• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ड्रैगन की अमेरिका को खुली धमकी- आग से मत खेलो, सब जला बैठोगे

Desk by Desk
13/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
china-america

china-america

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजिंग। ताइवान मामले में चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। 41 साल बाद अमेरिकी नेताओं के एक दल के ताइवान का दौरा करने पर चीन ने कड़ा ऐतराज जताया है।

चीन ने इसे विश्वासघात करार दिया है। इसके साथ ही कहा है कि अमेरिका को हद में रहना चाहिए। चीन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका आग से खेलने का काम कर रहा है। इस बात की पूरी आशंका है कि ऐसा ही चलता रहा तो वह सबकुछ जला बैठेगा।

ताइवान पहुंचे अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार ने ताइवान के दिवांगत पूर्व राष्ट्रपति ली तेंग हुई को भी श्रद्धांजलि दी थी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान ने कहा कि चीन के मूल हितों को प्रभावित करने को लेकर अमेरिका को किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए।

उन्होंने कड़े शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि जो लोग आग से खेल रहे हैं। वह खुद इसमें जल जाएंगे। वहीं ताइवान को चेतावनी देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि वे विदेशियों की अधीनता स्वीकार नहीं करें और न ही विदेशियों की मदद पर भरोसा करें। ताइवान चीन का अभिन्न अंग है और अगर उसने स्वतंत्र होने का ऐलान किया तो इसका सैन्य जवाब दिया जाएगा।

ताइवान को भी सैन्य कार्रवाई की दी बड़ी चेतावनी

बता दें कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के कर्नल रेन गुओकियांग ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे पास ताइवान पर सैन्य कार्रवाई करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने ट्रंप सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना को ताइवान के साथ युद्धाभ्यास के लिए भेजना चीन को चुनौती देना है।

चीनी कर्नल ने कहा कि अमेरिका के इस फैसले से दोनों देशों के संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। उन्होंने अमेरिकी सरकार से कहा कि वे अपनी गलती को तुरंत स्वीकारें। साथ ही ताइवान के साथ किसी भी तरह के आधिकारिक और सैन्य संपर्क को रोके। कर्नल ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे पास ताइवान की स्वतंत्रता रोकने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, पूर्ण आत्मविश्वास और पर्याप्त क्षमता है। हम पूरी तरह से राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करेंगे। इसके लिए ताइवान पर सैन्य कार्रवाई करने से भी हम पीछे नहीं हटेंगे।

Chinese netizens joked @realDonaldTrump should pay overtime salary for staff in the Chinese FM who lost their summer vacation due to an overwhelming amount of lies made by the US against China. https://t.co/zRtr8RSoCT pic.twitter.com/Y8X0A7hT1y

— Global Times (@globaltimesnews) August 12, 2020

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान ने बीजिंग में कहा कि कमला हैरिस की उम्मीदवारी अमेरिका का आंतरिक मामला है। इसमें हस्तक्षेप करने में हमारी कोई रुचि नहीं है। माना जा रहा है कि चीन ने इसलिए कोई टिप्पणी नहीं की क्योंकि उसके ऊपर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लग चुका है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने अपनी किताब में दावा किया था कि राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन से आगामी चुनाव को लेकर मदद मांगी थी। वहीं अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने भी राष्ट्रपति चुनाव में चीन के हस्तक्षेप को लेकर चेतावनी जारी की है।

Tags: ड्रैगन की अमेरिका को खुली धमकी
Previous Post

बॉलीवुड की मशहूर मॉडल और डिजाइनर सिमर दुगल का कैंसर से हुआ निधन

Next Post

बहुजन समाज प्रेरणा केंद्र में स्थापित हो रही हैं मायावती की संगमरमर से निर्मित तीन मूर्तियां

Desk

Desk

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

24/10/2026
क्राइम

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

24/10/2026
पंजाब

चंडीगढ़ में छात्र की हत्या के आरोपी से एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

24/10/2026
महाराष्ट्र

रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप

24/10/2026
पंजाब

मान सरकार का युवाओं पर फोकस, 40 कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य क्लब शुरू

24/10/2026
Next Post
बहुजन समाज प्रेरणा केंद्र

बहुजन समाज प्रेरणा केंद्र में स्थापित हो रही हैं मायावती की संगमरमर से निर्मित तीन मूर्तियां

यह भी पढ़ें

Murder

अवैध संबंधों के चलते 8 बच्चों के पिता की निर्मम हत्या, हत्यारोपी ने काटा प्राइवेट पार्ट

04/01/2021
DM Sivan Bardhan

डीएम की पड़ी नजर तो संवरने लगे शिक्षा के मंदिर

16/05/2025
Life Imprisonment

विवाहिता की हत्या मामले में दोषी पति व ससुर को आजीवन कारावास

21/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version