• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या के साथ ही राममयी हुई काशी, गंगा आरती की दीपमाला में लिखा जय श्री राम

Desk by Desk
02/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
0
राममयी हुई काशी

काशी में दीपोत्सव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। आध्यात्मिक नगरी काशी में भी राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर उत्साह चरम पर है। काशी भी राममय होने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीपोत्सव मनाने की अपील का असर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में दिखने लगा है। शनिवार को विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती के दौरान दोपोत्सव मनाया गया। गंगा आरती के दौरान दीपमाला से जय श्रीराम लिखा गया।

इस संबंध में गंगा सेवा निधि के प्रधान अर्चक रणधीर पांडेय ने कहा कि अध्यात्म नगरी काशी और प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या का नाता पुराना है। उन्होंने कहा कि लगभग 500 साल के इंतजार के बाद राम जन्मभूमि पर रामलला के मंदिर का भूमि पूजन होने जा रहा है। रणधीर पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी से आह्वान किया था कि अपने घर से दीप दान करें।

सोमनाथ मंदिर के बाद अब राम मंदिर, 15 पीढ़ियों से मंदिर डिजाइन कर रहा है गुजरात का ये परिवार

गंगा आरती के प्रधान अर्चक ने कहा कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर ही हमने दीपमाला से जय श्रीराम लिखकर गंगा आरती करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि दीपमाला से जय श्रीराम लिखकर गंगा आरती करने का क्रम 5 अगस्त तक जारी रहेगा। गौरतलब है कि 5 अगस्त को राम मंदिर के लिए भूमि पूजन होना है। इस दौरान वाराणसी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अयोध्या में मौजूद रहेंगे।

भूमि पूजन का अनुष्ठान संपन्न कराने का दायित्व भी वाराणसी के पंडितों को ही सौंपा गया है। काशी विद्वत परिषद के मंत्री और काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के प्रोफेसर पंडित रामनारायण द्विवेदी और दो अन्य पंडित राम मंदिर के भूमि पूजन का अनुष्ठान संपन्न कराने के लिए 3 अगस्त को अयोध्या जाने वाले हैं।

Tags: 24ghante online.com5 अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन5अगस्त पीएम मोदी का अयोध्या में आगमनBhoomi pujan of Ram temple on 5 AugustDeepotsav in KashiKashiModi's arrival in Ayodhya on 5 AugustRAM TEMPLEकाशी में दीपोत्सवराम मंदिरराममय हुई काशी
Previous Post

इटली में कोरोना से 2.48 लाख लोग संक्रमित, 2 लाख से अधिक रोगमुक्त

Next Post

नेपाल में कोरोना के 315 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार पहुंची

Desk

Desk

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
नेपाल में कोरोना

नेपाल में कोरोना के 315 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार पहुंची

यह भी पढ़ें

salman jiya manek

जिया मानेक उर्फ ‘गोपी बहू’ नहीं होंगी सलमान खान के शो का हिस्सा

30/09/2020
Cyber Fraud

साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से 99 हजार रुपये उड़ाये

10/02/2022
जेपी नड्डा JP Nadda

पश्चिम बंगाल में बीजेपी का आना, ममता बनर्जी का जाना है तय : जेपी नड्डा

09/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version