• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी पुलिस में नया अपडेट, 67 हजार पदों पर भर्ती में होगा ये बदलाव

Writer D by Writer D
07/10/2023
in शिक्षा
0
UP Police

UP Police

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

UP Police के 67 हजार पदों पर भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए जरूरी खबर है। पुलिस में नौकरी का सपना पालने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। यूपी में भर्ती को लेकर नया अपडेट आया है। भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव किया गया है। 67 हजार पदों पर भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की जाएगी।

दरअसल, उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UP Police Recruitment and Promotion Board) ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था बनाने के लिए कंपनियों से आवेदन (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) मांग लिया है। इस सुविधा के बाद से अभ्यर्थी अलग-अलग पदों पर भर्तियों के लिए बार-बार आवेदन करने के झंझट से मुक्त हो जाएंगे।

डीजी भर्ती बोर्ड रेणुका मिश्रा ने बताया कि प्रदेश पुलिस में 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के अलावा 2469 उप निरीक्षक, 2430 रेडियो आपरेटर, 927 कंप्यूटर ऑपरेटर, 2833 जेल वार्डर समेत 67 हजार पदों पर भर्ती होनी है।

सिलसिलेवार तरीके से होने वाली इन भर्तियों में अभ्यर्थियों को अलग-अलग पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता, लिहाजा वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लागू होने पर अभ्यर्थी को बार-बार अपना विवरण नहीं देना होगा।

अपना फोटो और हस्ताक्षर भी केवल एक बार ही अपलोड करना होगा। इस संबंध में भर्ती बोर्ड द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक वन टाइम रजिस्ट्रेशन का काम जिस कंपनी को सौंपा जाएगा, उसे साफ्टवेयर विकसित करना होगा। साथ ही, डिजिलॉकर के साथ प्रमुख बैंकों से लिंक, बल्क मैसेज भेजने की सुविधा होनी चाहिए।

ई-टीआरपी भी करेंगे शुरू

इसके अलावा भर्ती बोर्ड ने ई-टीआरपी (ई-ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट सिस्टम) की व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। इसके लिए ऐसी कंपनियों से आवेदन मांगे गये हैं, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग, उप्र लोक सेवा आयोग, इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, पीएसयू और पुलिस बलों में भर्तियों का काम किया है।

शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू, सीएम योगी सहित कई मंत्री शामिल

कंपनी को अपने कर्मचारी बोर्ड के मुख्यालय में तैनात करने होंगे और भर्तियों से जुड़े समस्त डाटा का विश्लेषण करने के साथ उसे सत्यापित करना होगा।

25 लाख आवेदन आने की उम्मीद

इन पदों पर भर्ती के लिए करीब 25 लाख आवेदन आने की उम्मीद है। बीते कई वर्षों से युवा यूपी पुलिस में नौकरी पाने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले सिपाही भर्ती की परीक्षाओं में भी 23 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। इस बार अधिक पदों की वजह से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

Tags: 67 thousand post in up policejob in up policerecruitment in up policeUP Police Recruitment notificationup police recruitment updates
Previous Post

शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू, सीएम योगी सहित कई मंत्री शामिल

Next Post

अब गंगाजल पर लगा 18 प्रतिशत जीएसटी, ऑनलाइन मंगाने पर देने होंगे इतने रुपये

Writer D

Writer D

Related Posts

शिक्षा

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

22/10/2026
Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Constable Exam
Main Slider

योगी सरकार में पुलिस भर्ती को मिली रफ्तार, यूपी पुलिस के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी

14/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Next Post
GST on Gangajal

अब गंगाजल पर लगा 18 प्रतिशत जीएसटी, ऑनलाइन मंगाने पर देने होंगे इतने रुपये

यह भी पढ़ें

9 बाल श्रमिकों को चिन्हित कर 7 सेवायोजकों को दिया नोटिस

10/06/2024

राजद्रोह मामले में दो आरोपियों को हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

09/11/2020
suicide

मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बढ़ते कर्ज से था परेशान

17/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version