• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मानसून सत्र: हंगामे के बीच पास हुए दो अहम बिल, कल 11 बजे तक संसद स्थगित

Writer D by Writer D
02/08/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
monsoon session

monsoon session

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संसद में सरकार और विपक्ष की लड़ाई खत्म नहीं हो रही है। हर दिन जमकर हंगामा हो रहा है और कामकाज ठप पड़ा है। सोमवार को भी सत्र का आगाज नारेबाजी और शोरगुल के बीच ही हुआ। लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने पेगासस जासूसी विवाद पर सरकार को घेरा तो राज्यसभा में कृषि कानूनों के खिलाफ विपक्ष के नेताओं ने झंडा बुलंद किया। लगातार हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

इससे पहले लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों के शुरू होते ही टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली स्टार शटलर पीवी सिंधु को बधाई दी गई। लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा चेयरमैन ने सिंधु को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। इस बधाई संदेश के तुरंत बाद ही विपक्षी सांसदों का हंगामा शुरू हो गया।

लोकसभा में उठा पेगासस जासूसी विवाद

पेगासस जासूसी का मुद्दा लोकसभा में सोमवार को एक बार फिर उठाया गया। दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के सांसदों पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया था और इस मसले पर चर्चा की मांग की थी। पीएम नरेंद्र मोदी या गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में इस चर्चा की मांग की गई थी। हालांकि, ये स्थगन प्रस्ताव लोकसभा अध्यक्ष की तरफ से रद्द कर दिए गए, जिसके चलते विपक्ष पूरा दिन हंगामा करता रहा।

शोरगुल के बीच ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साधारण बीमा कारोबार (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया। ये विधेयक लोकसभा से पास हो गया। हालांकि, कांग्रेस ने इसका विरोध किया।

PM मोदी ने e-RUPI को किया लॉंच, बोले- भारत तकनीकी में किसी से पीछे नहीं

लोकसभा में कांग्रेस के नेता सदन अधीर रंजन चौधरी ने साधारण बीमा कारोबार (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक का विरोध किया। चौधरी से इसे एंटी नेशनल और एंटी पीपल बताया। उन्होंने कहा कि सदियों पुराने संस्थान चुनिंदा पूंजीपतियों की जेब भरने के लिए बेचे जा रहे हैं।

राज्यसभा में भी हुआ जबरदस्त हंगामा

सोमवार की कार्यवाही में सबसे ज्यादा हंगामा राज्यसभा में ही देखने को मिला। यहां बुलंद आवाज में वेल तक आकर विपक्षी दलों के सांसदों ने सरकार को घेरा। बीजेपी की गुंडागर्दी नहीं चलेगी, काले कानून वापस लो और जासूसी बंद करो जैसे नारे दिनभर लगाए जाते रहे। हंगामे के चलते पहले ही घंटे में सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, इसके बावजूद पूरे दिन नारेबाजी का शोर नहीं थमा। चेयर की तरफ कागज तक उछाले गए।

इस बीच एक महत्वपूर्ण बिल राज्यसभा से पास करा लिया गया। The Inland Vessels Bill , 2021 लोकसभा से 29 जुलाई को ही पास हो गया था, जिसके बाद सोमवार (2 अगस्त) को ये राज्यसभा से भी पास हो गया।

मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, तीसरी पत्नी ने लगाया ये बड़ा आरोप

यानी सोमवार की कार्यवाही में एक अहम बिल लोकसभा और एक बिल राज्यसभा से पास हुआ। इसके अलावा पूरा दिन हंगामा होता रहा और दोपहर साढ़े तीन बजे ही दोनों सदनों की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

Tags: loksabha newsMonsoon Sessionrajyasabha news
Previous Post

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार मददगार गिरफ्तार

Next Post

आजम खान की बड़ी मुश्किलें, जौहर यूनिवर्सिटी के हिस्से पर चलेगा सरकारी बुलडोजर

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Dhami strict on Silkyara tunnel accident
उत्तराखंड

सिलक्यारा टनल हादसे पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, श्रमिकों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरेला केवल पर्व नहीं, प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है: मुख्यमंत्री धामी

16/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

श्रावणी मेले का शुभारंभ, जागेश्वर धाम में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा

16/07/2026
Next Post
Azam Khan

आजम खान की बड़ी मुश्किलें, जौहर यूनिवर्सिटी के हिस्से पर चलेगा सरकारी बुलडोजर

यह भी पढ़ें

सीएम पुष्कर धामी ने सचिवालय बैंडमिंटन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

18/12/2021
IAS Devidayal passed away

रिटायर्ड IAS देवीदयाल का निधन, अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

30/05/2021
Corona

देश में दम तोड़ता कोरोना, 24 घंटे में मिले 30757 नए मरीज

17/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version