• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरेली हिंसा में बड़ी सफलता, पुलिस पर पेट्रोल बम फेंकने वाला आरिफ अरेस्ट

Writer D by Writer D
12/10/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Bareilly violence: Petrol bomb thrower Arif arrested

Bareilly violence: Petrol bomb thrower Arif arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली में 26 सितंबर को बरेली के श्यामगंज इलाके में हुए उपद्रव (Bareilly Violence) के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस पर पेट्रोल बम फेंकने वाले आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह वही घटना है, जो आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे के बाद हुई थी।

बरेली में आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगाने को लेकर विवाद (Bareilly Violence) खड़ा हो गया था। इस विवाद को भड़काकर शहर में बवाल कराने की साजिश रची गई थी। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, 26 सितंबर को श्यामगंज इलाके में उपद्रवियों ने जमकर पथराव, फायरिंग और तोड़फोड़ की थी। दुकानों के शीशे तोड़े गए और पुलिस पर पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकी गईं। इस घटना के बाद शहर के अलग-अलग थानों में कुल दस मुकदमे दर्ज किए गए थे। कई वीडियो और फोटो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की गई थी। इन्हीं में एक नाम आरिफ पुत्र मुन्ने निवासी हजियापुर का भी सामने आया था।

पार्षद अनीस सकलैनी के इशारे पर हुआ हमला

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय के मुताबिक, आरोपी आरिफ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरिफ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के करीबी पार्षद अनीस सकलैनी का सहयोगी है। आरिफ के मुताबिक, 26 सितंबर को अनीस सकलैनी के कहने पर वह अपने मोहल्ले के कुछ लड़कों के साथ श्यामगंज पहुंचा था। वहां उन्होंने नारेबाजी की और इस्लामिया ग्राउंड की तरफ जाने की कोशिश की। पुलिस ने जब उन्हें रोका, तो उन्होंने बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिस से बदसलूकी की।

आरिफ ने खुद पेट्रोल भरी बोतलें पुलिस टीम पर फेंकीं

इंस्पेक्टर पांडेय ने बताया कि जांच में यह साफ हुआ है कि आरिफ ने खुद पेट्रोल भरी बोतलें पुलिस टीम पर फेंकीं, जिससे हालात और बिगड़ गए। पुलिस ने मौके से कई सबूत भी जुटाए थे, जिनसे आरिफ की पहचान पक्की हुई।

पुलिस ने आरोपी आरिफ को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बरेली के 26 सितंबर बवाल में अब तक कई मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक 105 से ज्यादा आरोपी, जिनमें मौलाना तौकीर रजा भी शामिल हैं, जेल भेजे जा चुके हैं। इनमें कई नेता, कार्यकर्ता और उपद्रव में शामिल स्थानीय युवक शामिल हैं।

जांच एजेंसियों का मानना है कि यह पूरा बवाल पहले से रची गई साजिश का हिस्सा था, ताकि शहर का माहौल खराब किया जा सके। सोशल मीडिया के जरिए भी अफवाहें फैलाने की कोशिश की गई थी।

Tags: Bareilly Violence
Previous Post

बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

Next Post

एक्शन मोड में लखनऊ पुलिस: नाबालिग से दरिंदगी करने वाले आरोपी का हाफ एनकाउंटर!

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Gang rape accused arrested after encounter

एक्शन मोड में लखनऊ पुलिस: नाबालिग से दरिंदगी करने वाले आरोपी का हाफ एनकाउंटर!

यह भी पढ़ें

arrested

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

18/05/2021
horoscope

29 जुलाई राशिफल: राशिनुसार जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

29/07/2021
PM Poshan Yojana

अब मिड-डे मील में मिलेगा मीट और फल, इस राज्य ने जारी किया 371 करोड़ का बजट

05/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version