• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखपुर पहुंचे CM योगी ने जिला पंचायत व सदस्यों से की मुलाकात

Writer D by Writer D
04/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर आए। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों के साथ बैठक किए। इस दौरान उपस्थित रहे प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, मेयर सीताराम जायसवाल, सांसद रवि किशन, सांसद कमलेश पासवान,सांसद जयप्रकाश निषाद,विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, फतेहपुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह,संगीता यादव, विपिन सिंह, संत प्रसाद, शीतल पांडेय, विमलेश पासवान व अन्य।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने एनेक्सी भवन में भाजपा महानगर और जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। इस दौरान उपस्थित रहे जिला प्रभारी मंत्री रमापति शास्त्री, सांसद रवि किशन, सांसद कमलेश पासवान, सांसद जयप्रकाश, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, विपिन सिंह,फतेह बहादुर सिंह, संगीता यादव, संत प्रसाद व अन्य।

मुख्यमंत्री छह विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी करीब 150 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए उपलब्धियां गिनाई। वहीं शहर क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही अन्य पदाधिकारियों ने भी जनसभा को संबोधित किया।

गोरखपुर मंडल की बीस परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी सोमवार को गोरखपुर मंडल की बाढ़ बचाव एवं जल निकासी की 20325.54 लाख रुपये की लागत से तैयार 20 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें गोरखपुर जिले को दस, महराजगंज की चार, देवरिया की तीन और कुशीनगर जिले की तीन परियोजनाएं शामिल हैं। सभी परियोजनाएं मंडल में बहने वाली प्रमुख नदियों के तटबंधों की सुरक्षा एवं जल निकासी के लिए बनाई गई है।

थ्री टी का मंत्र प्रदेशवासियों के लिए साबित हुआ वरदान : दिनेश शर्मा

गोरखपुर की ये हैं परियोजनाएं

घाघरा नदी पर बने शाहपुर-खड़गपुर सोपाई तटबंध की सुरक्षा के लिए रिवेटमेंट एवं स्लोप पिचिंग के कार्य 1555.2 लाख खर्च।

घाघरा नदी के शाहपुर, खड़गपुर सोपाई तटबंध पर रिवेटमेंट एवं स्लोप पिचिंग के कार्य पर 10247.87 लाख खर्च।

बड़हलगंज टाउन एरिया एंव मुक्ति पथ कटान स्थल की सुरक्षा के लिए 487.40 लाख से कार्य हुआ है।

राप्ती के बांए तट पर स्थित ग्रामसभा खड़ेसरी, बुढ़परा, तप्सी कुटी के कटान से सुरक्षा के लिए 510.99 लाख का कार्य।

राप्ती नदी पर बढ़या कोठा में कटान रोकने के लिए 461.03 लाख का काम हुआ।

मलौनी बांध पर तरकुलानी रेगुलेटर के समीप पानी की निकासी के लिए पंपिंग स्टेशन बनाने पर 8486 लाख खर्च।

राप्ती पर बने सहजनवां डुमरी बांध के उच्चीकरण तथा कटान निरोधक कार्य पर 1092.32 लाख खर्च।

राप्ती नदी पर गजपुर कस्बे की सुरक्षा के लिए 324.87 लाख का काम कराया गया है।

राप्ती के तट पर बोक्टा बरवार तटबंध पर कालेसर के समीप बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 416.51 लाख की धनराशि स्वीकृत थी।

गोर्रा नदी के राजधानी सिलहटा बांध पर 177.85 लाख की परियोजना स्वीकृत थी।

इनका भी लोकार्पण हुआ

1281.96 लाख खर्च किया गया है महराजगंज की चार परियोजनाओं पर।

1925.46 लाख खर्च किया गया है देवरिया की तीन परियोजनाओं पर।

2581.26 लाख खर्च किया गया है तीन परियोजनाओं पर।

दिनभर के कार्यक्रमों के बाद रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित आवास पर करेंगे। अगले दिन सोमवार की सुबह करीब 11 बजे से मुख्यमंत्री खोराबार स्थित तरकुलानी रेगुलेटर की शुरुआत करेंगे। जनसभा भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज में विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे। सनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Tags: cm yogigorakhpur newsGorakhpur News in Hindi
Previous Post

थ्री टी का मंत्र प्रदेशवासियों के लिए साबित हुआ वरदान : दिनेश शर्मा

Next Post

साफ सुथरा वातावरण हम सबकी जिम्मेदारी : मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Makhan-Misri Bhog
Main Slider

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं माखन-मिश्री का भोग, घी से ऐसे करें झटपट तैयार

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Next Post

साफ सुथरा वातावरण हम सबकी जिम्मेदारी : मौर्य

यह भी पढ़ें

Shrikant Tyagi

श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, पकड़ने वाली पुलिस टीम को इतना इनाम

09/08/2022

दंगाइयों को गले लगाने वाले प्रदेश के हितैषी नहीं : योगी

30/12/2021
CM Nayab Singh Saini

विपक्ष के दावों पर ‘सैनी’ का प्रहार: 2 लाख सिलेंडर और हजारों पंप, राज्य में सब ‘ओके’

28/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version