• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL फैंस को तगड़ा झटका, यहां रुका मैचों का प्रसारण

Writer D by Writer D
05/04/2022
in खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिली। भारत का पड़ोसी मुल्क श्रीलंका इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। इस आर्थिक संकट की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की कवरेज पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। श्रीलंका के दो प्रमुख अखबार आईपीएल (IPL) से जुड़ी खबरें प्रकाशित नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि वे अभी राष्ट्रव्यापी संकट पर कवरेज कर रहे हैं।

आईपीएल का प्रसारण बंद

आर्थिक संकट ने श्रीलंकाई लोगों को हाशिए पर धकेल दिया है। आईपीएल टूर्नामेंट का प्रसारण करने वाले चैनलों को लोगों की छंटनी करनी पड़ी है, ऐसे में उन्होंने प्रसारण रोक दिया है। श्रीलंका के कई क्रिकेट प्रशंसक चाहते हैं कि आईपीएल का प्रसारण हो और स्थानीय चैनल भी आईपीएल मैच दिखाना चाहते हैं। लेकिन आर्थिक संकट का असर इतना ज्यादा है कि आईपीएल का प्रसारण बंद कर दिया गया है। श्रीलंकाई सरकार ने भी कुछ हफ्ते पहले कागज की आपूर्ति खत्म होने के चलते स्कूली परीक्षाएं रोक दी थीं।

मुंबई इंडियंस (MI) के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने श्रीलंका में मौजूदा हालात पर रोष प्रकट किया था। जयवर्धने ने ट्विटर पर लिखा, ‘श्रीलंका में आपातकालीन कानून और कर्फ्यू को देखकर दुखी हूं। सरकार उन लोगों की जरूरतों की अनदेखी नहीं कर सकती, जिन्हें प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है। ऐसा करने वालों को हिरासत में लेना सही नहीं है। मुझे उन बहादुर श्रीलंकाई वकीलों पर बहुत गर्व है जो उनके बचाव के लिए खरे हुए हैं।

IPL 2022: लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रनों से दी मात

जयवर्धने ने आगे कहा, ‘सच्चे नेता गलतियों से बाहर निकलते हैं।  हमारे देश के लोगों की रक्षा करने के लिए यहां बड़े पैमाने पर एकजुटता की जरूरत है। ये समस्याएं मानव निर्मित हैं और इन्हें सही एवं योग्य लोगों द्वारा ठीक किया जा सकता है। इस देश की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने वाले कुछ लोगों ने लोगों का विश्वास खो दिया है। हमें देश को विश्वास दिलाने के लिए एक अच्छी टीम की जरूरत है। और बर्बाद करने के लिए समय नहीं है। यह बहाने बनाने का नहीं, बल्कि सही काम करने का समय है।’

IPL 2022: फिर ढेर हुई CSK, पंजाब ने 54 रनों से दर्ज की जीत

आईपीएल में कई जाने-माने श्रीलंकाई क्रिकेटर खेल चुके हैं। मौजूदा सीजन में दुष्मंता चमीरा, भानुका राजपक्षे, महीश तीक्ष्णा और वानिंदु हसारंगा विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों का हिस्सा हैं। वहीं महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा और लसिथ मलिंगा सपोर्ट स्टाफ की भूमिका निभा रहे हैं।

Tags: cricket newsIPLipl 2022ipl newsIPL updatessports news
Previous Post

अपर जिला जज मनोज कुमार शुक्ला निलंबित

Next Post

ई-रिक्शा में  निकली सरिये से कटा छात्र का गला, मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
PV Sindhu
खेल

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पीवी सिंधु वापस भारत लौटीं, दुबई अथॉरिटी को कहा ‘शुक्रिया’

03/03/2026
MS Dhoni
खेल

एमएस धोनी को इस मामले में मिला नोटिस, 15 दिनों में देना होगा जवाब

28/02/2026
Pak fans' anger erupted on Babar Azam
खेल

इन्हें खेलना ही बंद कर देना चाहिए… करारी हार के बाद पाक फैंस का फूटा गुस्सा

16/02/2026
Next Post

ई-रिक्शा में  निकली सरिये से कटा छात्र का गला, मौत

यह भी पढ़ें

voucher

निजी कंपनियों पर एलटीसी का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा

04/11/2020
Swami Avimukteshwarananda

वो सब झूठा… फिर सरकार पर भड़के शंकराचार्य, अखिलेश पर भी फूटा गुस्सा

19/02/2025

हिमाचली मन्दिर में हिमाचली सांस्कृतिक धरोहर की लाइब्रेरी

19/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version