• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैलेंटाइन वीक का हर दिन होता है खास, कुछ ऐसे करें अपने प्यार का इजहार

Writer D by Writer D
05/02/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Valentine's week

Valentine's week

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है. प्यार करने वाले कई जोड़ों को बेहद बेसब्री से वैलेंटाइन वीक का इंतजार होता है ताकि वो अपने साथी से एक बार फिर पूरी शिद्दत के साथ प्यार का इजहार कर पाएं.

इसके साथ वो लोग जो किसी से प्यार करते हैं लेकिन अभी तक अपने दिल के एहसास साथी से बयां नहीं कर पाए हैं, उनके लिए भी ये पूरा सप्ताह काफी खास होता है.

वैलेंटाइन वीक पूरे एक हफ्ते यानी कि 7 दिनों तक 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक चलता है. प्यार करने वालों के लिए वैलेंटाइन वीक किसी त्योहार से कम नहीं है. इस पूरे एक हफ्ते तक आप अलग-अलग तरीके से साथी से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं. लेकिन इससे पहले जरूरी है कि आप वैलेंटाइन वीक शुरू होने से पहले ही जान लें पूरी लिस्ट ताकि अभी से पूरी तैयारी कर लें और आखिरी समय पर कोई असमंजस  न रहे….

वैलेंटाइन वीक लिस्ट

7 फरवरी- रोज डे

रोज डे के दिन लोग अपने पार्टनर को गुलाब देकर उसके प्रति अपनी भावनाओं का इजहार करते हैं. लाल गुलाब प्यार का प्रतीक माना जाता है. गुलाब के अलग अलग रंगों के साथ भावनाओं के मायने भी बदल जाते हैं. अगर आप इस वैलेंटाइन वीक किसी से इजहार-ए-मोहब्बत करना चाहते हैं तो बस साथी को एक लाल गुलाब ही तोहफे में दें. इसके बाद आपको अपने दिल की बात बयां करने के लिए लफ्जों की जरूरत नहीं पड़ेगी.

8 फरवरी- प्रपोज डे

अगर आप गुलाब के जरिए अपने दिल की बात साथी को नहीं समझा पाए हैं तो उससे सीधे बात करना बेहतर है. किसी रोमांटिक सी जगह या फिर किसी खुली टेरेस पर या मॉल के बीचों बीच जहां आपका दिल चाहें बाकायदा घुटनों पर बैठकर अपने साथी से अपने दिल की बात कहते हुए उसे प्रपोज करें.

9 फरवरी- चॉकलेट डे

अच्छी शुरुआत के लिए कुछ मीठा बेहद जरूरी है. इसके लिए चॉकलेट डे के दिन आप अपने साथी को चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं. इस दिन के लिए अलग अलग और बेहद खूबसूरत पैकिंग में चॉकलेट आती हैं. साथी को चॉकलेट गिफ्ट कर उन्हें जता सकते हैं कि उनका प्यार आपके लिए कितना खास है.

10 फरवरी- टेडी डे

तोहफे प्यार को बढ़ाते हैं, इस बात में कोई दोराय नहीं है. इसलिए टेडी डे के दिन आप अपने साथी को प्यारा सा और क्यूट सा टेडी बियर गिफ्ट कर सकते हैं. मार्केट में आप अपने बजट में यानी 100 रुपये से लेकर 2 हजार तक में टेडी बियर खरीद सकते हैं.

11 फरवरी- प्रॉमिस डे

प्यार के रिश्ते में कमिटमेंट काफी मायने रखता है. यही वो डोर है जो दो दिलों को जोड़े रखती है. लोग अलग अलग शहरों में रहकर भी अपने साथी से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं. ऐसे में 11 फरवरी को प्रॉमिस डे के दिन आप भी अपने साथी से ये वादा कर सकते हैं कि उनका प्यार आपके लिए हमेशा खास रहेगा.

12 फरवरी- हग डे

प्यार में स्पर्श के एहसास को नाकारा नहीं जा सकता. प्यार को जताने के लिए इस दिन आप अपने पार्टनर को हग कर सकते हैं. अगर बदले में आपका साथी भी आपको प्यार भरी एक जादू की झप्पी देता है तो समझ जाइए कि उसके दिल में भी आपके लिए बेइंतेहा प्यार है.

13 फरवरी- किस डे

प्यार पर न जाने कितना ही कुछ लिखा और पढ़ा जा चुका है. कई शायरों ने भी प्यार में पहले चुम्बन यानी कि किस के बारे में बहुत कुछ लिखा है. इस दिन आप साथी के माथे को चूमकर, उसके हाथों को चूमकर या उसके लबों को चूमकर अपना प्यार जता सकते हैं. लेकिन इससे पहले ये जरूर जान लें कि आपका साथी किस को लेकर कम्फर्टेबल तो है न. किस डे पर साथी को चूमकर अपना प्यार जता सकते हैं.

14 फरवरी- वैलेंटाइन डे

इतने लंबे इंतजार के बाद सबसे आखिर में आता है वैलेंटाइन डे. वैलेंटाइन डे के दिन आप साथी के साथ एकांत में सुकून भरे लम्हे बिता सकते हैं. जहां भले ही आप चुप हों लेकिन आप एक दूसरे की खामोशियों को महसूस कर पाएं. कोशिश करें कि ये पूरा दिन अपने साथी के नाम कर पाएं.

Tags: Happy valentine dayvalentine day 2021valentine day specialValentine week
Previous Post

विपक्ष को किसानों के बीच छुपे आतंकी नहीं, केवल वोटबैंक है दिखता : सुशील

Next Post

सपा नेता पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, गंभीर हालत वाराणसी रेफर

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
NEET re-exam OMR sheet released
Main Slider

NEET री-एग्जाम की OMR शीट जारी, जानें कब तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
Next Post
Deadly attack on Shyam Kanhaiya Yadav

सपा नेता पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, गंभीर हालत वाराणसी रेफर

यह भी पढ़ें

fire

भीषण अग्निकांड में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत, लाखों की संपत्ति राख़

30/03/2021
yogi government

हाईस्कूल-इंटर के स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाएगी योगी सरकार

07/08/2022
ravichandran ashwin

एक शतक से अश्विन ने कई रिकॉर्ड तोड़े, शास्त्री, द्रविड़ और युवराज सिंह को छोड़ा पीछे

20/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version