• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाइक बोट घोटाला: STF ने 50 हजार के इनामी दंपत्ति को लुधियाना से दबोचा

Writer D by Writer D
19/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मेरठ
0
bike bot scam

bike bot scam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ जनपद की एसटीएफ की टीम ने बाइक बोट घोटाले में फरार चल रहे 50-50 हजार रुपए के इनामी दंपती को लुधियाना से दबोचा है। ‘बंटी और बबली’ की यह जोड़ी पंजाब में सैकड़ों लोगों की रकम इस फर्जी स्कीम में लगवाने के बाद से फरार चल रही थी। इसके बाद एसटीएफ ने इन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था।

बताते चलें वर्ष 2019 में देश के बहुचर्चित बाइक बोट घोटाले के मामले में अलग-अलग राज्यों के रहने वाले पीड़ितों ने कुल 56 मुकदमे दर्ज कराए थे। इन सभी मुकदमों की जांच मेरठ एसटीएफ और ईओडब्ल्यू की टीम कर रही है। दोनों विभागों की टीम संयुक्त कार्रवाई करते हुए अब तक इस घोटाले में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

दबंग ने दो दलितों की जहर देकर की हत्या, परिवारों में मचा कोहराम

मूल रूप से पंजाब के धारीवाल एनक्लेव जालंधर का निवासी रविंद्र 26 पंजाब रेजीमेंट में तैनात था। इसी दौरान मेरठ में पोस्टिंग के समय रविंद्र की मुलाकात नोएडा निवासी करणपाल और उसके साले वीरेंद्र मलिक से हुई। तीनों के बीच दोस्ताना संबंध हुए। इसी दौरान वर्ष 2007 में रविंद्र सेना से रिटायर हो गया। कुछ साल बाद करणपाल और वीरेंद्र ने उसे गर्वित इनोवेटिव प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जोड़ दिया। यह कंपनी लोगों को बाइक बोट में पैसा इन्वेस्ट करने के नाम पर मोटे फायदे का झांसा देकर अपने जाल में फंसाती थी।

एसटीएफ के सीओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि रविंद्र और उसकी पत्नी रेखा ने पंजाब के रहने वाले सैकड़ों लोगों से बाइक बोट स्कीम में पैसा इन्वेस्ट कराया था। इसके बाद जब कंपनी डूबी तो आरोपी अपने घर से फरार हो गए। एसटीएफ और ईओडब्लू की टीम लगातार आरोपी दंपती की तलाश में जुटी थी। दोनों के ऊपर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

आंदोलन में वह लोग आ गए हैं, जिनका कृषि से कोई संबंध नहीं : शिवराज

शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रविंद्र और उसकी पत्नी रेखा को लुधियाना स्थित उनके दूसरे मकान से दबोचा गया। फिलहाल, दोनों आरोपियों को पंजाब से नोएडा लाया जा रहा है। जहां शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Tags: bike bot scamup newsup news in hindiबाइक बोट घोटाला
Previous Post

सोमालिया: स्टेडियम में हुआ विस्फोट, दो की मौत, कई अन्य घायल

Next Post

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.74 करोड़ के पार, 3.13 लाख से अधिक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnu Dev Sai inaugurated 'Pandum Cafe' in Bastar
Main Slider

पंडुम कैफे आशा, प्रगति और शांति का उज्ज्वल प्रतीक: CM विष्णु देव साय

17/11/2025
AK Sharma participated in the Mukhyamatri Samuhik Vivah Yojana
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में की शिरकत, वर एवं वधु को दिया आशीर्वाद

17/11/2025
CM Yogi inspected the construction work of the second battalion of the SSF.
उत्तर प्रदेश

लक्ष्य से चार माह पहले बनाएं एसएसएफ द्वितीय वाहिनी का भवन : मुख्यमंत्री

17/11/2025
CM yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का स्वयं करेंगे निरीक्षण

17/11/2025
akhilesh yadav
उत्तर प्रदेश

55 दिन बाद आजम को जेल भेजने पर फूटा अखिलेश का गुस्सा, सरकार पर बोला हमला

17/11/2025
Next Post
corona in america

अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1.74 करोड़ के पार, 3.13 लाख से अधिक की मौत

यह भी पढ़ें

Winter

फॉलो करें सर्दियों के मौसम में ये स्टाइलिश शानदार लुक्स

24/01/2022
Golden schemes became a shield for women and daughters

महिला दिवस: महिलाओं के उत्‍थान में योगी सरकार की योजनाएं बनी ढाल

08/03/2025
cm yogi

उप्र में जबरन धर्मांतरण पर मुख्यमंत्री योगी सख्त

18/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version