• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BB 16: भारती सिंह के बेटे गोला ने किया डेब्यू, सलमान ने दिया करोड़ों का तोहफा

Writer D by Writer D
13/01/2023
in मनोरंजन
0
Bharti Singh

Bharti Singh's little son debuts in Bigg Boss 16

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) के साथ स्क्रीन शेयर करना सबका सपना होता है। लेकिन भारती (Bharti Singh) के बेटे गोला (Gola) की तो बात ही अलग है। पैदा होते ही वे लाइमलाइट में आ गए हैं। अब क्यूट गोला ने नन्ही सी उम्र में सलमान खान के साथ स्क्रीन भी शेयर कर लिया है। चौंकिए मत, ये सच है। गोला का बिग बॉस के मंच पर डेब्यू हो गया है। उन्हें रियलिटी शो में दबंग खान ने कीमती तोहफा भी दिया है।

भारती (Bharti Singh)  ने याद दिलाया पुराना वादा

बिग बॉस के वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में भारती सिंह सलमान खान को उनके किए हुए पुराने वादे की याद दिलाती हैं। जहां एक्टर ने कहा था कि मैं इनके बेटे को लॉन्च करूंगा। इसके बाद भारती सिंह बिग बॉस के स्टेज पर अपने बेटे को लेकर आती हैं। भारती को उनके क्यूट बेटे गोला के साथ देख वहां मौजूद ऑडियंस खुशी से फूले नहीं समाती है। फिर भारती सलमान खान को उनके बेटे गोला को पकड़ने को कहती हैं। सलमान को भी बच्चों से खासा लगाव है। वे गोला को गोद में बड़े प्यार से पकड़ते हैं।

सलमान (Salman) ने भारती ((Bharti Singh) के बेटे को दिया लोहड़ी गिफ्ट

भारती (Bharti Singh)एक्टर को कहती हैं- आप थोड़ा गोला को पकड़ेंगे मैं थक गई हूं। फिर सलमान खान ने कहा- थकोगी ही। जवाब में कॉमेडियन ने कहा- ये भारती का बच्चा है। एंटरटेनमेंट यही खत्म नहीं होता। सलमान खान भारती के बेटे गोला को पहली लोहड़ी के गिफ्ट में बीइंग ह्यूमन का ब्रेसलेट देते हैं। फिर भारती दबंग खान सलमान से ऑटोग्राफ मांगती हैं। इसके बाद जो होता है इसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।

भारती (Bharti Singh)ने एक्टर से कहा, आप कब अपना पनवेल का फार्म हाउस खाली करेंगे? भारती की ये बात सुन सलमान खान चौंक जाते हैं। भारती एक पेपर दिखाती हैं जिसमें लिखा है- पनवेल फार्म हाउस के पेपर्स। भारती ने ऑटोग्राफ के बहाने सलमान खान से इस पेपर पर साइन लिया था। भारती की इस कॉमेडी को देख सलमान की हंसी थमने का नाम नहीं लेती।

गंगा विलास क्रूज में इतना है एक दिन का किराया, मिलेंगी ये सारी लग्जरी सुविधाएं

बिग बॉस का ये वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। प्रोमो देखने के बाद से ही इस बात का अंदाजा लगता है। भारती सिंह बिग बॉस हाउस में जाकर कंटेस्टेंट्स के साथ भी मस्ती और भरपूर कॉमेडी करती हैं। तो आप तैयार रहिए बिग बॉस में शुक्रवार का वार देखने के लिए, क्योंकि शो में ढेर सारी मस्ती होने वाली है।

Tags: bb 16bharti singhbigg boss 16Salman Khantv gossipsWeekend ka war
Previous Post

उमा भारती ने सीएम धामी से की भेंट, जोशीमठ पर की चर्चा

Next Post

दिल्ली हाईकोर्ट का पुरानी पेंशन योजना पर बड़ा फैसला, CRPF के जवानों को भी मिलेगा लाभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Raja Shivaji
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, कुल घरेलू कलेक्शन 44.40 करोड़ रुपये

06/05/2026
Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Riteish Deshmukh
Entertainment

राजा शिवाजी को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया पर Riteish Deshmukh का बड़ा बयान

06/05/2026
Raghav Juyal Komal Pawaskar
Entertainment

‘इकाई’ में Raghav Juyal और Komal Pawaskar की नई जोड़ी बनी फिल्म की सबसे बड़ी खासियत

04/05/2026
Main Slider

Tamil Nadu Elections 2026 : TVK की बढ़त पर फिल्मी सितारों ने Vijay को दी बधाई

04/05/2026
Next Post
CRPF

दिल्ली हाईकोर्ट का पुरानी पेंशन योजना पर बड़ा फैसला, CRPF के जवानों को भी मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें

29 दिन बाद बड़ा झटका, नए साल में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे पेट्रोल-डीजल के दाम

06/01/2021
CM Vishnudev Sai

कविता अन्याय के विरुद्ध प्रतिरोध करना सिखाती है और यही साहित्य की वास्तविक शक्ति: मुख्यमंत्री

23/01/2026
punishment

नाबालिग से दुष्कर्म पर आरोपी को सात साल का सश्रम कारावास की सजा

05/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version