• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजम खान व उनके पुत्र की बढ़ी मुश्किलें, दो पेन कार्ड मामले में तय हुए आरोप

Writer D by Writer D
27/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति, रामपुर
0
Abdullah Azam

Azam Khan, Abdullah Azam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के रामपुर से सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्बदुला पर दो पेन कार्ड मामले में एमपी एमएलए न्यायालय ने आज आरोप तय किर दिए।

आज़म और उसके पुत्र अब्दुल्ला की वीडियो कॉन्फेंस के माध्य से आज एमपी एमएलए न्यायालय के न्यायधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत में पेशी हुई।

उच्चतम न्यायालय ने इस मुकदमे में आजम और अब्दुल्ला को आकाश सक्सेना के ब्यान दर्ज होने के बाद रिहा करने के आदेश दिये थे।

ज़िला शासकीय अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना ने बहस की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आकाश सक्सेना ने ब्यान दर्ज के बाद आज़म ओर अब्दुल्ला के विरूध फर्जी प्रमाण पत्र मामले में इस वर्ष जनवरी में रामपुर जिले के थाना गंज में सांसद आजम खां, उनकी विधायक पत्नी डा0 तजीन फातमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम पर धारा 193, 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कोई लखनऊ मत जाना नहीं तो मुख्यमंत्री जी बदल देंगे आपका नाम : अखिलेश

भाजपा नेता आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने फर्जी पैन कार्ड का भी मामाला भी उठाया था। इल्जाम है कि आजम खां और डा0 तजीन फातमा ने अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के लिए दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाए हैं। आजम खां और डा0 तजीन फातमा ने अपने बेटे अब्दुल्ला आजम का जन्म रामपुर में दिखाकर नगर पालिका सदर रामपुर से पहला प्रमाण पत्र बनवाया। सूचना मांगने पर आगजनी में कागजात जलने का हवाला दिया गया था। वहीं दूसरे प्रमाण पत्र के लिए क्वीन मैरी हॉस्पिटल लखनऊ का जन्म प्रमाण पत्र लगाकर लखनऊ नगर निगम से दूसरा प्रमाण पत्र दस्तावेजों में हेरफेर करके बनवा लिया गया था। इसी के आधार पर दो पैन कार्ड भी बनवाए गए थे, जिसकी शिकायत भाजपा नेता ने की थी ।

गौरतलब है कि 26 फरवरी वर्ष 2020 को आजम खां ने पत्नी डा0 तजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में स्थानीय अदालत रामपुर में आत्म सपर्णण किया था। दिसम्बर 2020 में आजम खां की पत्नी जमानत पर रिहा होकर सीतापुर जेल से बाहर आ चुकी हैं जबकि आजम खां और उनका बेटा अभी सीतापुर जेल में करीब डेढ़ साल से सीतापुर की जिला कारागार में बंद हैं। सभी मामलों में जमानत होने के चलते अब अब्दुल्ला आजम का जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

Tags: azam khanAzam Khan Newsazam khan updatesRampur News
Previous Post

कोई लखनऊ मत जाना नहीं तो मुख्यमंत्री जी बदल देंगे आपका नाम : अखिलेश

Next Post

राष्ट्रपति का कल गोरखपुर दौरा, नेपाल सीमा पर सुरक्षा बंदोबस्त चाक चौबंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Vat Savitri Vrat
Main Slider

विवाह में आ रही है रुकावटें, तो वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
धर्म

घर पर कर रही है वट सावित्री की पूजा, तो जानें सही विधि और नियम

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

वट सावित्री व्रत आज, जानें पूजा विधि से लेकर पारण तक सबकुछ

16/05/2026
summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Next Post
President Kovind

राष्ट्रपति का कल गोरखपुर दौरा, नेपाल सीमा पर सुरक्षा बंदोबस्त चाक चौबंद

यह भी पढ़ें

Now make saffron pistachio shake at home, see recipe

ब्रेकफास्ट में बनाएं केसर पिस्ता शेक, तपती गर्मी में रहेंगे कूल

10/04/2025
Anger

इन तरीकों से बच्चों को गुस्से से रखे दूर

08/12/2025
suicide

पिता की डांट से क्षुब्ध पुत्र ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

01/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version