• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिलाओं की उंगलियों से जानें, पति के लिए होगी कितनी भाग्यशाली

Writer D by Writer D
10/02/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Fingers

Know how lucky a woman is by her fingers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ज्योतिष शास्त्र के ही एक प्रकार सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के संपूर्ण शरीर की बनावट को देखकर उसके स्वभाव, गुण आदि का आंकलन किया जाता है। इनके आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, गुणों और भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं महिलाओं के उंगलियों (Fingers) के संरचना की जिससे उनके गुणों को समझा जा सकता हैं। हर लड़के के मन में विचार आता है कि उसे जीवनसाथी के रूप में एक गुणी और उसके परिवार को संभालने वाली पत्नी मिले ताकि उसकी जीवन में खुशहाली बनी रहे। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, लड़कियों या महिलाओं की अंगुलियों की बनावट के आधार पर ये जाना जा सकता है, वे अपने जीवन साथी के लिए कितनी भाग्यशाली साबित होंगी। आइये जानते हैं इसके बारे में…

छोटी और पतली उंगलियां (Fingers) होना

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी लड़की की उंगलियों का आगे का हिस्सा पतला तथा सारे पर्व एक समान हों तो ऐसी लड़कियों का दांपत्य जीवन खुशहाल होता है। ये अपनी पति की हर छोटीबड़ी बात का ख्याल रखती हैं तथा इनके होने से ससुराल का माहौल खुशनुमा बना रहता है। वहीं ऐसी उंगलियों वाली लड़कियां पैसे खर्च करने के मामले में बड़ी कंजूस होती हैं।

मोटी और छोटी उंगलियां (Fingers) 

हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो, जिन महिलाओं के हाथ की उंगलियां मोटी और साथ में छोटी भी हों तो ऐसी महिलाएं अपनी ही धुन में मस्त रहती हैं। ऐसी महिलाएं साफ दिल की होती हैं। माना जाता है कि इस आकार की उंगली वाली महिलाएं छल कपट से दूर रहती हैं। हालांकि मोटी और छोटी उंगली वाली महिलाओं के बारे में यह भी माना जाता है कि ऐसी महिलाएं अपने काम के प्रति थोड़ी कम जिम्मेदार मानी जाती हैं।

बीच की उंगली (Fingers) 

यदि किसी औरत के हाथ के बीच की उंगली आसपास की उंगलियों की अपेक्षा अधिक बड़ी है, तो हस्तरेखा विज्ञान के हिसाब से ऐसी महिला काफी ईमानदार होती है। यदि किसी महिला के बीच की उंगली सामान्य की तुलना में लंबी अर्थात बाकि उंगलियों की तुलना में लंबी (लेकिन बहुत ज्यादा लंबा नहीं) हो तो ऐसी स्त्री गंभीर स्वभाव वाली होती है।

भरी हुई उंगलियां (Fingers)  होना

जिन लड़कियों की उंगलियां मोटी तथा भरी हुई होती हैं उनके बारे में माना जाता है कि ये लड़कियां अपने रिश्तों को लेकर बहुत गंभीर होती हैं। अगर कभी इनका अपने पति या ससुराल वालों से विवाद हो भी जाए तो ये अपने स्वभाव से बड़ी ही जल्दी स्थिति को संभाल लेती हैं। हालांकि मोटी उंगली वाली महिलाओं में बचत की प्रवृत्ति थोड़ी कम होती है और इनका स्वभाव भी कुछ खर्चीला होता है।

गोल तथा लंबी उंगलियों (Fingers)  वाली लड़कियां

सामुद्रिक शास्त्र के कहता है कि अगर किसी लड़की की उंगलियां गोल तथा लंबी-लंबी हैं तो ऐसी लड़कियां शादी के बाद अपने पति के लिए बहुत सौभाग्यशाली होती हैं और हर परिस्थिति में अपने पति के साथ डटकर खड़ी रहती हैं। वहीं इन लड़कियों में व्यवसायिक गुण भी होते हैं जो शादी के बाद अपने पति के कार्यों में उनका खूब सहयोग करती हैं। इसलिए जिन लड़कों की शादी ऐसी उंगलियों वाली लड़कियों से होती है उनका जीवन खुशियों से भर जाता है।

लंबी और पतली उंगलियां (Fingers)

यदि किसी महिला के हाथ की उंगलियां लंबी और पतली होती हैं वो काफी क्रिएटिव होती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसी महिलाएं खुद पर निर्भर रहने वाली होती हैं अर्थात सामने वाले दूसरे शख्स से बहुत ज्यादा आशा नहीं रखती हैं। ऐसी महिला के बारे में माना जाता है कि ये गर्लफ्रेंड, पत्नी, दोस्त जैसे रिश्तों को बहुत अच्छे से निभाती हैं।

Tags: Astrology tips
Previous Post

इन रत्नों को न पहने एक साथ, वरना बढ़ जाएगी परेशानियां

Next Post

मुख्य द्वार पर रखें ये मूर्ति, घर में चुंबक की तरह खींचा आएगा धन

Writer D

Writer D

Related Posts

Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत? जानें मुहूर्त, अर्घ्य देने का समय और पारण

17/10/2026
Main Slider

उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार होगा उत्तराखंड का स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

16/10/2026
Main Slider

मेरठ सांप कांड: रविता-अमरदीप को मौत की सजा

16/10/2026
Main Slider

डॉप्लर रडार देगा यूपी में तूफान-अतिवृष्टि की पूर्व सूचना, मौसम की होगी सटीक निगरानी

16/10/2026
Next Post
Laughing Buddha

मुख्य द्वार पर रखें ये मूर्ति, घर में चुंबक की तरह खींचा आएगा धन

यह भी पढ़ें

CM Yogi

‘नए उत्तर प्रदेश’ का बजट समाज के हर तबके के हितों की पूर्ति करने वाला होगा: सीएम योगी

22/02/2023
Bus Overturn

श्रद्धालुओं से भरी बस 15 फीट नीचे गड्ढे में गिरी, 45 लोग घायल

22/01/2023
Indigo

ऑनलाइन बोर्डिंग सिस्टम हुआ फेल, पैसेंजरों को लिए बिना उड़ गए इंडिगो के दो विमान

05/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version