• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहलगाम आतंकी हमले के बाद BCCI एक्शन मोड में, पाक‍िस्तान संग एश‍िया कप ‘होल्ड’

Writer D by Writer D
25/04/2025
in खेल
0
BCCI

BCCI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमलों के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक्शन मोड में है। र‍िपोर्टों के मुताबिक- ऐसा बताया जा रहा है कि BCCI ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल (ICC) को पत्र लिखा है।

जहां BCCI ओर से कहा गया है कि वो पाकिस्तान संग मैच नहीं खेलना चाहता है। भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार आईसीसी चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 में एक-दूसरे का सामना किया था, जहां रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था।

क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि भारत और पाकिस्तान को भविष्य में आईसीसी के ग्लोबल लेवल के इवेंट में एक ही ग्रुप में न रखा जाए। कुल मिलाकर BCCI अब कम से कम आईसीसी इवेंट के ग्रुप चरणों में भारत-पाकिस्तान के बीच आमना-सामना नहीं चाहता है।

हालांकि, दोनों टीमें आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में भाग लेती नजर आएंगी, जहां पाकिस्तान ने आठ टीमों के टूर्नामेंट के लिए क्वाल‍िफाई किया था, जहां प्रत्येक टीम राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में सभी अन्य टीमों के खिलाफ खेलेंगी।

आईसीसी, पीसीबी और BCCI के बीच एक पुराने समझौते के अनुसार, पाकिस्तान भारत में अपना कोई भी मैच नहीं खेलेगा। मह‍िला वर्ल्ड कप इस साल भारत में होना 26 स‍ितंबर से 2 नवंबर के बीच होना है। जहां भारत की ओर पाकिस्तान के लिए न्यूट्रल वेन्यू अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

एश‍िया कप पर क्या होगा फैसला?

दूसरी ओर पुरुष आईसीसी टूर्नामेंट 2026 में होगा, तब भारत और श्रीलंका फरवरी और मार्च के बीच टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। हालांकि, BCCI की तत्काल चिंता एशिया कप होगी जो सितंबर में भारत की मेजबानी में होने वाला है। इस बावत क्रिकबज ने पहले ही बताया था कि टूर्नामेंट पूरी तरह से न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा, जिसमें दुबई और श्रीलंका संभावित स्थल हैं।

इससे पहले BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी पुष्टि की थी कि बोर्ड भारत सरकार के फैसले का पालन करेगा। हालांकि, क्रिकबज ने बताया कि बीसीसीआई अधिकारियों ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

LoC पर फायरिंग, उधमपुर-बांदीपोरा में एनकाउंटर; 2 पुलिसकर्मी घायल

वेबसाइट की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है- एश‍ियन क्रिकेट काउंस‍िल (एसीसी) ने एशिया कप के लिए मीडिया अधिकार बेचे हैं, जिसकी कीमत चार एड‍िशन के लिए 170 मिलियन डॉलर (14 खरब रुपए) है – एक अनौपचारिक समझौते के आधार पर कि प्रत्येक एड‍िशन में कम से कम दो भारत-पाकिस्तान मैच होंगे, और अगर दोनों टीमें फाइनल में भिड़ती हैं तो तीसरे मैच की संभावना है। मीडिया अधिकारों का सौदा फ्रंट-या बैक-लोडेड की तुलना में मध्यम-भारी है, जिसका अर्थ है कि 2025 एड‍िशन की कीमत 42।5 मिलियन डॉलर के औसत मूल्य के बजाय लगभग 38 मिलियन डॉलर होगी।

Tags: BCCIcricket news
Previous Post

थोड़ी देर में जारी होने वाला है यूपी बोर्ड रिजल्ट, डिजिलॉकर या SMS से ऐसे चेक करें

Next Post

लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अल्ताफ लल्ली को मुठभेड़ में ढेर

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

28/10/2026
खेल

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

23/10/2026
खेल

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

21/10/2026
खेल

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

20/10/2026
खेल

गेंदबाजों पर भड़के फैंस तो संजू सैमसन ने किया बचाव, कही ये बात

15/10/2026
Next Post
Terrorist Altaf Lalli

लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अल्ताफ लल्ली को मुठभेड़ में ढेर

यह भी पढ़ें

पुष्पक एक्सप्रेस pushpak express

पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से अब 1 दिसम्बर से रात साढ़े नौ बजे चलेगी

27/11/2020
मद्रास हाई कोर्ट ने पतंजलि पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

मद्रास हाई कोर्ट ने पतंजलि पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला?

07/08/2020

Diwali 2021: दीवाली पर दोस्तों को गिफ्ट करें, ये बेस्ट गैजेट्स

29/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version