• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भूसरेड्डी ने कहा- गन्ना भुगतान में उदासीन चीनी मिलों पर कार्रवाई के निर्देश

Writer D by Writer D
13/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
sanjay bhusreddy

sanjay bhusreddy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना बकाया भुगतान के प्रति उदासीन रहने वाली चीनी मिलों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों एवं चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में कृषकों को गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र कराने के लिए गन्ना विकास विभाग द्वारा प्रत्येक स्तर पर समीक्षा कर हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंनेे बताया कि बकायेदार चीनी मिलों से सम्पूर्ण बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान अविलम्ब सुनिश्चित कराने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा चीनी मिल अधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही है। चीनी मिलों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान तत्काल करने के निर्देश पारित किये गये हैं, और लापरवाह चीनी मिलों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

अस्पतालों की हकीकत उजागर करने वालों को जेल भेजती है योगी सरकार: संजय सिंह

श्री भूसरेड्डी ने बताया कि विगत पेराई सत्र 2019-20के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए 45 चीनी मिलों एवं वर्तमान पेराई सत्र 2020-21 के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित करने के लिए 104 चीनी मिलों को नोटिस जारी की गयी है। नोडल अधिकारियों, परिक्षेत्रीय उप गन्ना आयुक्तों एवं जिला गन्ना अधिकारियों सहित सभी स्तरों से चीनी मिलों पर दबाब बनाया जा रहा है, फलस्वरूप सभी चीनी मिलों द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी लाते हुए विगत 15 दिनों में 3,814 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान किसानों को किया गया है।

गन्ना आयुक्त द्वारा यह भी बताया गया है कि निर्देशों का उल्लंघन कर गन्ना मूल्य भुगतान के प्रति उदासीन रहने वाली चीनी मिलों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जायेगी, जिसमें आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 व अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्यवाही करने के साथ ही वसूली प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया भी अमल में लायी जायेगी।

Tags: sanjay bhusreddyup news
Previous Post

एक ऐसा देश जहां लॉकरों में जमा होती है अस्थियां, जानें ये पूरा मामला

Next Post

भाजपा सरकार में देश के खजाने पर पहला अधिकार किसानों व गरीबों का : राधा मोहन

Writer D

Writer D

Related Posts

Laptop
Main Slider

लैपटॉप की स्क्रीन पर लग गए हैं स्क्रैच, इन ट्रिक्स से हटाएं

03/03/2026
Festival Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी में ‘फेस्टिवल इकोनॉमी’ बनी आर्थिक इंजन

02/03/2026
Munj craft changed Rajni Bala's world
उत्तर प्रदेश

परंपरा से प्रगति तक: मूंज शिल्प ने बदली रजनी बाला की दुनिया

02/03/2026
Sewage
उत्तर प्रदेश

यूपी बना 85 फीसदी सीवेज का शोधन करने में सक्षम राज्य

02/03/2026
Holi Milan function organised in Haryana Assembly
Main Slider

बजट के बाद हरियाणा विधानसभा में होली मिलन समारोह का आयोजन

02/03/2026
Next Post
radha mohan

भाजपा सरकार में देश के खजाने पर पहला अधिकार किसानों व गरीबों का : राधा मोहन

यह भी पढ़ें

jp nadda

चांदी की चम्मच संग पैदा हुए अखिलेश को नहीं भाता गरीबों का जनधन अकाउंट : जेपी नड्डा

26/02/2022
Amla Navami

Amla navami: जानें आंवले के पेड़ की छांव में भोजन करने का महत्व, ये है पौराणिक मान्यता

21/11/2023
bse sensex

शेयर बाजार ने मारी लंबी छलांग, सभी क्षेत्र हरे निशान पर हुए बंद

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version