• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवसेना के आरोपों पर बिहार डीजीपी के बोले-मुझे गाली दो, लेकिन सुशांत को न्याय चाहिए

Desk by Desk
09/08/2020
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
सुशांत को न्याय चाहिए Sushant needs justice

सुशांत को न्याय चाहिए

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर बिहार के डीजीपी ने कहा कि कितनी भी गाली दो, लेकिन सुशांत को न्याय चाहिए।

बता दें कि राउत ने इस मामले में कई सवाल उठाते हुए बिहार पुलिस और केंद्र सरकार पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बिहार के डीजीपी पर बड़ा आरोप लगाया था कि वह भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं।

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने राउत के इस आरोप का जवाब एक ट्वीट में दिया। पांडेय ने लिखा कि जीवन भर निष्पक्ष रहकर निष्ठा पूर्वक आम जनता की सेवा की है। मुझ पर तथ्यहीन अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं, जिसका जवाब देना उचित नहीं है। मुझे जितनी भी गाली दो, लेकिन सुशांत को न्याय चाहिए।’ अपने इस ट्वीट में उन्होंने एक शेर भी लिखा… हिफाजत हर किसी की मालिक बहुत खूबी से करता है, हवा भी चलती रहती है दीया भी जलता रहता है।

जीवन भर निष्पक्ष रहकर निष्ठा पूर्वक आम जनता की सेवा की है.मुझ पर बहुत तथ्यहीन अनर्गल आरोप लगाए जा रहे ,जिसका जवाब देना उचित नहीं.
हिफ़ाज़त हर किसी की मालिक बहुत खूबी से करता है !
हवा भी चलती रहती है,दीया भी जलता रहता है!!
मुझे जितनी भी गाली दो लेकिन सुशांत को न्याय चाहिए!

— Gupteshwar Pandey (@ips_gupteshwar) August 9, 2020

बता दें कि राउत ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ‘दबाव की तरकीब’ का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही, महाराष्ट्र के खिलाफ साजिश के तहत इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है। उन्होंने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखठोक’ में कहा कि अभिनेता की दुर्भाग्यपूर्ण आत्महत्या को राजनीतिक दृष्टिकोण से देखना गलत है। सुशांत का शव 14 जून को बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में फंदे से लटका हुआ मिला था।

राउत ने कहा कि सुशांत प्रकरण की पटकथा पहले से लिखी गई थी। परदे के पीछे जो कुछ हुआ है, वह महाराष्ट्र के खिलाफ साजिश है। उन्होंने कहा कि जब एक घटना को राजनीतिक रंग देने का निर्णय कर लिया गया, तो कोई भी यह नहीं कह सकता कि यह किस हद तक जाएगा और राजपूत की दुर्भाग्यपूर्ण आत्महत्या मामले में यही हो रहा है।

बता दें कि इस मामले की जांच अब सीबीआई के हाथ में है। सीबीआई ने पटना पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर हाल ही में इस मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। इस प्राथमिकी में सुशांत की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती पर कथित आपराधिक साजिश रचने और अभिनेता को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया गया है।

Tags: Bihar DGPBihar Hindi SamacharBihar News in Hindiips gupteshwar pandeyLatest Bihar News in HindiSanjay RautSushant Singh Rajputगुप्तेश्वर पांडेयबिहार डीजीपीसंजय राउतसुशांत को न्याय चाहिएसुशांत सिंह राजपूत
Previous Post

सीएम अशोक गहलोत बोले- बीजेपी में पड़ गई है फूट , हमारी होगी जीत

Next Post

कनिमोई ने पूछा- कब से भारतीय होने के लिए हिंदी जानना जरूरी है?

Desk

Desk

Related Posts

Haridwar Kumbh
राजनीति

हरिद्वार कुंभ -2027 के लिए रेलवे ने की तैयारियां

12/05/2026
ODOP CFC
उत्तर प्रदेश

ODOP CFC को जनभागीदारी से जोड़ने पर योगी सरकार का जोर

12/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें, अनावश्यक न करें सोने की खरीदारीः मुख्यमंत्री

12/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

वर्तमान सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बना रही है : अखिलेश यादव

12/05/2026
CM Nayab Singh Saini
राजनीति

गुड़गांव कैनाल के साथ लगेंगे 50 शैलो ट्यूबवेल, मुख्यमंत्री ने दी 621.90 लाख की मंजूरी

12/05/2026
Next Post
कनिमोई Kanimozhi

कनिमोई ने पूछा- कब से भारतीय होने के लिए हिंदी जानना जरूरी है?

यह भी पढ़ें

भारत की चीन-पाकिस्तान को दो टूक, बोला- आंतरिक मामलों में न करें हस्तक्षेप

22/08/2020
rape accused arrested

नौवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

07/03/2021
red wine

सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है रेड वाइन

22/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version