• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज़म खां गम्भीर रूप से अस्वस्थ, यह साज़िश है : डॉ तज़ीन फात्मा

Writer D by Writer D
14/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर (मुजाहिद खां)। सीतापुर जेल में बन्द सपा सांसद आज़म खां और उनके बेटे अब्दुल्लाह आज़म जोकि कोरोना की दूसरी लहर में हुई जांच में कोरोना पॉज़िटिव पाये गये थे और सीतापुर जेल में इलाज से सुधार न होने पर 09 मई को आज़म खां और उनके बेटे अब्दुल्लाह आज़म को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहाँ सेहत उतार चढ़ाव बना रहा और अभी भी मेदांता के डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज चल रहा था। लेकिन मंगलवार सुबह में 64 दिन भर्ती रहने के बाद अचानक मेदांता के डायरेक्टर ने स्वस्थ बताकर डिस्चार्ज कर दिया और वहां से कड़ी सुरक्षा के बीच एम्बुलेंस से सीतापुर जेल भेज दिया गया। वहीं इस पर सांसद आज़म खां की पत्नी शहर विधायक डॉ तज़ीन फात्मा ने बिना सूचना के आज़म खां को अस्वस्थ बताते हुए साज़िश के तहत जेल शिफ्ट करने की बात कही।

आज़म खां की पत्नी डॉ तज़ीन फात्मा ने आज़म खाँ को मेदांता अस्पताल से सीतापुर जेल शिफ्ट किए जाने पर कहा कि मुझे भी अचानक ही पता चला कि उन्हें मेदांता अस्पताल से सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। कहा कि यह बता दूं आज़म खां अभी भी गंभीर रूप से अस्वस्थ है अभी दो तीन दिन पहले उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था।

इसके अलावा उन्हें और भी परेशानियां हैं ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है और हार्ट की भी प्रॉब्लम है इसलिए उन्हें अभी इलाज की और जरूरत थी लेकिन मैं नहीं जानती हूं किन कारणों से या किस साजिश के तहत उन्हें मेदांता से जेल शिफ्ट किया गया और इतनी गोपनीय परिस्थितियों में कि हम परिवार वालों को भी कानो कान खबर नहीं मिली। तज़ीन फात्मा ने कहा कि हमारा संविधान भी हर व्यक्ति को जीवन का अधिकार देता है राइट टू लाइफ। और इस तरीके से एक मेंबर ऑफ पार्लियामेंट को भी इलाज का अधिकार न देना ज़ुल्म की एक चरम सीमा है। कि मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट जो कि अपना इलाज करा रहा था उसे इलाज के दौरान ही मेदांता से जेल शिफ्ट कर दिया गया।

कहा कि जेल में मरीज़ों के लिए सुविधाएं हैं लेकिन इतने गंभीर मरीज़ो के लिए बहुत सी चीजो और बहुत सी मशीनों की जरूरत पड़ती है जो जेल में उपलब्ध नहीं होती हैं। आज़म खां की पत्नी तज़ीन फात्मा ने कहा कि दूसरी सबसे बड़ी परेशानी यह है कि क्योंकि मैं भी जेल में 10 महीने रही हूं और जेल शाम 7:00 बजे बंद हो जाती है और उसके बाद सुबह 5:00 बजे खुलती है तो जेल में अगर कोई अचानक बीमार हो जाता है या और कुछ हो जाता है तो इतेलाह जाने में या जेल खुलवाने में 1 से 2 घंटे लग जाते हैं और उसके बाद डॉक्टर को उपलब्ध कराने में भी समय लगता है, तो इन परिस्थितियों में आजम खान साहब कि कोई भी तबीयत खराब होती है या उनकी सेहत में गिरावट होती है या कुछ भी होता है तो यह जिसने भी करवाया है चाहे वह मेदांता हो या प्रशासन शासन हो, जो भी हो वही लोग जिम्मेदार होंगे।

