लाइफस्टाइल डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा भूमि पेडनेकर आज अपना 31 वां जन्मदिन मना रही हैं। इनका जन्म 18 जुलाई, 1989 को हुआ था। आज ही बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का भी जन्मदिन है। भूमि फिट रहने के लिए प्रियंका की फिटनेस मंत्र को फॉलो करती रहती हैं।
दम लगा के हईशा फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली भूमि आजकल बेहद स्लिम नज़र आती हैं। जबकि भूमि अपनी पहली फिल्म में बेहद मोटी लड़की के किरदार में नज़र आई थीं। भूमि सेहत को लेकर बेहद सजग हैं। इसके लिए वह रोजाना वर्कआउट करती हैं। आइए जानते हैं कि भूमि की पसंदीदा एक्सरसाइज कौन सी है, जिसे वह रोजाना करती हैं-
भूमि सोशल अदाकारा है जो हर समय सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद करती हैं। उनके फैंस की संख्या लाखों में हैं जो भूमि की फिटनेस मंत्र को फॉलो करते हैं। ऐसे में भूमि की सक्रियता और बढ़ जाती है। हाल ही में भूमि ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें वह एक्सरसाइज करती नज़र आ रही हैं।
फैंस ने वीडियो को काफी पसंद किया है और उनके वर्कआउट डेडिकेशन की खूब सराहना की है। इस वीडियो में वह कार्डियो एक्सरसाइज के साथ-साथ साइकिलिंग, हूला हूप, केटलबेल स्विंग्स एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो से प्रतीत होता है कि भूमि भी प्रियंका के नक्शेकदम पर हैं और देसी गर्ल की तरह वह भी साइकिलिंग और कार्डियो एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं। इसके अलावा वह अपने डाइट पर भी विशेष ध्यान देती हैं।
आपको बता दें कि भूमि ने अब तक दम लगा के हईशा, टॉयलेट एक प्रेम कथा, सोनचिड़िया, सांड की आंख, बाला, पति-पत्नी और वो और भूत फिल्मों में काम किया है। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा है। खासकर दम लगा के हईशा और टॉयलेट एक प्रेम कथा में उनका अभिनय बेहतरीन रहा है।







