• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अटारी सीमा पर हुआ बच्चे का जन्म, मां-बाप ने नाम रखा ‘बॉर्डर’

Writer D by Writer D
05/12/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत घूमने आए 97 पाकिस्तानी नागरिक सही दस्तावेज नहीं होने की वजह से बीते 71 दिनों से अटारी सीमा पर फंसे हुए हैं। इसी बीच सीमा पर एक पाकिस्तानी दंपति ने अपने बच्चे का जन्म होने के बाद उसका नाम ‘बॉर्डर’ रख दिया है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहने वाले माता-पिता निंबू बाई और बलम राम ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चे का नाम बॉर्डर इसलिए रखा है क्योंकि वह भारत-पाक सीमा पर पैदा हुआ था।

दरअसल निंबू बाई गर्भवती थी और 2 दिसंबर को उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। पड़ोसी की महिलाएं निंबू बाई की मदद करने पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने अन्य सहायता प्रदान करने के अलावा प्रसव के लिए मेडिकल सुविधाओं की भी व्यवस्था की।

बलम राम का कहना है कि वो 98 अन्य लोगों के साथ लॉकडाउन से पहले अपने रिश्तेदारों से मिलने और और तीर्थ यात्रा के लिए भारत आए थे। वे अपने घर नहीं लौट सके क्योंकि उनके पास आवश्यक दस्तावेजों की कमी थी। इनमें 47 बच्चे भी शामिल हैं जिनमें से छह भारत में पैदा हुए और उनकी उम्र एक साल से कम है।

अखिलेश के लिए उनका परिवार ही पूरा प्रदेश, मेरे लिए प्रदेश की जनता ही परिवार : योगी

बलम राम के अलावा, एक अन्य पाकिस्तानी नागरिक लग्या राम ने अपने बेटे का नाम ‘भारत’ रखा है क्योंकि उसका जन्म 2020 में जोधपुर में हुआ था। लग्या जोधपुर में अपने भाई से मिलने आया था, लेकिन पाकिस्तान नहीं जा सका।

मोहन और सुंदर दास भी अन्य फंसे हुए पाकिस्तानियों में से हैं जिन्होंने पाक अधिकारियों से उन्हें स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

ये लोग वर्तमान में अटारी सीमा पर एक तंबू में रह रहे हैं क्योंकि पाकिस्तानी रेंजरों ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। ये परिवार अटारी इंटरनेशनल चेकपोस्ट के पास एक पार्किंग स्थल में डेरा डाले हुए हैं। स्थानीय लोग उन्हें दवा और कपड़े के अलावा प्रतिदिन तीन टाइम भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।

Tags: # world newsatari borderinternational NewsPakistan News
Previous Post

अखिलेश के लिए उनका परिवार ही पूरा प्रदेश, मेरे लिए प्रदेश की जनता ही परिवार : योगी

Next Post

कटरीना-विक्की की शादी में शामिल होंगे मात्र इतने गेस्ट, जानिए कब होगा रिसेप्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

बालकनी की करें सजावट, देखने वाला हो जाएगा इंप्रेस

04/03/2026
Drinks
Main Slider

इन ड्रिंक्स से शरीर को मिलेगी प्राकृतिक ठंडक

04/03/2026
Hair
Main Slider

प्याज़ के इस्तेमाल से पाए सुन्दर बाल और चमकती त्वचा

04/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
160 schoolgirls killed in US-Israeli attack
Main Slider

मातम में डूबा ईरान: एक साथ उठीं 160 मासूमों की अर्थियां, स्कूल हमले ने हिला दी दुनिया

03/03/2026
Next Post

कटरीना-विक्की की शादी में शामिल होंगे मात्र इतने गेस्ट, जानिए कब होगा रिसेप्शन

यह भी पढ़ें

Anupama

अनुपमा में आया भूचाल, अधिक का होगा पर्दाफाश

12/07/2022
fraud

सबसे बड़ा बैंकिंग  फ्रॉड! इस कंपनी ने 28 बैंकों को लगाया 22,842 करोड़ रुपए का चूना

12/02/2022
murder

महिला की हत्या कर लाश झाड़ियों में फेंका, रेप की आशंका

11/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version