• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दबोचा गया मोनू मानेसर, नसीर-जुनैद हत्याकांड का है मुख्य साजिशकर्ता

Writer D by Writer D
12/09/2023
in क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Monu Manesar

Monu Manesar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरियाणा/राजस्थान। हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के आरोपी मोनू मानेसर (Monu Manesar) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हरियाणा पुलिस मोनू को राजस्थान पुलिस को सौंपेगी। सूत्रों के मुताबिक भरतपुर पुलिस मोनू से पूछताछ करेगी। हालांकि उस पर ये कार्रवाई नसीर-जुनैद हत्याकांड में की गई है। मोनू मानेसर पर इन दोनों के मॉब लिंचिंग का भी आरोप है।

राजस्थान पुलिस के सूत्रों के मुताबिक मोनू मानेसर (Monu Manesar) को हरियाणा पुलिस ने आईटी एक्ट की जमानती धाराओं में हिरासत में लिया है। उसके बाद वहां उसे जमानत दे दी जाएगी। इसके बाद राजस्थान पुलिस उसे नसीर और जुनैद की हत्या के मामले में हिरासत में लेगी। पुलिस के मुताबिक, वह नसीर और जुनैद की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता है।

बजरंग दल का सदस्य है मोनू मानेसर (Monu Manesar)

मोनू मानेसर उर्फ मोहित यादव बजरंग दल का सदस्य और गौरक्षक है। वह गुरुग्राम के पास मानेसर का रहने वाला है। हरियाणा में बजरंग दल की गाय संरक्षण टास्क फोर्स इकाई, गोरक्षा दल के प्रमुख के रूप में वो जाना जाता है।

31 जुलाई 2023 को हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़काने के मामले में मोनू मानेसर का नाम शामिल है। मोनू मानेसर के साथ बिट्टू बजरंगी का एक भड़काऊ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

UP BEd काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर से, देखें शेड्यूल

ये वीडियो हिंसा से पहले का बताया गया था। अब उसे हिरासत में लिए जाने के बाद नाम न छापने की शर्त पर राजस्थान पुलिस के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने मोनू मानेसर को हिरासत में लिया है और वे उसे राजस्थान पुलिस को सौंप देंगे।

Tags: Hariyana newsMonu Manesarnasir-junaid murder caseNational newsnuh violence
Previous Post

UP BEd काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर से, देखें शेड्यूल

Next Post

करीब 15 मिनट तक विधानसभा के ऊपर मंडराता रहा हेलीकॉप्टर, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अब टीएमसी का खेल खत्म होगा और बंगाल का विकास शुरू होगा: सीएम योगी

20/04/2026
CM Dhami
Main Slider

यमकेश्वर भागवत कथा में धामी, बोले- धर्म और विकास साथ-साथ

20/04/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वर्णभूमि बंगाल को कांग्रेस, वामपंथियों और टीएमसी ने बनाया कंगाल: मुख्यमंत्री

20/04/2026
plane crashes
Main Slider

छत्तीसगढ़ में विमान हादसा: पहाड़ी से टकराकर प्लेन क्रैश, कई लोगों की मौत की आशंका

20/04/2026
Murder
Main Slider

गहरी नींद में सो रही दो मासूमों की पिता ने ली जान, कानपुर में डबल मर्डर से हड़कंप

19/04/2026
Next Post
Vidhansabha

करीब 15 मिनट तक विधानसभा के ऊपर मंडराता रहा हेलीकॉप्टर, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

लेबनान में कोरोना

लेबनान में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 44482 पहुंचा, मृतकों की संख्या 406 हुई

05/10/2020
e-pension

ई-पेंशन व्यवस्था लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

15/07/2022

भाजपा कितना भी झूठ बोले, अब जनता पर उसका कोई असर होने वाला नहीं : अखिलेश

21/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version