• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले शिलान्यास होते थे तो पता नहीं रहता था उद्घाटन कब होगा : प्रधानमंत्री मोदी

Writer D by Writer D
06/03/2022
in महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुणे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने किसी भी देश में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए गति और पैमाना को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुये केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार (Congress Government) पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। पुणे मेट्रो के शिलान्यास और तय समय पर उद्घाटन को अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताते हुये प्रधानमंत्री ने रविवार को कहा कि पहले शिलान्यास होते थे तो पता ही नहीं चलता था कि उद्घाटन कब होगा।

प्रधानमंत्री मोदी पुणे को मेट्रो और नदी सुधार प्रकल्प सहित विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देने के बाद एमआईटी कॉलेज मैदान में पुणे महानगर पालिका की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

पीएम मोदी ने पुणे को दी मेट्रो की सौगात, टिकट खरीदकर की यात्रा

इस दौरान उन्होंने कहा, “पुणे के विकास से जुड़े कई कार्यक्रमों का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है। यह मेरा सौभाग्य है कि पुणे मेट्रो के शिलान्यास के लिए आपने मुझे बुलाया था और अब लोकार्पण का भी आपने मुझे अवसर दिया है। पहले शिलान्यास होते थे तो पता ही नहीं चलता था कि उद्घाटन कब होगा।” उन्होंने आज के उद्घाटन को महत्वपूर्ण बताते हुये कहा कि “इसमें यह संदेश भी है कि समय पर योजनाओं को पूरा किया जा सकता है।”

Pune Live Updates, 6 March 2022: Pune News, PM Modi in Pune, Pune Metro  inauguration updates

 

पुणे नगर निगम परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की 9.5 फुट की भव्य प्रतिमा के अनावरण को अपना सौभाग्य बताते हुये कहा कि शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा युवा पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा जगाएगी। यह मूर्ति 1,850 किलोग्राम गन मेटल से बनी है।

PM Modi Inaugurates Pune Metro. Check Routes, Time Table, Fare

प्रधानमंत्री ने 11,400 करोड़ रुपये से तैयार पुणे मेट्रो रेल परियोजना को समय पर पूरा करने को बड़ी उपलब्धि बताते हुये कहा कि 24 दिसंबर, 2016 को उन्होंने इस परियोजना की आधारशिला रखी थी। इसमें यह संदेश भी है कि समय पर योजनाओं को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुणे ने एजुकेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, आईटी और ऑटोमोबिल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान निरंतर मजबूत की है। ऐसे में आधुनिक सुविधाएं, पुणे के लोगों की जरूरत हैं और हमारी सरकार पुणे के वासियों की इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है।

PM Modi inaugurates Pune metro rail project, buys ticket and takes train  ride- The New Indian Express

प्रधानमंत्री ने केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के मुकाबले मेट्रो कार्य में आई तेजी का जिक्र करते हुये कहा कि 2014 तक देश के सिर्फ दिल्ली-एनसीआर में ही मेट्रो का एक व्यापक विस्तार हुआ था। बाकी इक्का-दुक्का शहरों में मेट्रो पहुंचनी शुरू हुई थी। आज देश के दो दर्जन से अधिक शहरों में मेट्रो या तो ऑपरेशनल हो चुकी है या फिर जल्द चालू होने वाली है।

पीएम मोदी ने 9 फीट की छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि हर शहर में ज्यादा से ज्यादा ग्रीन ट्रांसपोर्ट हो, इलेक्ट्रिक बसें हों, इलेक्ट्रिक कारें हों, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन हों। हर शहर में स्मार्ट मोबिलिटी हो, लोग ट्रांसपोर्ट सुविधाओं के लिए एक ही कार्ड का इस्तेमाल करें। हर शहर में सुविधा को स्मार्ट बनाने वाले एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र हो। हर शहर में सर्कुलर इकॉनमी को मजबूत बनाने वाला आधुनिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम हो। हर शहर को वॉटर प्लस बनाने वाले पर्याप्त आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हों, जल स्रोतों के संरक्षण का बेहतर इंतजाम हो।

Pune Metro PM Modi inaugurates rail project takes ride with school students  | India News – India TV

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए जो चीज सबसे जरूरी है, वो है- स्पीड और स्केल। लेकिन दशकों तक हमारे यहां ऐसी व्यवस्थाएं रहीं कि अहम परियोजनाओं को पूरा होने में काफी देर हो जाती थी। यह सुस्त रवैया देश के विकास को भी प्रभावित करता रहा है। आज तेजी से बढ़ते हुए भारत में हमें स्पीड पर भी ध्यान देना होगा और स्केल पर भी। इसलिए हमारी सरकार ने पीएम-गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान बनाया है।

Tags: chhatrapati shivaji maharaj statue pune maharashtrdevelopment projectsdevelopment projects for punelay the foundation stoneMetro Railpm modipm modi inaugurates pune metro todaypm modi inaugurates todayPm modi pune visitpune metro inaugurationpune metro newsPune Newsstatue of chhatrapati shivaji maharajstatue of chhatrapati shivaji maharaj unveiledपीएम मोदीपुणे मेट्रो
Previous Post

महिला वर्ल्डकप में भारत ने पाकिस्तान को दी बुरी मात

Next Post

भारत-पाक मैच में बेटी को गोद में लेकर पाहुची थी पाक कप्तान

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post
pak

भारत-पाक मैच में बेटी को गोद में लेकर पाहुची थी पाक कप्तान

यह भी पढ़ें

व्यापारी करेंगे हड़ताल e-commerce trade

ई कॉमर्स व्यापार में विदेशी कंपनियों की मनमानी को रोकने के लिए व्यापारी करेंगे हड़ताल

25/02/2021

ट्रेन से ललितपुर पहुंची प्रियंका गांधी, मृतक किसान के परिजनों के करेंगी मुलाकात

29/10/2021
Police Constable vacancy

CSBC बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में इंटरमीडिएट लेवल का होगा सिलेबस

13/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version