• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस मेवे से मिलेगी ग्लोइंग स्किन, ट्राई करें इससे बने ये फेस मास्क

Writer D by Writer D
10/02/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
benefits of dates

Date

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुंदरता पाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। खासतौर से गर्मियों के दिनों में तो चहरे की रंगत खोने की वजह से स्किन से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। पसीने की वजह से डेड सेल्स का जमना, रूखापन, ऑयली स्किन जैसी कई दिक्कतें सामने आती हैं। ऐसे में आप खजूर (Date) की मदद ले सकते हैं जो चहरे का निखार लौटाने में आपकी मदद करेगा। कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, पोटेशियम, आयरन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खजूर स्किन को पोषण प्रदान करते हुए इसे ग्लोइंग बनाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको खजूर (Date) से बने कुछ फेस मास्क की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपकी सुंदरता का राज बनेंगे। तो आइये जानते हैं इन फेस मास्क के बारे में…

खजूर का फेस मास्क (Date Face Mask)

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास केवल खजूर का होना ही काफी है। अब आप गर्म पानी में खजूर को भिगोएं या आप रात भर सादे पानी में खजूर को भिगो कर रख सकते हैं। अब आप खजूर को उस पानी के साथ मिक्सी में पीस लें और बने मिश्रण को कुछ समय (2 से 3 मिनट के लिए) के लिए ढककर रख दें। अब बने मिश्रण को सर्कुलर मोशन में अपनी त्वचा पर हल्के हल्के हाथों से लगाएं। इसके अलावा आप ब्रश के माध्यम से भी इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। 15 से 20 मिनट तक पेस्ट को त्वचा पर लगे रहने दें। साधारण पानी से अपनी त्वचा को धो लें।

खजूर और हल्दी फेस मास्क (Date Face Mask)

जहां खजूर स्किन की रंगत को सुधारने का काम करेगा, वहीं हल्दी पिंपल्स व अन्य समस्याओं को दूर करेगी। दो बीज निकाले हुए दो खजूर लें और इसमें चुटकी भर हल्दी व दो चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। अब इसे मिक्सी में ब्लेंड कर लें और फिर स्किन पर हल्के हाथों से लगाएं। कुछ देर ऐसे ही रखने के बाद इस मास्क की मसाज करें और ठंडे पानी से इसे रिमूव करें।

खजूर और बदाम फेस मास्क (Date Face Mask)

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपके पास बदाम, खजूर के साथ-साथ दूध का होना भी जरूरी है। अब आप एक कटोरी में कच्चे दूध डालें उसमें चार से पांच बदाम और दो खजूरों भी डालें। अब इस मिश्रण को रात भर भिगोकर रखें। अगले दिन सुबह आप पूरे मिश्रण को मिक्सी में पीस लें। पीसने से पहले आप खूजर के बीज निकाल लें। अब बने मिश्रण को दो से तीन मिनट के लिए ढक कर रख दें। अब जो मिश्रण आपने बनाया है उसे सर्कुलर मोशन में हल्के-हल्के हाथों से अपनी त्वचा पर लगाएं। इसके लिए आप किसी ब्रश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 15 से 20 मिनट बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी या सादे पानी से धो लें।

खजूर और एलोवेरा फेस मास्क (Date Face Mask)

ये कॉम्बिनेशन आपको अजीब लग सकता है, लेकिन इन दोनों इंग्रेडिएंट्स के गुण अगर एक-साथ मिल जाए, तो दोगुने फायदे पाए जा सकते हैं। एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर है और ये स्किन को हाइड्रेट रखने में भी कारगर होता है। इस नुस्खे को अपनाने लिए आपको बीज निकाले हुए तीन खजूर, आधा कप दूध और दो चम्मच एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी। इन तीनों चीजों को ब्लैंड करने के बाद चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से इसकी मसाज करें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें।

खजूर और दूध फेस मास्क (Date Face Mask)

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपके पास खजूर के साथ-साथ दूध का होना भी जरूरी है। इसके अलावा एक चम्मच मलाई और नींबू भी इस फेस पैक को बनाने में का म आएगी। अब आप सबसे पहले एक कटोरी में दूध लें और उसमें खजूरों को भिगो दें। अब रात भर खजूर भीगने के बाद अगले दिन उसी कटोरी में एक चम्मच मलाई डालें और मिक्सी में पीस लें। अब बने मिश्रण में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और अच्छे से मिश्रण तो चम्मच के जरिये चलाएं। अब 2 से 3 मिनट के लिए मिश्रण को ढक कर रख दें। अब सर्कुलर मोशन में अपनी त्वचा पर हल्के हल्के हाथों से फेस पैक को लगाएं या इसके लिए आप किसी ब्रश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। तकरीबन 20 से 25 मिनट बाद जब आपका फेस पैक सूख जाए तो साधारण या गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

Tags: beauty hacksBeauty tipsbenefits of dates for skindate face mask benefitsdate mask for glowing skindiy date facial mask recipeshomemade date face masksnatural date-based face masksSkin Careusing dates for facial masks
Previous Post

सोने से पहले करें ये काम, आएगी मीठी नींद

Next Post

आंखों के अनुसार करें मेकअप, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

Writer D

Writer D

Related Posts

UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
Lekhpal
Main Slider

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

03/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम

03/08/2026
School van pelted with stones during Kanwar Yatra.
Main Slider

लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों में मची दहशत

03/08/2026
Next Post
eye makeup

आंखों के अनुसार करें मेकअप, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

यह भी पढ़ें

Bike bot scam

बाइक बोट घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, हापुड़ से मनोज त्यागी को किया गिरफ्तार

21/12/2020
cm yogi

CM योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी,कहा- चार दिन बचे है…..

04/05/2021
चंपत राय

श्रीराम मंदिर गौरव और अस्मिता का मंदिर है: चंपत राय

18/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version