• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोई लखनऊ मत जाना नहीं तो मुख्यमंत्री जी बदल देंगे आपका नाम : अखिलेश

Writer D by Writer D
27/08/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रंग और नाम बदलने का नया फैशन चला कर जनता को गुमराह करना शुरू कर दिया है ।

श्री यादव ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव सैफई के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारो से बातचीत में कहा “ मैं आपसे कह रहा हूं कोई लखनऊ मत जाना अगर लखनऊ आप गए और मुख्यमंत्री जी को पता लग गया तो जरूरी नहीं कि उसी नाम से आप लखनऊ से वापस आओ क्योंकि हमारे मुख्यमंत्री का रंग बदलने और नाम बदलने का नया फैशन है । उन्होने विकास का कोई काम नही किया है इसलिए किसी भी मोहल्ले, किसी भी गांव का नाम बदला जा सकता है और अगर आप लोग गलती से लखनऊ चले गए और पता लग गया कि आप लोग इटावा से आए हो तो आपका नया नाम जरूर पड़ जाएगा और बदल भी दिया जाएगा।”

महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य को बधाई देते हुए उन्होने कहा “ कल का महान दल की जनाक्रोश यात्रा का समापन था । इसमें महान दल के तमाम बड़े नेता कार्यकर्ता भारी संख्या में आए और सैफ़ई में उनका स्वागत हुआ और महानदल के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है जिन लोगों ने उनके समाज को धोखा दिया है । उनको इस चुनाव में सबक सिखाया जाएगा । हमें खुशी है महान दल के नेता कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए लगातार यात्रा कर रहे है और इसी तरह से जनता के बीच मे रहेंगे और लोगों को जोड़ते रहेंगे।”

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, रेप में BSP संसद का साथ देने का लगा आरोप

उन्होने कहा कि सपा का मानना है कि सभी जातियों को भी जोड़ा जाए और जातियों की आबादी के हिसाब से उनको हक और सम्मान मिले। जितना किसान अपमानित हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार जितना परेशान और अपमानित अन्नदाता किसी सरकार में नहीं हुआ है । अन्नदाता जो न केवल पेट भरता है बल्कि अपनी मेहनत खेती करता है और हमारे लिये रोटी और कपड़े का इंतजाम करता है । उसको सबसे ज्यादा भाजपा सरकार ने अपमानित किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानो का अपमान आतंकवादी, मवाली और न जाने किन किन शब्दों से किया गया। उन पर झूठे मुकदमे भी लगाए गये । जब सरकार के पास कोई व्यवस्था नहीं है। अगर पर्यावरण बचाना है तो उसकी जिम्मेदारी सरकार की है लेकिन वो अपनी जिम्मेदारी निभा नही रहे और किसानों के ऊपर झूठे मुकदमे लगा रहे हैं।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना पर तंज कसते हुए उन्होने कहा कि जिन लाभार्थियो को गैस सिलेंडर दिये गये थे उनके पास उनमे गैस भरवाने का पैसा नही है । सरकार ने गरीबों को धोखा दिया है । पहले सस्ता फ्री मे सिलेंडर दिया और अब बताइए सिलेंडर के दाम कीमत क्या है। भाजपा के लोगों को गांव-गांव जाकर माताओं बहनों से माफी मांगनी चाहिए कि जिस तरीके से उन्होंने सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल महंगा किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जो दल समाजवादी विचारधारा से मिलते जुलते हैं और जो भारतीय जनता पार्टी को हराना चाहते हैं उन सभी दलों को साथ लाने की कोशिश लगातार पार्टी की रहेगी। नौजवानों से साफ साफ कहेगे कि अपने भविष्य के लिए रोजगार के लिए नौकरी के लिए काम के लिए और समाज बदले देश बदले प्रदेश उसके लिए समाजपार्टी के साथ जुटे ।

Tags: Akhilesh Yadav attacked Yogi governmentEtawah news
Previous Post

उपभोक्ता सेवाओं में लापरवाही स्वीकार्य नहीं : श्रीकांत शर्मा

Next Post

आजम खान व उनके पुत्र की बढ़ी मुश्किलें, दो पेन कार्ड मामले में तय हुए आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Lucknow Drug Racket Busted
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में एएनटीएफ-एफएसडीए की संयुक्त कार्रवाई से नशीली दवाओं के संगठित कारोबार का खुलासा

04/09/2026
Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
Next Post
Abdullah Azam

आजम खान व उनके पुत्र की बढ़ी मुश्किलें, दो पेन कार्ड मामले में तय हुए आरोप

यह भी पढ़ें

graveyard in hongkong

एक ऐसा देश जहां लॉकरों में जमा होती है अस्थियां, जानें ये पूरा मामला

13/01/2021

कानपुर सड़क हादसा: बिठूर के घाट पर एक साथ 18 मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार

10/06/2021
Ramkishun Yadav

13 साल पुराने मामले में सपा के वरिष्ठ नेता ने किया आत्मसमर्पण

10/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version