• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांग्लादेश ने BCCI से की थी ये रिक्वेस्ट, जय शाह ने दिया ये जवाब

Writer D by Writer D
15/08/2024
in खेल
0
Bangladesh had made this request to BCCI

Bangladesh had made this request to BCCI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांग्लादेश में मौजूदा हालात को देखते हुए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आयोजन पर संकट के बादल नजर रहे हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने वाली है, और इस बार आईसीसी ने मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी है। इसी बीच खबर है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने BCCI से विमेंस टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup) को होस्ट करने की रिक्वेस्ट की थी, लेकिन बीसीसीआई ने इससे इंकार कर दिया है।

दरअसल, एक अंग्रेजी अखबार के इंटरव्यू में BCCI सचिव जय शाह (BCCI Secretary Jay Shah) ने आगामी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप (Women’s T20 World Cup) के आयोजन को लेकर पूछे गए सवाल पर यह खुलासा किया है। जय शाह ने कहा, ‘हमने भारत में महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की रिक्वेस्ट ठुकरा दी है, जो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने किया था।’

उन्होंने इसकी वजह स्पष्ट करते हुए आगे कहा, ‘हमें अगले साल महिला वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करनी है। हम ऐसा कोई संकेत नहीं देना चाहते कि भारत वर्ल्ड कप की लगातार मेजबानी करना चाहता है।’

वर्ल्ड कप के बाद BCCI में मचा हाहाकार, चेतन शर्मा समेत पूरी सेलेक्शन कमेटी बर्खास्त

इससे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपने देश के सेना प्रमुख जनरल वेकर उज जमान को पत्र लिखकर टूर्नामेंट के आयोजन के लिए सुरक्षा आश्वासन मांगा था। बोर्ड के अंपायरिंग कमेटी के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद मिठू ने कहा था, ‘हम टूर्नामेंट की मेजबानी करने की कोशिश कर रहे हैं। हमने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप की सुरक्षा को लेकर आश्वासन मांगने के संबंध में गुरुवार को सेना प्रमुख को एक पत्र भेजा है क्योंकि हमारे पास अब केवल दो महीने का समय बचा है।’

बांग्लादेश में हालातों को देखते हुए माना जा रहा था कि आईसीसी किसी इस टूर्नामेंट का आयोजन समान समय सीमा के भीतर किसी अन्य स्थान पर करा सकता है। इस स्थिति में भारत (India), संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और श्रीलंका (Sri Lanka) को मेजबानी का मौका मिल सकता है।

Tags: BCCIcricket newswomen t20 world cup
Previous Post

लाल किला पहुंचे राहुल गांधी, 10 साल बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुआ नेता प्रतिपक्ष

Next Post

सर्वस्व न्योछावर करने वाले महानायकों को स्मरण करने का दिन: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
PV Sindhu
खेल

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पीवी सिंधु वापस भारत लौटीं, दुबई अथॉरिटी को कहा ‘शुक्रिया’

03/03/2026
Next Post
CM Dhami

सर्वस्व न्योछावर करने वाले महानायकों को स्मरण करने का दिन: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने नन्हे श्वान को दुलारा, जनता दरबार में सुनी समस्याएं

05/08/2021
dhoni

टी20 क्रिकेट में कामरान अकमल ने किया ऐसा, जो धोनी भी नहीं कर सके

14/10/2020
Lakshya Sen

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन के खिलाफ FIR दर्ज, लगा धोखाधड़ी का आरोप

04/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version