• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्नेहा बंजारे ने यूएई में कोरबा का नाम किया रोशन, सीएम साय ने दी बधाई

Writer D by Writer D
29/02/2024
in छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai congratulated Sneha Banjare

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरबा। सबले बढ़िया, छत्तीसगढ़िया। यह तो आपने कई मौकों पर सुना ही होगा। एक छात्तीसगढ़ीया लड़की ने इसे साबित कर दिखाया, वो भी भारत के बाहर यूएई की धरती पर। उसने कराटे की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में इजिप्ट की खिलाड़ी को पछाड़ सिल्वर मेडल जीता। सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने स्नेहा (Sneha Banjare) से मुलाकात कर बधाई दी।

इरादे मजबूत हो और विश्वास पक्का हो तो आप किसी भी दिशा में बढ़ाने के साथ सफलता प्राप्त कर ही सकते हैं। कोरबा निवासी स्नेहा बंजारे (Sneha Banjare) ने ऐसा ही किया। चार वर्ष की उम्र से खेल की तरफ रुझान रखने वाली स्नेहा अभी मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की छात्रा है जिसने पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूएई में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और भारत का प्रतिनिधित्व किया। कोरबा वापस आने पर शुभचिंतकों ने उसका स्वागत किया। स्नेहा ने बताया कि उसका मुकाबला इजिप्ट के खिलाड़ी से हुआ था और उसे जीत हासिल हुई। वह थोड़ी और कोशिश करती तो गोल्ड भी ला सकती थीं।

स्नेहा (Sneha Banjare) ने बताया कि भारत से उसके समेत 49 खिलाड़ी अलग-अलग खेल में शामिल होने के लिए संयुक्त अरब अमीरात गए हुए थे। प्रतियोगिता में 84 देश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारत से तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें उसने अपना प्रदर्शन दिखाया। जिसके बाद अब स्नेहा छत्तीसगढ़ वापस लौटी हैं। सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने स्नेहा से मुलाकात कर बधाई दी।

महिला समूहों के जिम्मे होगा नौनिहालों का पोषण : सीएम विष्णुदेव साय

स्नेहा ने बताया कि उसके पिता सियाराम और बड़े भाई कराटे के खिलाड़ी हैं, जिनके मार्गदर्शन में आज वो यहां तक पहुची हैं और आगे भी वो देश के लिए खेलना चाहती हैं और भारत का नाम रौशन करना चाहती हैं। बिलासपुर विश्वविद्यालय से फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई कर रही स्नेहा ने बताया कि उनके पिता और भाई की प्रेरणा शुरू से मिलती रही है, जिसके कारण वह सफलता के इस मुकाम पर पहुंची हैं।

Tags: Chhattisgarh newsCM Vishnudev SaiKorba NewsNational newssneha banjare
Previous Post

जल्द ही तहसील स्तर पर फायर स्टेशन वाला पहला राज्य होगा उत्तर प्रदेश: सीएम योगी

Next Post

100 सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में सीएम धामी, इस वजह से मिली विशेष पहचान

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

माता मनसा देवी मंदिर में अब 24 घंटे टूरिस्ट पुलिस तैनात, CM सैनी ने किया उद्घाटन

12/10/2026
राष्ट्रीय

उपचुनावों के नतीजों पर अनिल विज का तंज, बोले- जनता ने विपक्ष को नकारा

12/10/2026
Heavy Rain
नई दिल्ली

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम सुहाना, जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

12/10/2026
पंजाब

‘साढ़े चार साल के काम से जीता जनता का भरोसा’, बोले भगवंत मान

12/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Next Post
CM Dhami

100 सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में सीएम धामी, इस वजह से मिली विशेष पहचान

यह भी पढ़ें

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा वायुसेना का बोइंग विमान, रनवे का किया निरीक्षण

08/06/2021
Surya Dev

सूर्यदेव आज करेंगे कुंभ राशि में एंट्री, ये लोग रहें अलर्ट

13/02/2026
CM Bhajanlal Sharma

भाजपा विचारधारा तथा कार्यकर्ताओं की पार्टी : भजनलाल शर्मा

13/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version