• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर आयोजित बीटिंग दि रिट्रीट सम्पन्न

Writer D by Writer D
29/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
beating the retreat

beating the retreat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस का ‘परिसमाप्ति समारोह’ आज शाम सम्पन्न हो गया।

गणतंत्र दिवस के तीसरे दिन आज शाम पुलिस लाइन लखनऊ में बीटिंग द रिट्रीट (परिसमाप्ति समारोह) सेना के पाइप एवं ड्रम बैण्ड, पीएसी का ब्रास बैण्ड, मिलिट्री के बैण्ड एवं होमगार्ड ब्रास बैण्ड द्वारा संयुक्त मधुर धुन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा रहे।

श्री शर्मा ने इस मौके पर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर मार्चिंग के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाली टोलियों, यूपी होमगार्ड की टोली को प्रथम स्थान, उ प्र पुलिस विशेष सुरक्षा बल को द्वितीय तथा 35वीं वाहिनी पीएसी की टोली को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक एच सी अवस्थी, पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर समेत शासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा सेना, पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

जम्मू-कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के तीन आतंकियों को किया ढेर

गौरतलब है कि यह प्रथा उस पुरातन काल से चली आ रही है जब सूर्यास्त होने पर युद्ध बंद कर दिया जाता था। बिगुल पर रिट्रीट की धुन सुनते ही योद्धा युद्ध बंद कर देते थे और अपने शस्त्र समेट कर रणस्थल से अपने शिविरों को चले जाते थे। इसी कारण ‘रिट्रीट वादन’ के समय स्थिर खड़े रहने की प्रथा आज तक चली आ रही है। रिट्रीट के समय सेनाओं के झंडे और निशान उतार कर रख दिये जाते थे।

नगाड़ा बजाना (ड्रम बीट्स) उस काल का प्रतीक है जब कस्बों तथा शहरों में रहने वाले सैनिकों को सायंकाल निश्चित समय पर अपने शिविरों में वापस बुला लिया जाता था। इन्हीं प्राचीन प्रथाओं के मेलजोल से वर्तमान ‘परिसमाप्ति समारोह’ का जन्म हुआ है।

Tags: beating the retreatLucknow Newslucknow police line
Previous Post

खूबसूरत स्टारकिड शनाया कपूर ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

Next Post

अभिनेत्री कंगना रानौट अब भारत इस पूर्व प्रधानमंत्री का निभाएंगी किरदार

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
kangana palying role of idira gandhi

अभिनेत्री कंगना रानौट अब भारत इस पूर्व प्रधानमंत्री का निभाएंगी किरदार

यह भी पढ़ें

ayush ministry

कोरोना वायरस की दवा नहीं लिख सकते आयुष चिकित्सक

18/12/2020
Regional Driving Training Centre

यूपी के 15 जनपदों में रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना पर जोर

15/04/2025

‘ कैबिनेट मंत्री बनने की…’, चुनाव नतीजे से पहले SHO ने दी BJP प्रत्याशी को बधाई

05/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version