• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दीपपर्व पर तारणहार की अगवानी को वनटांगिया गांव बेकरार

Writer D by Writer D
11/11/2023
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। दीपपर्व पर अपने तारणहार यानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अगवानी को वनटांगिया गांव बेकरार है। 2009 से प्रज्ज्वलित भरोसे के दीपक में आत्मीयता का तेल भरने आ रहे योगी आदित्यनाथ के स्वागत को लेकर कुसम्ही जंगल के बीच बसे जंगल तिकोनिया नंबर तीन गांव में चहुंओर उल्लास छाया हुआ है। योगी रविवार को यहां वनवासियों के साथ दीपावली मनाएंगे। साथ ही जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों को 153 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का दीपावली उपहार भी देंगे।

करीब सौ साल तक उपेक्षा का दंश झेलने को अभिशप्त रहे वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन को अब जिले के अति विशिष्ट गांव के रूप में जाना जाता है। इसकी वजह है 2017 से ही मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) द्वारा इस गांव में दीपोत्सव मनाना। योगी यहां वर्ष 2009 से ही बतौर सांसद यहां दीपावली मनाते रहे हैं और छह साल पहले मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने खुद द्वारा शुरू की गई परंपरा में रुकावट नहीं आने दी है। बतौर मुख्यमंत्री वह रविवार को लगातार सातवीं बार वनटांगियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करेंगे।

उल्लेखनीय है योगी (CM Yogi) के कदम पड़ने के साथ ही वनटांगियों की बदहाली खुशहाली में बदलती चली गई। बतौर सांसद उन्होंने लोकसभा में वनटांगिया अधिकारों के लिए लड़कर 2010 में अपने स्थान पर बने रहने का अधिकार पत्र दिलाया। 2017 में मुख्यमंत्री बने तो वनटांगिया गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा देकर उन्हें शासन प्रदत्त सभी सुविधाओं का हकदार बना दिया।

उन्होंने वनटांगिया गांवों को आवास, सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, जैसे संसाधनों के साथ ही यहां रहने वालों को जनहित की सभी योजनाओं से आच्छादित कर दिया है। रविवार को वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तो गांव के लोग भी उमंग-तरंग के साथ स्वागत को तैयार हैं।

वनटांगिया दीपोत्सव पर जिले को 153 करोड़ का दीपावली गिफ्ट देंगे सीएम

रविवार को जंगल तिकोनिया नंबर तीन में वनटांगिया दीपोत्सव मनाने के साथ ही मुख्यमंत्री (CM Yogi) जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों को 153 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का दीपावली गिफ्ट भी देंगे। मुख्यमंत्री के हाथों 91 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 62 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।

Tags: cm yogigorakhpur newsvantangiya village
Previous Post

अयोध्यावासी 22 जनवरी के लिए अभी से करें तैयारी : योगी आदित्यनाथ

Next Post

सातवें दीपोत्सव पर विशेष डाक टिकट किया गया जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Next Post
Deepotsav

सातवें दीपोत्सव पर विशेष डाक टिकट किया गया जारी

यह भी पढ़ें

रिक्शा चालकों को वितरित किए कॉटन मास्क

आशा वेलफेयर फाउंडेशन की सराहनीय पहल, रिक्शा चालकों को वितरित किए कॉटन मास्क

01/09/2020
CM Vishnudev Sai

…. आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है: सीएम साय

11/12/2025
Will Ranveer Singh be seen playing the role of Ravana in the film 'Sita'

क्या रणवीर सिंह फिल्म ‘सीता’ में रावण का किरदार करते आएंगे नज़र?

24/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version