तजीन फातिमा का बड़ा आरोप, बोलीं- बीमार इंसान को जेल में क्यों शिफ्ट किया

कहा कि आजम खान बेहद कमजोर हो गए और उन्हें अभी भी पोस्ट कोविड प्रॉब्लम हैं और कॉम्प्लिकेशंस है ऐसी स्थिति में एक व्यक्ति को जबरदस्ती आदेश थमा देना कि आपको शिफ्ट किया जाता है मेरे ख़्याल से इससे ज्यादा जुल्म और कोई नहीं हो सकता।

कहा कि ऐसा व्यक्ति जो खुद मेंबर ऑफ पार्लियामेंट है जो कि खुद कानून बनाती है क्या उस कानून में यह है कि एक बीमार व्यक्ति को जबरदस्ती आदेश थमा कर अस्पताल से जेल में शिफ्ट कर दिया जाए, जहां की इतनी ज्यादा सुविधाएं भी नहीं है। कहा कि आजम खां गंभीर रूप से कोरोना से पीड़ित रहे हैं और यह वही लोग समझ सकते हैं जिन्होंने इस बीमारी से खुद संघर्ष किया हो। कोरोना से पीड़ित होने के बाद जो पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशंस हैं कि उनके लंग्स में इंफेक्शन हुआ था उनकी किडनी में इंफेक्शन था और यहां तक कि उनकी ज़ुबान में भी अल्सर हो गया था और खाना खाने के लिए भी राइसट्यूब पड़ा हुआ था वह सब चीजें अभी तक नॉर्मल नहीं हो पाई हैं।

सपा सांसद आजम खान व उनके बेटे अब्दुल्ला को आज मिलेगा डिस्चार्ज

कहा कि तो कहां इंसाफ है और ऐसी स्थिति में कहां इंसाफ छुपा है? डॉ तज़ीन फात्मा ने कहा इस संबंध में कोई सूचना न सीतापुर प्रशासन से दी गई न ही मेदांता अस्पताल या जेल प्रशासन से दी गई। बीमारी पर कहा कि मेदांता में तो सारी सुविधाएं थी उनकी ऑक्सीजन फिर कम हो रही थी और वहां सारे उपकरण थे लेकिन जिसकी ऑक्सीजन कम रही हो और किडनी का भी ट्रीटमेंट चल रहा हो और अन्य कॉम्प्लीकेशंस हैं हाई बीपी वगैरह, अभी कुछ दिन पहले कलेटिनियम भी बढ़ गया था तो क्या इन परिस्थितियों में उन्हें जेल में शिफ्ट करना चाहिए था, या सिर्फ एक जुल्म करने की खातिर किया गया।अगर यह जुल्म की खातिर किया गया तो फिर इंसाफ कहां से मिलेगा।

डॉ तज़ीन फात्मा ने लगवाई कोविड वैक्सीन की पहली डोज़

सपा सांसद आज़म खां की पत्नी शहर विधायक डॉ तज़ीन फात्मा ने जिला अस्पताल पहुँचकर कोविड-19 वैक्सिनेशन की पहली डोज़ लगवाई।

वेक्सिनेशन के बाद शहर विधायक ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन को बचाने के लिए संघर्ष तो करना चाहिए और उसके लिए वैक्सीन जरूर लगवाना चाहिए। कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद न ही कोई परेशानी हुई सभी को वैक्सीन ज़रूर लगवाना चाहिए।

Tags: azam khanMendata HospitalRampur NewsSitapur Jailtanzeen fatimaup news
Previous Post

2 शातिर मादक तस्कर गिरफ्तार, दो लाख की मारफीन बरामद

Next Post

पुलिस ने दो कुख्यात शूटरों को मुठभेड़ में गोली मारकर किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
encounter

पुलिस ने दो कुख्यात शूटरों को मुठभेड़ में गोली मारकर किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स करीब 500 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

21/07/2020
arrested

सरिया लूट का खुलासा, 40 लाख की सरिया सहित नौ आरोपी गिरफ्तार

30/09/2021

CM धामी ने हेमवती बहुगुणा को किया नमन, बोले- वे हिमालय पुत्र थे

25/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version