• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजदूर ने दी सपा नेता की बहू को शिकस्त, बना गांव का प्रधान

Writer D by Writer D
03/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, हमीरपुर
0
up panchayat chunav result

up panchayat chunav result

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर जिले में पंचायत चुनाव में बड़ी आबादी वाले एक ग्राम पंचायत की सत्ता अब एक मजदूर सम्भालेगा। मजदूर ने सिर्फ एक वोट से सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख की बहु एवं पूर्व प्रधान को शिकस्त दी है। मजदूर की जीत पर गांव में जश्न का माहौल है।

सुमेरपुर ब्लाक के बड़ागांव में पूर्व प्रधान कुसुम उर्फ रूबी यादव समेत पांच उम्मीदवार प्रधान पद के लिये चुनाव मैदान में थे। कुसुम यादव उर्फ रूबी सपा नेता एवं ब्लाक प्रमुख रहे जयनारायण यादव की बहु है। इन्हें कड़ी टक्कर देने के लिये गांव के गरीबों ने हरदौल निषाद को चुनाव मैदान में उतारा था। भाजपा ने भी इस उम्मीदवार को समर्थन दिया था। मतदान के बाद से ही गांव के लोग हरदौल निषाद की जीत के प्रति आश्वस्त थे। रविवार से शुरू हुई मतगणना आज तड़के तक जारी रही। चलती रही।

मतगणना के आखिरी दौर में हरदौल निषाद की जीत पर ब्लाक प्रमुख और उनके समर्थकों ने दोबारा मतगणना कराने के लिये दबाव बनाया। तीन बार रिकाउटिंग कराने के बाद प्रत्याशी हरदौल निषाद को एक वोट से विजयी घोषित कर दिया गया। उन्हें 475 मत मिले है जबकि कुसुम उर्फ रूबी यादव को 474 मत मिले है।

शादी के मंडप से उठकर लाल जोड़े में सजी दुल्हन पहुँची जीत का प्रमाणपत्र लेने

बता दे कि  गांव में पिछले साल 19 मई को हरदौल निषाद की बेटी की हत्या कर शव नाले में फेंका गया था। जिसमें गांव के कई प्रभावशाली लोग नामजद किये गये थे। अभी तक जिले में 207 ग्राम प्रधानों एवं बीडीसी के परिणाम घोषित किये गये है।

मजदूरी से चलती है घर की गाड़ी, अब गांव का करेगा विकास

हरदौल निषाद पंचायत चुनाव से पहले मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। ये अपने गांव और आसपास के इलाकों में मकान बनाने का काम करता था। पंचायत चुनाव में बिरादरी के लोगों ने एकजुट होकर इसे चुनाव मैदान में उतारा और आखिरी दौर तक लोग जुटे भी रहे।

भाजपा के बूथ अध्यक्ष शिवेन्द्र यादव ने बताया कि हरदौल निषाद को हराने के लिये आज तड़के तीन बार मतगणना सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख ने करवायी लेकिन इसके बाद भी उन्हें शिकस्त मिली है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद की बेटी का कोरोना से निधन

बताया कि ये जीत गांव के गरीबों और मजदूरी की है। निर्वाचित प्रधान हरदौल ने बताया कि श्रीराम ने उनकी लाज रख ली है। गांव के लोग यदि एकजुट न होते तो आज यह खुशी भी नहीं मिलती। कहा कि गांव में विकास कार्य कराने के साथ ही हर गरीब और पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा।

Tags: Panchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat chunav countingPanchayat Chunav NewsSP leader Ram Gobind Chaudharyup panchayat chunav
Previous Post

अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन किये जायेंगे कैंसिल : रामजी मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट

Next Post

आईपीएल 14 में गरजा शिखर धवन का बल्ला, तोड़ा गंभीर का यह रिकॉर्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi met all the people in 'Janata Darshan'
उत्तर प्रदेश

मेहनत से खेलिए, पदक जीतिए और सरकारी नौकरी में प्राथमिकता लीजिएः मुख्यमंत्री योगी

20/07/2026
Fire breaks out at Jawahar Bhawan in Lucknow
Main Slider

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग, बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

20/07/2026
Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Next Post
Shikhar Dhawan's bat thunder in IPL 11, broke this record of Gambhir

आईपीएल 14 में गरजा शिखर धवन का बल्ला, तोड़ा गंभीर का यह रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में 12वीं तक के स्कूल खोलने की मिली मंजूरी

25/09/2021
CM Dhami

CM धामी से मिले उपनल कर्मचारी, समान कार्य–समान वेतन के निर्णय पर जताया आभार

15/01/2026

मुख्यमंत्री पुष्कर ने 134 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

05/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version