• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार बना नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 56 हजार के पार, निफ्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग

Writer D by Writer D
18/08/2021
in Business, Tech/Gadgets
0
Share Market

Share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय शेयर बाजार में रोजाना ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला आज लगातार पांचवे कारोबारी दिन भी जारी है। शेयर बाजार ने बुधवार को कारोबार की शुरुआत ही ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाकर की है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाते हुए पहली बार 56 हजार अंक के साइकोलॉजिकल बैरियर के ऊपर जाकर खुला। सेंसेक्स ने 281.04 अंक की मजबूती के साथ 56 हजार, 073.31 अंक के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 77.35 अंक की तेजी के साथ 16 हजार,691.95 अंक के स्तर पर नए ऑल टाइम हाई के रिकॉर्ड के साथ कारोबार की शुरुआत की।

इसके पहले इस सप्ताह के दोनों कारोबारी दिन सोमवार और मंगलवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी ने ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया था। पिछले सप्ताह के भी आखिरी दोनों कारोबारी दिन गुरुवार और शुक्रवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी ने ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड कायम किया था। इस महीने के 13 कारोबारी दिनों में शेयर बाजार ने नौवीं बार मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाया है। इसमें पांच कारोबारी दिनों में लगातार नया रिकॉर्ड बना है।

HDFC बैंक फिर से जारी कर सकेगा नए क्रेडिट कार्ड, RBI से मिली मंजूरी

आज के कारोबार के पहले कल मंगलवार को शेयर बाजार के दोनों सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी ने दिन भर के कारोबार में ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाने के बाद मजबूती के साथ कारोबार का अंत किया था। बीएसई का सेंसेक्स 209.69 अंक की मजबूती के साथ 55 हजार,792.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी 51.55 अंक की बढ़त के साथ 16 हजार, 614.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

आज बुधवार को प्री-ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई । सेंसेक्स 156.30 अंक की मजबूती के साथ 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 55 हजार,948.57 अंक के स्तर पर खुला था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 39.80 अंक की छलांग के साथ 16 हजार,654.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

SC का अहम फैसला, देश के इस खास एग्जाम में अब लड़कियां भी हो सकेंगी शामिल

बाजार में कारोबार की शुरुआत होते ही लिवाली के जोर से सेंसेक्स 294.19 अंक की तेजी के साथ 56 हजार,086.50 अंक के स्तर पर और निफ्टी 78.40 अंक की तेजी के साथ 16 हजार,693 अंक के स्तर पर पहुंचा। हालांकि बाद में थोड़ी बिकवाली भी हुई। इसके कारण शुरुआती 15 मिनट के कारोबार के बाद 9.30 बजे सेंसेक्स 257.67 अंक की मजबूती के साथ 56 हजार,049.94 अंक के स्तर पर और निफ्टी 72.75 अंक की छलांग के साथ 16 हजार,687.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ दर्ज हुआ देशद्रोह का केस, जानें पूरा मामला

Next Post

आज़म खान को लगा बड़ा झटका, इस मामले में कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज एप्लिकेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

Parth Jindal appointed as the new Chairman of JSW MG Motor India.
Business

JSW MG Motor India के नए चेयरमैन बने पार्थ जिंदल

31/08/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

27/08/2026
Gold
Business

रक्षाबंधन से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

26/08/2026
Gold-Silver
Business

फिर महंगा हुआ गोल्ड, चांदी के दाम स्थिर

25/08/2026
Gold
Business

सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक, जानें आज के रेट

24/08/2026
Next Post
Azam khan

आज़म खान को लगा बड़ा झटका, इस मामले में कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज एप्लिकेशन

यह भी पढ़ें

Hathras Gangrape Case

हाथरस रेप केस में एक दोषी, 3 बरी, पीड़िता के वकील बोले-हाईकोर्ट जाएंगे

02/03/2023
डॉ. वेद प्रकाश

कोरोना वायरस से हो रही है ब्लड क्लॉटिंग, बड़ी वजह है अचानक मौत की : KGMU

14/08/2020
CM Yogi

सादगी, सदाचार, शुचिता व कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुरुष थे शास्त्री जीः मुख्यमंत्री

02/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version