• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आसाराम पर लिखी गई किताब के प्रकाशन पर लगी रोक हटी, बाजार में आने का रास्ता साफ

Desk by Desk
23/09/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
आसाराम पर किताब

आसाराम पर किताब

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली हाईकोर्ट ने आसाराम पर लिखी गई किताब पर लगी अंतरिम रोक हटा दी है। इस किताब का प्रकाशक हार्पर कोलिंस है। पटियाला हाउस कोर्ट की रोक को दिल्ली हाईकोर्ट ने दरकिनार कर दिया। अब यह किताब बाजार में आम लोगों के लिए उपलब्ध हो पाएगी।

हार्पर कोलिंस की अपील पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि निचली अदालत की रोक के फैसले को वो खारिज कर रहे हैं। हालांकि कोर्ट ने कहा है कि प्रकाशक को इस किताब के शुरुआती या आखिरी पेज पर एक फ्लायर लगाकर पाठकों को ये बताना होगा कि शिल्पी उर्फ संचिता गुप्ता की अपील अभी राजस्थान हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इससे किताब पढ़ने वाले पाठकों को किसी तरह का भ्रम न रहे और उन्हें इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी किताब के माध्यम से मिल जाए।

टूरिस्ट के लिए इन नियमों के साथ खुला ताज महल और आगरा किला

दरअसल बलात्कार के मामले में आसाराम बापू के साथ-साथ उनकी खास शिष्या शिल्पी गुप्ता के खिलाफ भी इस मामले में सजा सुनाई गई थी। किताब पर रोक लगाने के लिए निचली अदालत में याचिका भी संचिता गुप्ता की तरफ से ही लगाई गई थी, जिसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने किताब पर रोक लगा दी थी।

संचिता गुप्ता ने अपनी अर्जी में कहा था कि उसके खिलाफ आए फैसले पर अपील विचाराधीन है, इसलिए इस किताब के वितरण और प्रकाशन पर रोक लगनी चाहिए। निचली अदालत ने इस किताब के प्रकाशन पर प्रतिबंध लगाते हुए अपना आदेश दिया कि बलात्कार के मामले में दोषी पाए जाने के खिलाफ आसाराम की अपील अभी राजस्थान हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसलिए इस किताब के प्रकाशन का फैसला नहीं लिया जा सकता।

KKR करेगी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में 5550 करोड़ रुपये का निवेश

आसाराम पर लिखी गई किताब का नाम ”गनिंग फॉर द गॉडमैन: द ट्रू स्टोरी बिहाइंड आसाराम कन्विक्शन” (Gunning for the Godman: The True Story behind the Asaram Bapu Conviction) है। हाईकोर्ट ने इस मामले में प्रकाशक और वादी महिला के वकीलों की दलीलें सुनी थीं। आसाराम बलात्कार मामले में सह-दोषी वादी महिला की याचिका पर निचली अदालत ने किताब के वितरण पर रोक लगा दी थी। हालांकि हाईकोर्ट ने अब इस रोक को हटा दिया है। हार्पर कोलिंस की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने हाईकोर्ट में जिरह की।

बता दें, आसाराम पर आधारित पुस्तक गनिंग फॉर द गॉडमैन: द ट्रू स्टोरी बिहाइंड आसाराम कन्विक्शन अजय लांबा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, जयपुर और संजीव माथुर ने लिखी है. इसे 5 सितंबर, 2020 को जारी किया जाना था लेकिन उससे एक दिन पहले ही कोर्ट में याचिका लगाकर किताब के प्रकाशन पर रोक लगा दी गई। इस केस में एक महिला भी वादी है। महिला की ओर से पेश हुए वकील देवदत्त कामत ने कहा कि किताब में मानहानि करने वाली सामग्री मौजूद है। कामत ने तर्क दिया कि अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार इस जिम्मेदारी के साथ है कि इससे दूसरों की प्रतिष्ठा को ठेस नहीं पहुंचे।

Tags: 24ghante online.comasaram bapuBook on AsaramDelhi high courtGunning for the Godman: The True Story Behind Asaram ConvictionNational newsआसाराम पर किताबआसाराम बापूगनिंग फॉर द गॉडमैन: द ट्रू स्टोरी बिहाइंड आसाराम कन्विक्शनदिल्ली हाईकोर्ट
Previous Post

KKR करेगी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में 5550 करोड़ रुपये का निवेश

Next Post

शांति समझौते के बाद नेतन्याहू ने की बेहरान के प्रिंस से फोन पर बात

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
नेतन्याहू -बेहरान के प्रिंस

शांति समझौते के बाद नेतन्याहू ने की बेहरान के प्रिंस से फोन पर बात

यह भी पढ़ें

Surya

आज सूर्य देव करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, इन जातकों का बदल जाएगा भाग्य

16/07/2024
CM Yogi

सीएम योगी ने रामलला व हनुमानगढ़ी दरबार में टेका मत्था

24/11/2023

गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, गोड़धइया नाला व सैनिक स्कूल का किया निरीक्षण

16/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version