव्वर राणा के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में बाल-बाल बचे

29/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version