• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार, रेप में BSP संसद का साथ देने का लगा आरोप

Writer D by Writer D
27/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
former IPS amitabh thakur arrested

former IPS amitabh thakur arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रेप पीड़िता की आत्महत्या से जुड़े मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को आज हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अभी उन्हें कोतवाली में ही रखा गया है।

कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि घोसी से बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती और गवाह की मौत के मामले में एसआईटी की रिपोर्ट पर अमिताभ ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने मुख्तार अंसारी की शह पर रेप के आरोपित अतुल राय को बचाने के लिए आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप अमिताभ पर लगाया था। मऊ के सांसद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के खिलाफ वाराणसी के लंका थाने में न्यायालय के आदेश पर फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया गया था।

नहाने के लिए नदी में कूदें तीन मासूमों की डूबने से मौत, परिवारों में मचा कोहराम

इसी केस में युवती के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था, जिसे लेकर पीड़िता ने पूर्व अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट के सामने एक युवक के साथ आत्मदाह कर लिया था। पीड़िता ने खुदकुशी के पहले अमिताभ ठाकुर, मुख्तार अंसारी और अतुल राय के रिश्तों का खुलासा किया था। पीड़िता ने अमिताभ ठाकुर पर पूरा षडयंत्र रचने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने खुदकुशी से पहले सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर सभी बातें कही थीं।

दोबारा लिए गए थे बयान

वाराणसी में अपने ऊपर दर्ज मुकदमे को लेकर आत्मदाह करने वाली रेप पीड़िता के मामले में गुरुवार को एसआईटी ने पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और वाराणसी के एसएसपी रहे अमित पाठक का दोबारा बयान लिया गया था। अमिताभ ठाकुर को जांच समिति द्वारा मुहैया कराए गए दस्तावेजों के सापेक्ष अपना बयान दर्ज कराना था जबकि अमित पाठक से कुछ बिंदुओं पर जांच समिति ने जवाब मांगा था।

उनके अलावा वाराणसी के भेलूपुर में पूर्व में जांच अधिकारी रहे सुधीर जायसवाल को भी बयान दर्ज कराने के लिए जांच समिति ने गुरुवार को बुलाया था। उन्होंने भी अपना बयान दर्ज कराया है। अब एसआईटी वाराणसी जाएगी और वहां इस केस से जुड़े लोगों के बयान लेगी।

Tags: Hazratganj police stationIPS Amitabh Thakur arrestedLucknow News
Previous Post

नहाने के लिए नदी में कूदें तीन मासूमों की डूबने से मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Next Post

उड़ान के दौरान पायलट को पड़ा दिल का दौरा, फिर हुआ कुछ ऐसा की…

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
flight

उड़ान के दौरान पायलट को पड़ा दिल का दौरा, फिर हुआ कुछ ऐसा की...

यह भी पढ़ें

Sambhal violence: Now DIG jail suspended

महिला ने थाने के बाहर दे दी जान, थाना प्रभारी निलंबित

10/10/2021
GST

GST दूसरा संशोधन विधेयक 2023 लोकसभा में पारित

19/12/2023
Dhanteras

Dhanteras पर मिलेगा कुबेर का आशीर्वाद, घर में होगा स्थिर लक्ष्मी का निवास

26/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version