• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वो सब झूठा… फिर सरकार पर भड़के शंकराचार्य, अखिलेश पर भी फूटा गुस्सा

Writer D by Writer D
19/02/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Swami Avimukteshwarananda

Swami Avimukteshwarananda

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुंभनगर। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक रिपोर्ट में बताया गया कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में फेकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ी है, नदी में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में विभिन्न स्थानों पर फेकल कोलीफॉर्म का स्तर स्नान के लिए प्राथमिक जल गुणवत्ता के अनुरूप नहीं है। मामले पर आरोप-प्रत्यारोप दौर शुरू हो चुका है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Swami Avimukteshwarananda) ने कहा कि सरकार ने जितना प्रचार किया वो सब झूठा है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Swami Avimukteshwarananda) ने कहा कि वैज्ञानिक बोल रहे हैं कि जल स्नान लायक पानी नहीं है। उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप कुंभ के पहले नालों को बंद नहीं कर पाए, ये कुप्रबंधन नहीं है तो और क्या है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार तो कई योजनाएं बनाती हैं, इन ABCD योजनाओं का आपने जितना भी प्रचार किया है वो सब झूठा है। 144 साल बोल-बोलकर लोगों को परेशान किया। भोजन नहीं है तो प्रचार क्यों किया? उन्होंने कहा कि यह करोड़ों लोगों की आस्था के साथ, उनकी भावना के साथ और उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

कुंभ में कोई वैकल्पिक तैयारी नहीं गई- अविमुक्तेश्वरानंद

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Swami Avimukteshwarananda) ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जितने लोगों की व्यवस्था आप कर सकते थे उतने ही लोगों को बुलाना चाहिए था। जब आपने व्यवस्था बनाई थी सब अधिकारी बैठे थे, ये सब किसके लिए किया था? जब आपको सब बंद ही करना था।

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने भी भारी गिरावट के साथ की ओपनिंग

उन्होंने आगे कहा कि पूरे महाकुंभ के दौरान कोई भी वैकल्पिक तैयारी नहीं गई। जो व्यवस्थाएं की जानी चाहिए थी उनमें से कुछ नहीं हुआ, न क्राउड मैनेजमेंट का पालन नहीं किया न सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा गया। भगदड़ में हुई मौतों का आंकड़ा छुपाया गया है, यह घोर पाप है।

सरकार ने लोगों इनवाइट करने के अलावा कुछ नहीं किया- शंकराचार्य

शंकराचार्य ने आगे कहा कि अब देखिए राजनीति दलों की अपनी भाषा है। एक सनातनी होने के नाते – 300 किमी का पैदल चलना पड़ता है कुप्रबंधन नहीं तो और क्या है। सरकार अगर चाहती तो इसको लेकर 4 प्लान बनाए जा सकते थे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। उन्होंने केवल अंधाधुंध लोगों को आमंत्रित कर दिया। इसके अलावा कोई काम नहीं हुआ है। आम जनता परेशान है कई किलोमीटर तक उन्हें चलना पड़ रहा है। कोई सुध लेने वाला नहीं है।

अखिलेश पर भड़के शंकराचार्य

सपा अध्यक्ष ने कहा था कि जब प्रदेश सरकार सारा पैसा कुंभ में खर्च कर देगी, तो किसान का क्या होगा? इस पर शंकराचार्य ने कहा कि अगर कुंभ नही होता था तो आप क्यों करवाए थे , वजट क्यों बनवाया था ।। ऐसा बयान देना उनका कोई अधिकार नहीं है।

Tags: maha kumbhSwami Avimukteshwarananda
Previous Post

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने भी भारी गिरावट के साथ की ओपनिंग

Next Post

साल में दो बार होंगी CBSE बोर्ड परीक्षाएं, जानें कब से शुरू होगा ये नियम

Writer D

Writer D

Related Posts

Gorakhpur shines in NITI Aayog's ABP ranking.
उत्तर प्रदेश

नीति आयोग की एबीपी रैंकिंग में गोरखपुर का बजा डंका, बांसगांव ब्लॉक नंबर वन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, अवैध कब्जे से मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 11 दिनों में 89.35 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

12/08/2026
Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Next Post
CBSE

साल में दो बार होंगी CBSE बोर्ड परीक्षाएं, जानें कब से शुरू होगा ये नियम

यह भी पढ़ें

Dark Underarms

काले अंडरआर्म्स पर करें इस चीज का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

01/05/2026

नशे में धुत कार सवार ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, दरोगा की मौत

01/01/2022
CM Yogi unveiled the statue of Jayaprakash Narayan

जयप्रकाश नारायण ने भारत-भारतीयता और जीवन मूल्यों के लिए आगे बढ़ाया था अपना जीवनः सीएम योगी

24/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version