• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

14 साल का ‘वनवास’ काट कर थाने से गांव के मंदिर स्थापित हुए बजरंग बली, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
15/08/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, धर्म
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सतयुग में भगवान श्रीराम ने 14 वर्ष का वनवास काटा था। कलयुग में इतने ही वर्षों तक ‘हनुमान जी वनवास’ में रहे। यह चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सामने आया है।

यहां थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव उंदेरा स्थित मंदिर की जमीन से जुड़े विवाद के चलते 14 वर्ष तक हनुमान जी की प्रतिमा थाने में रखी रही। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले थाना दिवस में इस विवाद का पटाक्षेप हो गया। इसके बाद शनिवार को हनुमान जी की प्रतिमा को थाने से निकलवाकर पुन: गांव के मंदिर में स्थापित करा दिया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा की।

जानकारी के मुताबिक गांव उंदेरा में वर्ष 2008 में दो पक्षों के बीच मंदिर की जमीन को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा नहीं हो पा रही थी। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने प्रतिमा को थाने के मंदिर में रखवा दिया था।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को किया सम्मानित

14 वर्ष से लंबित इस विवाद का शनिवार को थाना दिवस में पटाक्षेप हो गया। दो पक्षों के लिखित समझौते के बाद इस विवाद का निपटारा हुआ है। इसके बाद थाने में रखी हुई हनुमान जी की प्रतिमा को गांव उंदेरा में दोबारा स्थापित करने के लिए जाया गया।

शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में पूजा पाठ के साथ गांव के मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा को स्थापित किया गया। इस मौके पर दोनों पक्षों से संजय कुमार, देवेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

थाना प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 14 वर्ष पुराने विवाद का निस्तारण हो गया है। दोनों पक्षों के लिखित समझौते के बाद हनुमान जी की प्रतिमा को गांव में स्थापित करा दिया गया है।

 

Tags: #agraAgra Imagesagra newsAgra news todayAgra Photosagra policeagra villagefatehpur sikri police stationHanuman ji statueLatest Agra PhotographsLatest Agra photospolicePolice stationtemple land disputeUttar Pradeshvanwas ki kahanivanwas storyआगरा पुलिसपुलिस स्टेशनफतेहपुर सीकरीफतेहपुर सीकरी थानाहनुमान जी की प्रतिमाहनुमान मंदिर
Previous Post

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को किया सम्मानित

Next Post

कांग्रेस के जांबाज सिपाहियों ‘करो या मरो पर डरो मत’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ें : लल्लू

Writer D

Writer D

Related Posts

Corn Paratha
खाना-खजाना

ब्रेकफास्ट में शामिल करें कॉर्न पराठा, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

02/11/2025
kaju sabji
Main Slider

मेहमानों को सर्व करें काजू की सब्जी, सभी करेंगे आपकी तारीफ

02/11/2025
noodle cutlets
खाना-खजाना

स्नैक्स में बनाएं नूडल कटलेट, बढ़ जाएगा शाम की चाय का स्वाद

02/11/2025
Besan Gatte
Main Slider

आज बनाएं ये स्पेशल राजस्थानी सब्जी, देखें रेसिपी

02/11/2025
Plants
धर्म

घर में लगाए ये लकी पौधे, खिंचा चला आएगा पैसा

02/11/2025
Next Post
Ajay Kumar Lallu

कांग्रेस के जांबाज सिपाहियों 'करो या मरो पर डरो मत' के मंत्र के साथ आगे बढ़ें : लल्लू

यह भी पढ़ें

Neem

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

04/08/2025
AK Sharma

कांग्रेस ने 70 वर्षों के शासन में कभी भी मातृ शक्ति की चिंता नहीं की: एके शर्मा

18/10/2023
arrested

खुद के अपहरण की साजिश रचकर पिता से 35 हजार ऐंठने वाला बेटा गिरफ्तार

09/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version