• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज़म खान को लगा बड़ा झटका, इस मामले में कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज एप्लिकेशन

Writer D by Writer D
18/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति, रामपुर, लखनऊ
0
Azam khan

Azam khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट से एक और बड़ा झटका लगा है। आजम खान और उनके परिवार की मुश्किलें फिर बढ़ गयी हैं।

उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र के मामले में आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फात्मा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान पर कोर्ट ने चार्ज फ्रेम कर दिया है। खास बात यह है कि यह मामला धारा 420, 467, 468, 471 के अंतर्गत चल रहा था। अब इस मामले में धारा 120बी भी शामिल कर ली गयी है।

बता दें कि बीजेपी नेता और इस मुकदमे के वादी आकाश सक्सेना के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने इस मामले में कुछ दिन पहले धारा 120 बी के अंतर्गत सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इस मामले में न्यायालय में सुनवाई हुई। कोर्ट ने आजम खान, उनकी पत्नी और उनके बेटे के खिलाफ चार्ज फ्रेम करते हुए धारा 120बी को भी सम्मिलित कर लिया है।

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ दर्ज हुआ देशद्रोह का केस, जानें पूरा मामला

मीडिया से बात करते हुए शिकायतकर्ता आकाश सक्सेना ने बताया जो दो जन्म प्रमाण पत्र वाला मामला चल रहा था उसमें आजम खान की तरफ से डिस्चार्ज एप्लीकेशन डाली गई थी. जिसमें पिछले तीन-चार दिन से बहस चल रही थी। उस डिस्चार्ज एप्लीकेशन को खारिज कर दिया गया है और अब आजम खान, तंजीम फातिमा और अब्दुल्ला आजम खान पर 420, 471, 467 के साथ ही 120 बी शामिल किया गया है। अब इन धाराओं के तहत मुकदमा चलेगा और बुधवार से इनकी चार्ज फ्रेमिंग की कार्रवाई शुरू होगी।

आजम खान की ओर से बचाव पक्ष के वकील ने इस मामले में डिस्चार्ज एप्लीकेशन लगाई थी, जिस पर अदालत में बहस हुई और न्यायालय ने उनकी अपील को निरस्त कर दिया। ऐसे में माना जा रहा है कि आजम खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं और अब उन्हें इस मामले में धारा 120बी के आरोपों का भी सामना करना पड़ेगा। आपको बता दे आजम खान करीब डेढ़ साल से सीतापुर जेल में बंद हैं और तबीयत खराब होने के कारण इस समय लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं अब्दुल्ला आजम सीतापुर जेल में ही बन्द हैं।

Tags: azam khanLucknow NewsRampur Newsup news
Previous Post

शेयर बाजार बना नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 56 हजार के पार, निफ्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग

Next Post

योगी सरकार ने पेश किया 7301 करोड़ का अनुपूरक बजट

Writer D

Writer D

Related Posts

Shri Krishna
Main Slider

इस दिशा में राधा रानी को करें स्थापित, दूर होंगी विवाह संबंधी समस्याएं

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा के दौरान करें ये उपाय, सूर्य देव की बरसेगी आप पर कृपा

26/05/2026
Bakrid
Main Slider

कब मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार? कैसे शुरू हुई कुर्बानी की परंपरा

26/05/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Next Post
up supplementary budget

योगी सरकार ने पेश किया 7301 करोड़ का अनुपूरक बजट

यह भी पढ़ें

Sunburn

टैनिंग से मिलेगा छुटकारा, आजमाएं ये तरीके

02/07/2025
Bhupendra Patel

गुजरात में सियासी भूकंप! CM भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

16/10/2025
Wasim Rizvi

वसीम रिजवी ने मौलाना कल्बे जवाद को दी चुनाव लड़ने की चुनौती

07/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version