• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बहुजन समाज प्रेरणा केंद्र में स्थापित हो रही हैं मायावती की संगमरमर से निर्मित तीन मूर्तियां

Desk by Desk
13/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
बहुजन समाज प्रेरणा केंद्र

बहुजन समाज प्रेरणा केंद्र

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। राजधानी स्थित बहुजन समाज प्रेरणा केंद्र में बसपा सुप्रीमो मायावती संगमरमर से निर्मित मूर्तियां लगाई जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस परिसर में इस तरह की तीन मूर्तियां लगाई जाएंगी। बता दें कि मायावती इससे पूर्व यूपी में कई जगहों पर अपनी मूर्तियां स्थापित करवा चुकी है।

लखनऊ के बहुजन समाज प्रेरणा केंद्र में लगाई जा रही बीएसपी सुप्रीमो मायावती की मूर्तियां

संगमरमर से बनी मायावती की लगाई जा रही हैं तीन मूर्तियां pic.twitter.com/z4lkGUaCjf

— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) August 13, 2020

हाथ में बैग पकड़े मायावती की इन प्रतिमाओं को लगाने का काम पिछले कई रोज से चल रहा था लेकिन किसी की निगाह इस पर नहीं पड़ी थी लेकिन स्थापना के लिए जब इन प्रतिमाओं को खुले में लाया गया,तब बसपा प्रमुख के दशक बाद जागे मूर्ति प्रेम से लाेगबाग एक बार फिर रूबरू हुये। चार खंभो पर खड़े ढांचे के तीन ओर बसपा प्रमुख की प्रतिमाये है हालांकि बीच में बड़ी प्रतिमा की जगह अभी खाली है।

गौरतलब है कि सुश्री मायावती उन राजनीतिक हस्तियों में शुमार की जाती है जिन्होने अपने शासनकाल में खुद की प्रतिमा स्थापित की हैं हालांकि इसके लिये उन्हे विपक्ष के कोपभाजन का शिकार भी बनना पड़ा था। आंबेडकर स्मारक के मुख्य चौराहे के पास बसपा संस्थापक कांशीराम के साथ उनकी कांस्य की प्रतिमा लगी है, जबकि स्मारक की भीतरी सड़क पर दलित महापुरुषों की क्रमवार लगी प्रतिमाओं में पहले नंबर पर लगी प्रतिमा मायावती की है। डॉ. शकुंतला दिव्यांग पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर में भी सुश्री मायावती की प्रतिमा लगी है।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही मायावती ने कहा था कि यूपी में बसपा की सरकार बनने पर ब्राह्मण समाज की आस्था के प्रतीक परशुराम और सभी जातियों, धर्मों में जन्मे महान संतों के नाम पर अस्पताल और ठहरने की सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।

मायावती ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी की सरकार को परशुराम की प्रतिमा लगानी ही थी। तो अपने शासन काल के दौरान ही लगा देते। बसपा किसी भी मामले में सपा की तरह कहती नहीं है, बल्कि करके भी दिखाती है। बसपा की सरकार बनने पर सपा की तुलना में परशुराम जी की भव्य मूर्ति लगाई जाएगी।

Tags: Bahujan Samaj Inspiration CenterCoronavirusCOVID-19hindi newsIndialatest newsmayawatiNational newsUttar PradeshYogi Adityanathकोरोना वायरसबहुजन समाज प्रेरणा केंद्रबीजेपीमायावतीयोगी आदित्यनाथलखनऊहिंदी समाचार
Previous Post

ड्रैगन की अमेरिका को खुली धमकी- आग से मत खेलो, सब जला बैठोगे

Next Post

स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी से यूपी में लाखों घरों की बिजली गुल, विभाग की बड़ी कार्रवाई

Desk

Desk

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post

स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी से यूपी में लाखों घरों की बिजली गुल, विभाग की बड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें

yogi government

कोविड होने पर प्राइवेट कर्मचारियों को सैलरी सहित मिलेगा अवकाश, योगी सरकार का ऐलान

26/04/2021

भीषण सड़क हादसा: सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पिकअप घुसी, चार की मौत

08/12/2020
पूर्व विधायक समेत तीन भाइयों पर मुकदमा दर्ज former mla arif anwar hashmi

बलरामपुर में पूर्व विधायक समेत तीन भाइयों पर मुकदमा दर्ज

11/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version