• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा चुनाव : चिराग खुद को जलाकर भाजपा को कर गए रोशन

Desk by Desk
11/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly elections

बिहार विधानसभा चुनाव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा तो शहीद हो गई, लेकिन भाजपा की गठबंधन में बड़ा भाई बनने की मुराद पूरी कर दी। लोजपा ने एक तरफ जहां एंटी इनकंबैंसी वोटों को विपक्षी महागठबंधन में जाने से रोका, वहीं दो दर्जन से अधिक सीटों पर जदयू को सीधा नुकसान पहुंचाया है। हालांकि इस पूरे खेल में लोजपा को खुद अपने हाथ कुछ नहीं लगा।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले लोजपा और भाजपा के बीच खिचड़ी पकने की बात जोरशोर से हो रही थी। इन कयासों को तब बल मिला जब लोजपा ने चुनाव में भाजपा के साथ और नीतीश के खिलाफ रणनीति बनाई। पार्टी ने जदयू की सीटों पर उम्मीदवार उतारे। इसी दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के बागी नेता लोजपा के टिकट पर मैदान में उतरे। तब यह भी चर्चा थी कि भाजपा ने एंटी इनकंबैंसी वोटों को विपक्षी खेमे में जाने से रोकने के लिए यह रणनीति बनाई है।

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब डिजिटल मीडिया पर भी रहेगी नजर

नतीजे बताते हैं कि भाजपा की यह रणनीति चुनाव मैदान में काम आई। भाजपा 76 सीटें हासिल कर गठबंधन में बड़ा भाई की भूमिका हासिल करने में कामयाब रही। जदयू न सिर्फ राजग में छोटे भाई की भूमिका में आ गई, बल्कि राजद , भाजपा के बाद तीसरे नंबर की पार्टी बन गई।

इसके अलावा लोजपा ने करीब सौ सीटों पर बड़ी संख्या में नीतीश से नाराज मतदाताओं को अपने पाले में करने में सफलता हासिल की। अगर लोजपा चुनाव मैदान में नहीं होती तो इन वोटों के विपक्षी खेमे में जाने का भय था। आंकड़े बताते हैं कि करीब ढाई दर्जन सीटों पर लोजपा ने जदयू की जीत की राह रोकी। इन सीटों पर जदयू जितने मतों से हारी उससे अधिक मत लोजपा उम्मीदवारों को हासिल हुए।

आसान नहीं नीतीश की उपेक्षा

जदयू की सीटें भले ही कम हुई हैं, मगर भाजपा के लिए तत्काल नीतीश को नाराज करना आसान नहीं होगा। भाजपा सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे। ऐसा नहीं करने पर लोजपा की रणनीति से पहले से ही बेहद खफा जदयू और भाजपा के बीच तनाव की लकीरें खिंच जाएंगी। चूंकि भाजपा अपने दम पर बहुमत से काफी दूर है। ऐसे में उसके लिए नीतीश की अनदेखी आसान नहीं है।

रमा एकादशी से शुरू हो जाता है लक्ष्मी पूजन, जानिए इस व्रत का महत्व

जानें चिराग का क्या होगा?

नतीजे के बाद असली सवाल चिराग के भविष्य को लेकर है। चिराग अपने पिता की जगह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होना चाहते हैं। इसके अलावा वह अपनी मां को दिवंगत पिता की जगह राज्यसभा भेजना चाहते हैं। इस समय जदयू लोजपा से बेहद खफा है। इसलिए सवाल उठता है कि क्या भाजपा जदयू को नाराज कर चिराग को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देगी?

Tags: Bihar Assembly Electionsbihar chunavBihar electionbihar newsbjpChirag paswanIndia News in HindiJDULatest India News UpdatesLJPबिहार विधानसभा चुनाव
Previous Post

Dhanteras 2020: जानिए धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

Next Post

Dhanteras 2020: धनतेरस पर राशिनुसार घर ले आयें ये चीजें, भरें रहेंगे धन के भंडार

Desk

Desk

Related Posts

Summer
Main Slider

घर को ऐसे बनाए ठंडा, नहीं पड़ेगी कूलर या AC की जरूरत

07/05/2026
Funeral
Main Slider

अंतिम संस्कार के बाद लौटते समय पीछे मुड़कर न देखें, जानें कारण

07/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

Vat Savitri: बरगद की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा व्रत का पूर्ण फ़ल

07/05/2026
Surya Grahan
Main Slider

इस दिन लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, दिन में होगी रात

07/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

13 साल बाद शनि जयंती पर बना अनोखा योग, इस तरह से मिलेगा कई गुना फल

07/05/2026
Next Post
धनतेरस 2020

Dhanteras 2020: धनतेरस पर राशिनुसार घर ले आयें ये चीजें, भरें रहेंगे धन के भंडार

यह भी पढ़ें

एक्ट्रेस अविका गौर

Baalika Vadhu एक्ट्रेस अविका गौर ने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर लिखी इमोशनल पोस्ट

29/10/2020
PPF, NPS

PPF, NPS, SSY मिनिमम अमाउंट न रखने पर बंद हो जाएगा अकाउंट

06/03/2022
Sarva pitru Amavasya

पितृपक्ष में इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो पितरों से मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

23/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version